SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UPI अब दिवाली तक फ्री...0.4% MDR चार्ज पर NPCI का बड़ा फैसला

2000 रुपये से अधिक के पेमेंट पर लगने वाले MDR चार्ज को फिलहाल होल्ड कर दिया गया है. 15 अक्टूबर से लागू होने वाले इस फीस पर फिलहाल ब्रेक लगाया गया है.

Written By Bavita Jha
Published: Oct 13, 2026, 01:45 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 02:26 PM IST
Join

UPI Charge:  2000 रुपये से अधिक के पेमेंट पर लगने वाले MDR चार्ज को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. NPCI ने इस चार्ज को फिलहाल दिवाली तक के लिए टाल दिया है. यूपीआई पेमेंट पर 15 अक्टूबर  से 0.4 फीसदी का एमडीआर चार्ज लगना था, जिसे फिलहाल अस्थायी तौर पर टाल दिया गया है. फिलहाल नई तारीखों का ऐलान भी नहीं किया गया है.  

UPI फीस पर बड़ा फैसला 

15 अक्टूबर की डेडलाइन से पहले नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया(NPCI) ने MDR चार्ज लागू की तारीख बढ़ाने का ऐलान किया. व्यापारियों, कारोबारियों की ओर से लगातार इस बात की मांग की जा रही थी कि फेस्टिव सीजन के सेल को देखते हुए MDR चार्ज में थोड़ी राहत दी जाए. 

 

फेस्टिव सीजन में खरीदारी पर ना लगे ब्रेक, सरकार ने फैसले पर लगाया ब्रेक

फिलहाल एनपीसीआई ने 2000 रुपये से अधिक के UPI ट्रांजैक्शन को दिवाली 2026 तक फ्री रखने का फैसला किया है. एनपीसीआई ने कहा कि त्योहारों में ट्रांजैक्शन को आसान बनाने के लिए ये फैसला लिया गया है. फेस्टिव सीजन के दौरान खरीदारी बढ़ जाती है, ऐसे में इंस्टेंट पेमेंट में दिक्कत ना हो और खरीदारी प्रभावित न हो, इसलिए तारीख को बढ़ाने का फैसला किया गया है.  

नई तारीखों का ऐलान फिलहाल नहीं

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि सरकार यूपीआई पेमेंट पर लगाने वाले MDR चार्ज को अगले साल जनवरी 2027 से लागू कर सकती है, हालांकि आधिकारिक ऐलान फिलहाल दिवाली तक के लिए ही की गई है. बता दें कि सरकार ने 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी या अधिकतम 300 रुपये का चार्ज लगाने का फैसला किया है. पर्सन टू पर्सन को फ्री रखा गया है. ये चार्ज मर्चेंट को पे करना होगा, ग्राहकों पर कोई बोझ नहीं पड़ने वाला है, लेकिन दुकानदार इस चार्ज के बदले छूट, डिस्काउंट या ऑफर्स में फेरबदल कर इसका दबाव ग्राहकों पर डाल सकते हैं.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES