SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पेट्रोल ₹0, डीजल ₹11.50 प्रति लीटर...फ्यूल एक्सपोर्ट TAX में आज से बड़ा बदलाव, आप पर क्या होगा असर?

Petrol-Diesel: केंद्र सरकार ने आज पेट्रोल से एक्सपोर्ट टैक्स पूरी तरह से हटाकर उसे जीरो कर दिया, जबकि डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ा दिया गया है.

Written By Bavita Jha
Published: Oct 31, 2026, 03:55 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 03:57 PM IST
Image Credit: petrol diesel export
Join

Petrol-Diesel Excise Duty:  केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल निर्यात पर बड़ा फैसला लिया है. केंद्र ने पेट्रोल पर जहां स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में खत्म कर दिया, तो डीजल और एविएशन फ्यूल पर बढ़ा दिया है. सरकार ने पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर निर्यात शुल्क (Special Additional Excise Duty - SAED) को पूरी तरह से खत्म कर दिया.  

पेट्रोल पर टैक्स खत्म, डीजल पर बढ़ा

31 अक्टूबर को अधिसूचना जारी कर सरकार ने डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 11.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया.  एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)  पर 50 पैसे प्रति लीटर टैक्स बढ़ा दिया है. सरकार के फैसले पर ATF के एक्सपोर्ट पर एक्साइज ड्यूटी 10.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 11.00 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है.  बता दें कि पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट ड्यूटी में बदलाव का आप पर कोई असर नहीं होगा. घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस बने रहेंगे. 

नई दरें

सरकार ने क्यों बढ़ाया निर्यात शुल्क 

केंद्र सरकार निर्यात शुल्क बढ़ाकर घरेलू बाजार में तेल की उपलब्धता सुनिश्चित करती है. मार्च 2026 के बाद, जब खाड़ी युद्ध के चलते कच्चे तेल के आयात में मुश्लिक आई, होर्मुज बंद होने से इंपोर्ट कॉस्टिंग बढ़ी, तो सरकार ने निर्यात पर लगाम लगाने के लिए विंडफॉल टैक्स बढ़ाने का फैसला किया.  वैश्विक संकट के बीच तेल के दाम बढ़ रहे हैं. ऐसे में रिफाइनरियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिल रहे ऊंचे मार्जिन के चक्कर में घरेलू बाजार की अनदेखी न करें, इसलिए सरकार समय-समय पर निर्यात शुल्क को रिवाइज करती रहती है.  

पेट्रोल-डीजल के निर्यात से भारत की कमाई  

खाड़ी युद्ध के चलते पैदा हुए तेल संकट के बीच भारत के पेट्रोल-डीजल की डिमांड बढ़ी है. रूस, अमेरिका, यूरोप जैसे देश भारत से पेट्रोल-डीजल खरीद रहे हैं. पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पेट्रोल-डीजल निर्यात से भारत की कमाई में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. भारत डीजल, पेट्रोल, जेट फ्यूल, नेफ्था और फ्यूल ऑयल करता है. अप्रैल-सितंबर 2026 के बीच भारत का पेट्रोलियम प्रोडक्ट् का निर्यात 2.59 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.   
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES