टाटा संस ने मानी नोएल टाटा की मांग, बोर्ड मीटिंग टली; नई तारीख पर क्या हुआ फैसला?
टाटा ग्रुप के अंदर टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग को लेकर बवाल मचा हुआ है. अब 26 नवंबर को होने जा रही बोर्ड मीटिंग को नोएल टाटा की उस मांग के बाद टाल दिया गया, जिसमें कहा गया कि बोर्ड मीटिंग की जानकारी कम से कम एक हफ्ते पहले दी जानी चाहिए.
टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर चल रहा विवाद गहराता जा रहा है. अब टाटा संस ने 26 नवंबर को होने वाली अपनी बोर्ड मीटिंग को रद्द कर दिया है. दरअसल, बोर्ड मीटिंग करने से पहले नोएल टाटा ने मीटिंग के एजेंडे पर आगे बढ़ने से पहले नियमानुसार एक हफ्ते का नोटिस देने की मांग थी. एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी तरफ से मीटिंग की नई तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा. एक हफ्ते पहले मीटिंग से जुड़ा नोटिस दिये जाने का अनुरोध कंपनी अधिनियम के प्रावधान के अनुरूप है. यह बोर्ड मीटिंग ऐसे समय में होने जा रही थी, जब कंपनी आरबीआई (RBI) की उस मांग पर जवाब देने की तैयारी कर रही है, जिसमें उसने अपर लेयर की एनबीएफसी पर लागू लिस्टिंग संबंधी नियमों का पालन करने को कहा है.
नोएल टाटा की तरफ से बार-बार यही तर्क दिया जा रहा है कि कंपनी को शेयर बाजार में लिस्टेड किये जाने के मुद्दे पर विचार करना चाहि. उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि मीटिंग का एजेंडा और संबंधित डॉक्यूमेंट केवल 22 नवंबर को अपलोड किये गए, जिससे निदेशकों को 26 नवंबर को प्रस्तावित बैठक से पहले उनकी समीक्षा करने के लिए चार दिन मिले. उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि टाटा संस की परंपरा रही है कि बोर्ड मीटिंग के डॉक्यूमेंट कम से कम सात दिन पहले शेयर किये जाते हैं. उन्होंने कंपनी की तय मानकों का पालन करने का भी हवाला दिया.
'मुनाफे के आगे हार जाएगी इंसानियत...' टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर नोएल टाटा का बड़ा बयान
री-स्ट्रक्चरिंग प्रपोजल पर विचार किया जाना चाहिए
कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ कृष्णा अय्यर ने एक टीवी चैनल से बताया कि यह देरी अहम है, क्योंकि मीटिंग के एजेंडे में टाटा संस की भविष्य की स्ट्रक्चर से जुड़े अहम फैसले शामिल हैं. नोएल टाटा का कहना है कि लिस्टिंग के मामले पर बोर्ड के फैसले से पहले उनके री-स्ट्रक्चरिंग प्रपोजल पर विचार किया जाना चाहिए. टाटा संस टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है, जिसका कारोबार ऑटोमोबाइल, स्टील, टेक्नोलॉजी, विमानन और कंज्यूमर प्रोडक्ट जैसे क्षेत्रों में फैला है, कंपनी लिस्टेड नहीं है. हालांकि, सितंबर 2022 में आरबीआई की तरफ से इसे अपर लेयर एनबीएफसी के रूप में कैटेगराइज किये जाने के बाद यह नियामकीय आवश्यकताओं के दायरे में आ गई. इसमें तीन साल के अंदर लिस्टिंग किया जाना शामिल है.
लिस्टिंग से जुड़े नियमों का पालन करने की सलाह
इसके बाद टाटा संस ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के स्ट्रक्चर से बाहर निकलने की कोशिश की. हालांकि, आरबीआई (RBI) ने सितंबर 2026 में उसके आवेदन को खारिज कर दिया. आरबीआई (RBI) ने 16 नवंबर को भेजी गई एक चिट्ठी में एक बार फिर अपना रुख दोहराते हुए टाटा संस को लिस्टिंग से जुड़े जरूरी नियमों का पालन करने की सलाह दी. इससे आईपीओ का मुद्दा लगातार ज्यादा अहम होता जा रहा है और इससे बचना मुश्किल हो गया है. नोएल टाटा ऐसी री-स्ट्रक्चरिंग पर जोर दे रहे हैं, जिससे टाटा संस अपनी नॉन-लिस्टेड स्थिति बरकरार रख सके. इस प्रस्ताव के तहत ग्रुप की दो कंपनियों टीईएसएस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में मर्जर करने का प्लान है.
नोएल टाटा के विरोध के बीच RBI की दो टूक, कहा-टाटा संस की लिस्टिंग करानी ही पड़ेगी; कंपनी को लिखी चिट्ठी
आरबीआई के हालिया लेटर ने दबाव बढ़ा दिया
इसका मकसद होल्डिंग कंपनी के कारोबारी और वित्तीय ढांचे में बदलाव करना है, ताकि अपर लेयर की एनबीएफसी और कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी की कैटेगरी के दायरे में आए. हालांकि, इस प्रस्ताव प्रपोजल को लागू करने के लिए जरूरी कॉरपोरेट और नियामकीय मंजूरियां लेनी होंगी. आरबीआई (RBI) के हालिया लेटर ने भी इस मामले में दबाव बढ़ा दिया है, क्योंकि इसमें टाटा संस की लिस्टिंग की जरूरी अनिवार्यता का साफ उल्लेख किया गया है. यह असहमति केवल लिस्टिंग के मामले तक सीमित नहीं है. टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को अगले पांच साल के कार्यकाल के लिए दोबारा नियुक्त किए जाने का मुद्दा भी विवाद का विषय बन गया है. (IANS)