SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सुप्रीम कोर्ट का झटका...'IDBI सरकारी बैंक नहीं', ढाई लाख कर्मचारियों को सरकार ने दिया भरोसा

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कहा गया कि IDBI सरकारी संस्था नहीं है. इसके बाद बैंक के ढाई लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को झटका लगा है. लेकिन सरकार ने बैंक कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों को पूरी तरह सुरक्षित रखने का भरोसा दिया है.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 24, 2026, 10:37 IST | Updated: Nov 24, 2026, 10:40 IST
Image Credit: (File Pic) कर्मचारियों ने 60% हिस्सेदारी बेचने के विरोध में 3 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है.
Join

मोदी कैबिनेट ने पिछले दिनों आईडीबीआई बैंक का प्राइवेटाइजेशन करने और कनाडाई कंपनी फेयरफैक्स को बैंक के शेयर की बिक्री करने की मंजूरी दी थी. उसके बाद बैंक के ढाई लाख से ज्यादा कर्मचारियों में रोष है. देश के दिग्गज बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों ने आईडीबीआई बैंक की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के विरोध में 3 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया हुआ है. इस क्रम में अब बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. इस खबर का असर IDBI बैंक के कामकाज और उसकी हिस्सेदारी बिक्री के फैसले पर पड़ सकती है.

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि संविधान के अनुच्छेद-12 के तहत आईडीबीआई 'स्टेट' यानी सरकारी संस्था नहीं है. इस फैसले के बाद बैंक के ऑफिसर्स एसोसिएशन को झटका लगा है. हालांकि, केंद्र सरकार की तरफ से यह भी साफ किया गया कि बैंक के मौजूदा कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है. पिछले हफ्ते जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने बॉम्बे हाईकोर्ट के 2022 के फैसले के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया. बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से उस मांग को ठुकरा दिया गया था, जिसमें IDBI में मर्जर हुए यूनाइटेड वेस्टर्न बैंक के कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट और पीएफ फंड से जुड़े फायदे मांगे गए थे.

IDBI बैंक की बिक्री से पहले बड़ा खेल! दो संपत्तियों की कीमत में कैसे हुई 2122 करोड़ की कटौती; Fairfax डील पर सवाल

बैंक की वैल्यूएशन पर भी सवाल उठाए

एसोसिएशन की तरफ से तर्क दिया गया था कि 2018 तक केंद्र सरकार का IDBI बैंक पर प्रशासनिक, कामकाजी और फाइनेंशियल कंट्रोल था. बैंक में हिस्सेदारी लेने वाली LIC भी सरकार के स्वामित्व और कंट्रोल में थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर IDBI बैंक की स्ट्रेटेजिक रीस्ट्रक्चरिंग पर भी पड़ेगा. इसके तहत सरकार और LIC बैंक में अपनी 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी की बिक्री फेयरफैक्स को कर रहे हैं. कर्मचारियों की तरफ से बिक्री को रद्द करने की मांग करते हुए वैल्यूएशन पर सवाल उठाए गए. साथ ही कहा गया था कि IDBI प्राइवेट बैंक है, इसलिए इसकी तुलना पब्लिक सेक्टर शेयर से करना सही नहीं था.

IDBI बैंकिंग डील में कौन-सा 'चक्रव्यूह' रच रहा फेयरफैक्स ? बैंक के पैसों से ही IDBI को खरीदने का बनाया 'सीक्रेट' प्लान!

पेंशनर्स के लिए स्पेशल फंड की व्यवस्था

इस पर DIPAM सेक्रेटरी अरुनीश चावला ने कहा कि लेबर कोड के तहत सरकार और एलआईसी एम्पलॉयर नहीं हैं और IDBI बैंक ही एम्पलॉयर है. उन्होंने बताया कि यह लेनदेन कॉन्ट्रैक्ट लॉ के दायरे में शेयर परचेज एग्रीमेंट के जरिये हो रहा है. IDBI बोर्ड की तरफ से संचालित बैंकिंग कंपनी है और मैनेजमेंट ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अब तक का सबसे मजबूत सिक्योरिटी स्ट्रक्चर तैयार किया है. चावला की तरफ से भरोसा दिया गया कि स्ट्रेटेजिक रीस्ट्रक्चरिंग के बाद मौजूदा कर्मचारियों की सर्विस शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा. बोर्ड की तरफ से बनाए गए सर्विस नियमों को ड्राफ्ट एग्रीमेंट के अनुसार शामिल किया गया है. पेंशनर्स के लिए स्पेशल फंड है और उनके सभी फायदे पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे.

दो संपत्तियों के वैल्यूएशन विवाद पर उन्होंने कहा कि मुंबई के कफ परेड स्थित मुख्यालय 60 साल की लीज पर है और इसका वैल्यूएशन बचे हुए 25 साल की लीज के किराये की बचत के बेस पर हुआ है. हैदराबाद स्थित ट्रेनिंग सेंटर को ओपन मार्केट में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता, इसलिए इसकी तुलना बाजार में नीलाम होने वाली किसी प्रॉपर्टी से करना गलत होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES