SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इंटरनेट की जंग तेज, एलन मस्क को सुनील मित्तल का करारा जवाब, कहा- 'मैं पहले से लाइन में हूं'

भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने एलन मस्क के 'एकाधिकार' वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी कंपनी यूटेलसैट वनवेब पिछले 5 सालों से लाइसेंस और मंजूरी की लाइन में स्टारलिंक से काफी आगे है.

Written By Gaurav Singh
Published: Oct 14, 2026, 07:39 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 07:49 PM IST
Join

एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के भारत में आने को लेकर चल रहे विवाद के बीच भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि उनके सैटेलाइट कम्युनिकेशन वेंचर, यूटेलसैट वनवेब (Eutelsat OneWeb) ने पांच साल पहले ही भारत में लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया था. मित्तल के मुताबिक, यूटेलसैट वनवेब लाइसेंस पाने की लाइन में एलन मस्क की स्टारलिंक से काफी आगे थी.

ये बयान मस्क के हालिया उस दावे के बाद आया है जिसमें उन्होंने X पर कहा था कि कुछ बड़े उद्योगपति स्टारलिंक को भारतीय बाजार में आने से रोक रहे हैं क्योंकि वे भारतीयों पर अपना 'एकाधिकार' बनाए रखना चाहते हैं.

स्टारलिंक पर एलन मस्क के ट्वीट पर भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि हम सभी अपनी मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं. मैं लाइन में उनसे काफी आगे हूं. मैंने 5 साल पहले अप्लाई किया था. मेरा ग्राउंड नेटवर्क पिछले तीन सालों से तैयार है. इसलिए, अगर हमें उनसे कुछ दिन पहले भी मंजूरी मिल जाए, तो हमें बहुत खुशी होगी.'

'उनसे कुछ दिन पहले भी मंजूरी मिलने पर खुशी होगी'

मित्तल ने कहा कि अगर उनकी कंपनी को अमेरिकी टेक अरबपति के वेंचर से कुछ दिन पहले भी मंजूरी मिल जाती है, तो उन्हें खुशी होगी. ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 को संबोधित करते हुए मित्तल ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं लाइन में उनसे काफी आगे हूं. मैंने पांच साल पहले आवेदन किया था. मित्तल ने कहा कि कंपनी का ग्राउंड नेटवर्क तीन साल से तैयार है, जबकि इसके सैटेलाइट पांच साल से भारत के ऊपर चक्कर लगा रहे हैं.

'सर्विस शुरू करने की अनुमति का इंतजार'

इसके बावजूद, यूटेलसैट वनवेब अभी भी देश में अपनी सर्विस शुरू करने की अनुमति का इंतजार कर रही है. मित्तल ने कहा, 'हमारे पास अनुमति नहीं है, इसलिए हमें उनसे कुछ दिन पहले भी ये मिलने पर बहुत खुशी होगी.'

पिछले हफ्ते, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोहराया था कि भारत में किसी भी सेक्टर में एकाधिकार की अनुमति नहीं है. उन्होंने कहा था कि मैं स्थिति साफ कर दूं. हमारे लिए यानी टेलीकॉम डिपार्टमेंट के लिए हम किसी खास टेक्नोलॉजी के पक्ष में नहीं हैं. हमारा काम हर ग्राहक को कई तरह की सर्विस देना है. ये ग्राहक पर निर्भर करता है कि वो फ्री मार्केट में कौन सी सर्विस चुनता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES