SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Stock Market Today: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स टूटा, निफ्टी 25,300 के नीचे फिसला

18 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली के चलते सेंसेक्स टूट गया, जबकि निफ्टी 25,200 के नीचे फिसल गया. मेटल, ऑटो, IT, फाइनेंशियल और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में कमजोरी ने बाजार पर दबाव बनाया और निवेशकों की चिंता बढ़ा दी.

Written By Gaurav Singh
Published: Nov 18, 2026, 14:53 IST | Updated: Nov 18, 2026, 15:03 IST
Image Credit: NSE निफ्टी 50 भी 25,200 के स्तर से नीचे आ गया है। AI
Join

Stock Market Today: 18 नवंबर यानी आज को भारतीय इक्विटी बाजारों में गिरावट देखने को मिली है बेंचमार्क सूचकांकों में कई क्षेत्रों की ओर से भारी बिकवाली का दबाव रहा है. मेटल, ऑटो, IT, फाइनेंशियल और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में कमजोरी के चलते BSE सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा गिर गया, जबकि NSE निफ्टी 50 भी 25,300 के स्तर से नीचे आ गया है.

दोपहर करीब 1:38 बजे, सेंसेक्स 81,792.64 पर कारोबार कर रहा था, ये अपने पिछले बंद स्तर 82,532.19 से 739.55 अंक या 0.90 प्रतिशत नीचे था. ये इंडेक्स 82,376.56 पर खुला था और दिन के दौरान 82,578.87 के उच्च स्तर तक गया, जिसके बाद यह गिरकर 81,872.58 के निचले स्तर पर आ गया था.

निफ्टी 50, 25,150.00 पर कारोबार कर रहा था, जो 237.40 अंक या 0.94 प्रतिशत नीचे था. ये इंडेक्स 25,323.15 पर खुला था और दिन के दौरान 25,390.80 के उच्च स्तर और 25,168.80 के निचले स्तर के बीच रहा है.

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है....

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES