दशहरा पर आज शेयर बाजार खुला है या बंद? ट्रेडिंग से पहले जान लें NSE-BSE का यह अपडेट
वियज दशमी के मौके पर आज 20 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार के NSE और BSE सूचकांक में ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी. हालांकि, कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर शाम के सेशन में ट्रेडिंग होगी. आइए देखते हैं शेयर मार्केट की छुट्टियों की पूरी लिस्ट.
अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. आप भी सोच रहे होंगे कि आज दशहरे के मौके पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी या नहीं? आपको बता दें विजय दशमी के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर (मंगलवार) को भारतीय शेयर मार्केट में किसी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी. भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों ही पूरी तरह बंद रहेंगे. सोमवार को दलाल स्ट्रीट पर देखी गई बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों को आज एक दिन का ब्रेक मिला है. लेकिन यदि आप MCX में ट्रेडिंग करते हैं तो आपके लिए नियम थोड़े अलग हैं.
साल 2026 के मार्केट कैलेंडर में विजय दशमी के मौके पर शेयर बाजार में पूरी तरह छुट्टी घोषित की गई है. आज इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स सेशन में किसी तरह की खरीदारी या बिकवाली नहीं हो सकेगी. कल यानी बुधवार से तय समय पर रेगुलर ट्रेडिंग होगी. दशहरे की छुट्टी से एक दिन पहले सोमवार को दलाल स्ट्रीट में भारी बिकवाली का दौर देखा गया था. प्राइवेट बैंकों के खराब प्रदर्शन, कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजों और क्रूड ऑयल के बढ़ते दाम ने बाजार को नीचे की तरफ से धकेल दिया. सोमवार के कारोबारी सत्र में निफ्टी 257.20 अंक टूटकर 22,888.95 अंक पर बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्स 876 अंक गिरकर 73,852.90 अंक के लेवल पर आ गया.
SpaceX Share Gift: किसे मिलेगा एलन मस्क का शेयर, कितनी होगी कीमत और कैसे बंटेगा? जानिए पूरी डिटेल
क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग?
वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) का शेड्यूल शेयर बाजार से थोड़ा अलग है. दशहरे पर MCX का मॉर्निंग सेशन बंद रहेगा लेकिन शाम के सेशन में ट्रेडिंग शुरू होगी. इसका मतलब है कि कमोडिटी ट्रेडर्स शाम के समय सोना, चांदी और क्रूड ऑयल जैसी चीजों में ट्रेडिंग कर सकते हैं. दशहरे के बाद साल 2026 के मार्केट कैलेंडर में अगली छुट्टियां दिवाली बलिप्रतिपदा, गुरु नानक जयंती और क्रिसमस पर रहेंगी. दिवाली और गुरु नानक जयंती पर भी कमोडिटी मार्केट सुबह बंद रहेगा और शाम को खुला रहेगा. वहीं, क्रिसमस के दिन दोनों सेशन पूरी तरह बंद रहेंगे.
शेयर बाजार की आगामी छुट्टियां
- 10 नवंबर-----दिवाली बालीप्रतिपदा
- 24 नवंबर-----गुरु नानक जयंती
- 25 दिसंबर-----क्रिसमस
सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 23000 के नीचे आया; इन 3 कारणों से गिर रहा शेयर बाजार
MCX की छुट्टियों की लिस्ट
- 10 नवंबर-----दिवाली बालीप्रतिपदा-----शाम के सेशन में ट्रेडिंग होगी
- 24 नवंबर-----गुरु नानक जयंती-----शाम के सेशन में ट्रेडिंग होगी
- 25 दिसंबर-----क्रिसमस-----पूरी तरह बंद