SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

स्पाइसजेट संकट: उड़ानें रद्द पर टिकटों की बुकिंग जारी! एयरपोर्ट पर यात्री परेशान

स्पाइसजेट की फ्लाइटें कैंसिल हो रही है, लेकिन टिकट बुकिंग सेवा जारी है. एयरलाइन के वेबसाइट पर बिना किसी चेतावनी के टिकटों की बुकिंग हो रही है.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 22, 2026, 10:16 IST | Updated: Nov 22, 2026, 10:30 IST
Image Credit: spicejet crisis
Join

SpiceJet Crisis Update: स्पाइसजेट एयरलाइन संकट से जूझ रही है. कंपनी पर 4200 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है. स्‍पाइसजेट पर विमान पट्टे पर देने वाली कंपनियों, ऑयल सप्‍लायर्स और ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों का भारी भरकम बकाया है. जिसके चलते उसके बेड़े में सिर्फ 13 फ्लाइटें रह गई हैं. हर दिन स्पाइसजेट की फ्लाइटें कैंसिल हो रही है, घंटों की देरी से चल रही है. बकाए के चलते कई एयरपोर्ट्स पर टेक-ऑफ और लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने की वजह से स्पाइसजेट की उड़ानें रद्द हो रही हैं, लेकिन हैरानी की बात हैं कि एयरलाइन से टिकट बुकिंग को अब तक नहीं बंद किया है. मतलब ये कि फ्लाइटें उड़ेंगी या नहीं ये पक्का नहीं है, लेकिन टिकटों की बिक्री जारी रहेगी.

फ्लाइटें कैंसिल, लेकिन टिकट बुकिंग जारी  

स्पराइसजेट दिवालियापन के कगार पर खड़ी है . कंपनी के प्रमोटर ने 5500 करोड़ रुपये के निवेश का प्लान तैयार किया है, लेकिन अब तक किसी भी निवेशक ने पैसा लगाने में रुचि नहीं दिखाई है.  दुबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की चेक-इन फैसिलिटी को बंद कर दिया गया है. मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु की 74% उड़ानें रद्द हैं, क्योंकि एयरपोर्ट सुविधाओं का बकाया नहीं चुकाया गया है. ऐसे में जब ये तय नहीं है कि फ्लाइट टेकऑफ करेगी या नहीं, टिकटों की बुकिंग जारी रखना, सिर्फ यात्रियों के  लिए परेशानी का सबब बन सकता है.  

पढ़ें- संकट में स्पाइसजेट, ₹4200 करोड़ का कर्ज, सिर्फ 13 विमान, पार्किंग तक के पैसे नहीं; क्यों दिवालिया हो रही भारत की एयरलाइंस ?

फ्लाइटें कैंसिल, तो फिर टिकट की बुकिंग क्यों? 

फ्लाइट कैंसिल होने पर, घंटों की देरी से यात्री परेशान हैं. एयरपोर्ट पर भारी भीड़ हो रही है. यात्रा नहीं कर पाने की स्थिति में, फ्लाइट कैंसिलेशन के बाद आपको टिकट रिफंड के लिए  महीनों का इंतजार करना पड़ सकता है. रिफंड की देरी से आपका पैसा उतने दिनों के लिए लॉक रहता है.  ऐसे में सवाल है कि स्पाइसजेंट की उड़ानों के लगातार रद्द होने और देरी से उड़ाने भरने के बीच क्यों एयरलाइन की टिकट बुकिंग सुविधा को जारी रखा गया है.  


बुकिंग जारी, उड़ानें रद्द

स्पाइसजेट की वेबसाइट पर दिल्ली-दुबई की बुकिंग , दिल्ली-मुंबई की 24 नवंबर की उड़ानों की बुकिंग बिना किसी बाधा या चेतावनी  के आसानी से बुक हो रही है , जबकि इस रूट पर स्पाइसजेट की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है. इस रूट पर स्पाइसजेट ने 8 से ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल हुई. ऐसे में ये समझ से परे हैं कि जब एयरलाइन की उड़ानों पर संकट बना हुआ है, तो उसकी वेबसाइट पर बुकिंग बिना किसी चेतावनी के जारी क्यों रखी गई है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES