SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Indian Railways: ट्रेन में सीट है या नहीं? एजेंट से पूछने की जरूरत नहीं, रेलवे SMS से देगा खाली सीट की जानकारी

Indian Railway SMS Service: दिवाली और छठ के मौके पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों की तरफ से रेलवे बड़ी सुविधा शुरू करने जा रही है. इस सुविधा के तहत अब खाली सीटों वाली स्पेशल ट्रेनों की जानकारी सीधे आपके मोबाइल पर SMS के जरिये मिलेगी. आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Sep 28, 2026, 02:00 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 02:13 PM IST
Join

Special Trains on Diwali: अगर आप भी दिवाली या छठ पूजा के मौके पर घर जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, इस बार फेस्टिव सीजन पर यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे की तरफ से की जा रही तैयारी सुनकर करोड़ों यात्रियों को राहत मिलना तय है. इस बार त्योहारी सीजन के मद्देनजर रेलवे बेहद शानदार और राहत भरी खबर लेकर आया है. त्योहारों के मौके पर अक्सर यह देखा जाता है कि सामान्य ट्रेनों में महीनों पहले से ही लंबी वेटिंग लिस्ट हो जाती है. दूसरी तरफ इस दौरान फ्लाइट्स के किराये भी आसमान छूने लगते हैं. इस तरह की समस्याओं से निपटने के लिए नॉर्थ रेलवे (North Railway) ने एक खास तकनीक बेस्ड योजना की शुरुआत की है.

इस योजना के तहत अब रेलवे खुद यात्रियों के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर यह जानकारी देगा कि किस स्पेशल ट्रेन में सीट खाली है. इस तरह के मैसेज मिलने से यात्री समय से अपने टिकट की बुकिंग करा सकते हैं. इस सुविधा के शुरू होने से दिवाली और छठ के दौरान यूपी और बिहार के अलग-अलग शहरों में जाने वाले यात्रियों को इस बार ट्रेन टिकट की भारी किल्लत से राहत मिलने जा रही है. रेलवे प्रशासन की तरफ से उठाए जा रहे इस अनोखे कदम से खाली सीटों वाली स्पेशल रेलगाड़ियों की जानकारी सीधे यात्रियों के मोबाइल नंबर पर SMS के जरिये भेजी जाएगी.

कैसे काम करेगी रेलवे की यह सुविधा?

यह सब पढ़ने के बाद यदि आप भी यह सोच रहे हैं कि रेलवे की यह सुविधा कैसे काम करेगी? इसके लिए रेलवे की तरफ से पिछले एक साल के दौरान यूपी और बिहार के रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के मोबाइल नंबर्स का डेटा जुटाया गया है. इस पहल का मकसद यह है कि यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों के चलने और उनमें उपलब्ध सीटों की समय पर सही जानकारी मिल सके. ऐसा होने से यात्री बिना किसी परेशानी के अपना कन्फर्म टिकट बुक करा सकेंगे. फेस्टिव सीजन के पास आते ही सामान्य ट्रेनों में सीटें पूरी तरह से फुल हो जाती हैं और कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिलती है.

12 हजार से ज्यादा स्पेशल रेलगाड़ियों के फेरे लगाए

दूसरी तरफ एयरलाइंस भी त्योहारों के मौके पर विमानों के किराये को दोगुना से ज्यादा कर देती हैं. इस हालात में मिडिल क्लास और आम यात्रियों के लिए रेलवे की तरफ से चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनें ही बड़ा सहारा होती हैं. रेलव की तरफ से उपलब्ध आंकड़ों पर बात करें तो पिछले साल देश में 12 हजार से ज्यादा स्पेशल रेलगाड़ियों के फेरे लगाए गए. इनमें से अकेले नॉर्थ रेलवे ने 5,500 से ज्यादा फेरों का संचालन किया. इसके माध्यम से त्योहारों के समय एक करोड़ से ज्यादा एक्स्ट्रा सीटें यात्रियों को उपलब्ध कराई गई थीं.

रेलवे की तरफ से बड़े लेवल पर की जा रही तैयारियां

इस साल भी उत्तर रेलवे की तरफ से यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने और उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. आधिकारिक जानकारी के अनुसार नॉर्थ रेलवे की तरफ से इस साल अक्टूबर के मिड से लेकर नवंबर के अंत तक करीब 1000 स्पेशल फेरे लगाने की घोषणा की जा चुकी है. रेलवे अधिकारियों की योजना है कि बीते साल के मुकाबले इस बार और ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को इस सुविधा का सीधा फायदा मिल सके और कोई भी घर जाने से पहले परेशान न हो.

यूपी और बिहार जाने वालों का डेटा इकट्ठा किया

नई और मॉर्डन सुविधा की पुष्टि करते हुए नॉर्थ रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि रेलवे त्योहारों के समय यात्रियों की सुविधा के लिए उनके मोबाइल पर स्पेशल रेलगाड़ियों से जुड़ी जानकारी भेजेगा. उन्होंने यह भी साफ किया कि इसके लिए पिछले कुछ समय में बिहार और यूपी का सफर करने वाले यात्रियों का डेटा इकट्ठा किया गया है. रेलवे इन्हीं यात्रियों के मोबाइल पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन और उनमें खाली सीटों की स्थिति से जुड़ी जानकारी भेजेगा. इस तरह की जानकारी मिलने से यात्री उपलब्ध सीटों का फायदा उठाकर अपना सफर आसान बना सकेंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES