SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सरकार ने बदला गाड़ियों के PUC का नियम, किसी के लिए 3 साल, तो किसी को हर 6 महीने में करना होगा पॉल्यूशन सर्टिफिकेट रिन्यू

केंद्र सरकार ने PUC सर्टिफिकेट नियम में बड़े बदलाव किए हैं. BS-VI वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिली है. BS-IV और पुरानी गाड़ियों के लिए नियम बदला है.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 19, 2026, 16:54 IST | Updated: Nov 19, 2026, 17:11 IST
Image Credit: PUC
Join

PSU Certificate:  अगर आप सड़क पर अपनी गाड़ी लेकर निकलते हैं, तो ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस के साथ-साथ  प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) की जरूरत पड़ती है.  सरकार ने आज PUC सर्टिफिकेट की वैधता और नियमों में बड़ा बदलाव किया है.  

PUC सर्टिफिकेट का नया नियम  

केंद्र सरकार ने  PUC सर्टिफिकेट के नियम में बड़ा बदलाव किया है.  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम 1989 में संशोधन कर पीएसयू सर्टिफिकेट की वैधता के नियम बदले हैं. नए नियम के तहत गाड़ी की  एमिशन स्टैंडर्ड, उम्र और उनकी कैटेगरी के आधार पर रिन्यूअल की समयसीमा अलग-अलग होगी.  


BS-VI  वाहनों को मिलेगी बड़ी राहत

सरकार ने नियमों में बदलाव कर  BS-VI गाड़ियों के लिए PUC सर्टिफिकेट की वैधता बढ़ाकर  3 साल कर दिया है. 6 साल पुराने BS-VI प्राइवेट गाड़ियों के लिए PSU सार्टिफिकेट की वैधता 3 साल होंगे. 6 साल से 10 साल तक पुराने वाहनों के पीएसयू सर्टिफिकेट की मान्या 1 साल होगी. 10 साल से अधिक पुराने वाहनों के लिए हर 6 महीने में PSU रिन्यूअल कराना होगा.

BS-VI कमर्शियल गाड़ियों के लिए भी PSU सर्टिफिकेट में बदलाव किया गया है.  6 साल तक पुराने वाहनों के इसकी वैधता 2 साल होगी. 6 से 10 साल तक पुराने वाहनों के लिए 1 साल होगी.  10 साल से अधिक पुराने वाहनों के लिए 6 महीने की वैधता होगी.  

BS-I, BS-II और BS-III के लिए नए नियम  

सरकार के नए PUC सर्टिफिकेट के नियम के तहत BS-I, BS-II और BS-III वाहनों के लिए PUC सर्टिफिकेट की वैधता  सिर्फ 3 महीने की होगी.  सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक पुराने PUC सर्टिफिकेट पर नए नियम पहली बार उसकी रिन्यूअल की तारीख से लागू होगी.  एक्सपायरी से 10 दिन पहले रिन्यू कराने पर नई वैधता पुरानी एक्सपायरी तारीख से लागू होगी. वहीं एक्सपायरी के बाद रिन्यू कराने पर नई वैधता रिन्यूअल की तारीख से शुरू होगी. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES