SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अयोध्या से जनकपुर के बीच पहली ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी; 17 कोच वाली नई ट्रेन का फर्स्ट लुक देखिए

भारत और नेपाल के रिश्तों को मजबूत करने के लिए भगवान राम की नगरी अयोध्या से माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू की गई है. पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने दिल्ली से वर्चुअल मोड में सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. आएइ जानते हैं नई ट्रेन का पूरा शेड्यूल और रूट.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 23, 2026, 13:08 IST | Updated: Nov 23, 2026, 13:32 IST
Image Credit: (Indian Rawilays) सरयू-कमला एक्सप्रेस की रेगुलर सर्विस 28 नवंबर से उपलब्ध होगी.
Join

अगर आपको भी ट्रेन से सफर करना पसंद है तो यह खबर आपको खुश कर देगी. प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सोमवार को वर्चुअली सरयू-कमला एक्सप्रेस (saryu kamla express) को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है. दोनों नेताओं ने हैदराबाद हाउस से वर्चुअली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इस ट्रेन के जरिये यूपी के अयोध्या को सीधे नेपाल के जनकपुर से जोड़ा जा रहा है. मार्च 2026 में कार्यभार संभालने के बाद बालेंद्र शाह की यह पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है. इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान ट्रेन को हरी झंडी दिखाया जाना सबसे अहम माना जा रहा है. अयोध्या में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शिरकत की.

अयोध्या से जनकपुर के बीच चलने वाली नई ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस की रेगुलर सर्विस 28 नवंबर से उपलब्ध होगी. इस ट्रेन से अयोध्या कैंट और जनकपुर धाम के बीच की 604 किमी की दूरी को करीब 19 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा. दोनों तरफ से ट्रेन का संचालन हफ्ते में एक-एक बार किया जाएगा. हर सोमवार शाम को अयोध्या से रवाना होने के बाद ट्रेन मंगलवार को जनकपुर स्टेशन पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन जनकपुर से शनिवार दोपहर को चलेगी और रविवार सुबह अयोध्या पहुंच जाएगी. अयोध्या से जनकपुर के बीच यात्रियों को ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

दो शहरों और दो देशों की आस्था को जोड़ने वाली ट्रेन

ट्रेन की खास बात यह है कि कंफर्म टिकट वालों को ही इसमें बैठने की इजाजत दी जाएगी. नेपाल से अयोध्या के बीच शुरू होने जा रही ट्रेन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. ट्रेन में यात्रियों के बैठने और सोने के लिए आरामदायक सीटें लगाई गई हैं. इसकी भव्यता और सुविधाएं तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही हैं. खूबसूरत कोच, आरामदायक सीटें और यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाएं सफर को खास बनाने वाली हैं. नेपाल से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन किसी सौगात से कम नहीं है. यह केवल दो शहरों को नहीं, बल्कि दो देशों की आस्था, संस्कृति और ऐतिहासिक रिश्तों को जोड़ने वाली रेल सर्विस है.

ट्रेन का समय

कहां से होकर गुजरेगी ट्रेन?

एक नजर में ट्रेन

इस रेल सर्विस से रामायण सर्किट को मजबूती मिलेगी. भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर के बीच ट्रेन का संचालन करना रामायण सर्किट को मजबूत करना है. ट्रेन के जरिये धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही बॉर्डर से लगने वाले एरिया में व्यापार में भी इजाफा होगा और रोजगार के नए मौके बनेंगे. ट्रेन को रवाना करने के बाद पीएम मोदी और नेपाली प्रधानमंत्री शाह के बीच होने वाली बातचीत में ऊर्जा, जलविद्युत, रेलवे, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर फोकस रहेगा. शाह एक दिन पहले रविवार दोपहर नई दिल्ली पहुंचे थे. रविवार शाम के समय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नेपाली प्रधानमंत्री से मुलाकात की और सोशल मीडिया पर भारत-नेपाल की मित्रता को लेकर लिखा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES