SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

PM Kisan: करोड़ों किसानों को कब मिलेंगे 24वीं किस्त के ₹2000, ऑनलाइन ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस?

How to Check PM Kisan Instalment: करोड़ों किसानों को इस अपडेट का इंतजार है कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 24वीं किस्त कब आएगी. इससे पहले 23वीं किस्त का पैसा किसानों के अकाउंट में 20 जून को क्रेडिट हुआ था.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Oct 14, 2026, 10:19 AM IST | Updated: Oct 14, 2026, 10:23 AM IST
Join

PM Kisan Nidhi: अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Nidhi) के लिए पात्र हैं और 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना करोड़ों किसानों के लिए बड़ी आर्थिक मदद साबित हो रही है. योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह मदद पात्र किसानों के बैंक अकाउंट में दो-दो हजार रुपये की तीन किश्तों में पहुंचती है. पिछले दिनों 20 जून को 23वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है.

हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक 24वीं किस्त जारी करने को लेकर किसी भी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. योजना के तहत 24वीं किस्त का पैसा दशहरा के आसपास दिवाली से पहले आने की उम्मीद जताई जा रही है. सरकार की तरफ से सलाह दी जाती है कि किस्त कब आएगी, इसको लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह पर यकीन नहीं करें. किसानों को इसको लेकर केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करना चाहिए. सरकार की तरफ से शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का मकसद देश के छोटे और सीमांत किसानों को खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद करना है. आइए जानते हैं पेमेंट स्टेटस को कैसे चेक करें?

ऑनलाइन पेमेंट स्टेटस को कैसे चेक करें?

किसान अपने आवेदन और पेमेंट से जुड़ी स्थिति की जांच करने के लिए इन आसान स्टेप का पालन कर सकते हैं-

वेरिफिकेशन पूरा होते ही पोर्टल पर आपके रजिस्ट्रेशन और पेमेंट का पूरा स्टेटस दिखाई देगा.

पेमेंट में देरी होने पर क्या करें?

यदि सरकार की तरफ से किस्त को जारी कर दिया गया है और पैसा आपके रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में नहीं पहुंचा तो पोर्टल पर जाकर पेंडिंग मामलों की जांच करें. ऑफिशियल पोर्टल पर दिख रही जानकारी के अनुसार आपको ये काम करने पड़ सकते हैं-

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES