App

वैश्विक उथल-पुथल के बीच बदला दौर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर नया जोर; पीयूष गोयल के बयान के क्या हैं मायने?

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क को बदलते वैश्विक और अमेरिकी टैरिफ हालात को ध्यान में रखकर अंतिम रूप दिया जाएगा.

वैश्विक उथल-पुथल के बीच बदला दौर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर नया जोर; पीयूष गोयल के बयान के क्या हैं मायने?

India-US Trade Deal Agreement : वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका बदलते हालात के हिसाब से अपने अंतरिम व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क को अंतिम रूप देंगे. इससे संकेत मिलता है कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के पहले चरण पर बातचीत जारी है. दोनों देशों ने फरवरी में एक अंतरिम व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क की घोषणा की थी. हालांकि, गोयल ने कहा कि तब से हालात बदल गए हैं और समझौते को अंतिम रूप देने से पहले इन पर विचार करना होगा.

गोयल ने उद्योग संगठन PHDCCI के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका (व्यापार समझौता) की घोषणा फरवरी में हुई थी. कुछ हालात बदले हैं. उन्हें ध्यान में रखते हुए ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. अमेरिका में टैरिफ (आयात शुल्क) के माहौल में बदलाव के कारण व्यापार समझौते के पहले चरण पर और बातचीत हो रही है. भारत अमेरिकी बाजार में अपने सामान के लिए प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कम टैरिफ चाहता है.

लगातार आगे बढ़ रही है ट्रेड पर बातचीत

गोयल ने कहा,  अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता लगातार आगे बढ़ रही है और दोनों पक्ष समझौते की बारीकियों पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा भारतीय सामानों के लिए वो तुलनात्मक फायदा हासिल करना है जिस पर दोनों देश फरवरी में सहमत हुए थे.

इस बीच, इसी महीने की शुरुआत में गोयल ने मिल्वौकी में G20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के दौरान अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर से मुलाकात की थी, जहां दोनों ने प्रस्तावित समझौते से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने कहा था कि इजराइल, चिली, गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल और रूस के नेतृत्व वाले यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन समेत कई देशों और क्षेत्रीय समूहों के साथ बातचीत चल रही है. कनाडा के साथ बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है, जबकि साउथ अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन के साथ समझौते पर बातचीत जल्द शुरू होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि मेक्सिको के साथ बातचीत अगले सप्ताह शुरू होने वाली है.

UK और कनाडा के मंत्री करेंगे भारत का दौरा

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'UK और कनाडा के व्यापार मंत्री अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे. UK के मंत्री के दौरे में भारत-यूके ज्वाइंट इकोनॉमिक एंड ट्रेड कमिटी (JETCO) की बैठक भी शामिल होगी.' भारत और UK ने जुलाई में अपना व्यापार समझौता लागू किया था. उनके ये बयान तब आए जब अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने कहा था कि कोई डील जल्द होने की उम्मीद नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Gaurav Singh

Gaurav Singh

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More