SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भारत के शेयर बाजार से भी बड़ी हो गई थी NVIDIA की वैल्यू, 30% की गिरावट से हाहाकार; क्या करें निवेशक?

जेनसेन हुआंग ने NVIDIA के सीईओ पद से रिजाइन कर दिया है. इसके बाद कंपनी के शेयर करीब 30 फीसदी तक टूट गए. कुछ लोगों का सवाल है कि क्या NVIDIA बेचकर Broadcom, AMD और Micron जैसे दूसरे AI शेयर पर दांव लगाना सही रहेगा?

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 13, 2026, 11:55 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 11:59 AM IST
Image Credit: (File Pic) एक समय कंपनी का मार्केट कैप 5.80 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को छू गया था.
Join

एआई की दुनिया की बेताज बादशाह मानी जाने वाली कंपनी एनवीडिया (NVIDIA) इन दिनों सबसे बड़े संकट से गुजर रही है. जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) के इस्तीफे और चीन से जुड़े विवाद के सामने आने के बाद कंपनी के शेयर में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. एक महीने में शेयर 26 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया है. इससे निवेशकों के बीच यह चर्चा आम हो गई है कि क्या NVIDIA को छोड़कर Broadcom, AMD और Micron जैसे दूसरे AI स्टॉक का रुख किया जाए? साल 2026 के मिड में NVIDIA का शेयर अपने रिकॉर्ड लेवल 243.37 डॉलर प्रति शेयर पर पहुंच गया था. उस समय कंपनी का मार्केट कैप 5.80 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को छू गया. उस समय कंपनी का मार्केट कैप पूरे भारतीय शेयर बाजार की कुल वैल्यूएशन से भी ज्यादा हो गया.

शॉर्ट-सेलर फर्म कल्पेर रिसर्च की तरफ से जारी चेतावनी सही होने और चीनी जासूसी व अन्य विवादों के बाद जेनसेन हुआंग ने सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद से महज एक महीने के दौरान NVIDIA का शेयर 26 फीसदी से ज्यादा गिर गया. इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 4 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया. यानी टॉप लेवल से कंपनी की वैल्यूएशन में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. NVIDIA में शेयरों में बिकवाली के बीच निवेशक कॉम्पटीटर कंपनी AMD, Broadcom और Micron में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

मस्क के ताज पर लगेगा 'कोहिनूर'! Nvidia ने हुआंग को निकाला तो Musk को क्या होगा फायदा?

जानकारों का कहना है कि NVIDIA में लीडरशिप का क्राइसिस दूसरी एआई कंपिनयों के लिए बड़ा मौका बन सकता है. NVIDIA क्राइसिस का सीधा फायदा AMD को मिल सकता है. दिग्गज टेक कंपनियां कस्टम-डिजाइन एआई चिप्स की तरफ बढ़ रही हैं, जिससे कस्टम AI चिप्स और नेटवर्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर में माहिर Broadcom को फायदा होने की उम्मीद है. यदि NVIDIA में लीडरशिप को लेकर अनिश्चितता लंबी खिंचती है तो दूसरी कंपनियों का मार्केट शेयर बढ़ सकता है.

क्या NVIDIA बेचकर दूसरे AI स्टॉक्स में पैसा लगाना सही है?

निवेशकों के मन में यह सवाल भी चल रहा है कि क्या NVIDIA बेचकर दूसरे AI शेयर में पैसा लगाना सही रहेगा? इस पर जानकारों का कहना है किसी कंपनी के सीईओ का रिजाइन करना निवेश का आधार नहीं होना चाहिए. ऐसे में यह देखना जरूरी होता है कि फाउंडर के जाने के बाद कंपनी का क्या भविष्य है? 24 अगस्त 2011 को स्टीव जॉब्स ने जब Apple के सीईओ पद से इस्तीफा दिया और टिम कुक ने कमान संभाली तो बाजार में हलचल हुई. इसी तरह Microsoft में बिल गेट्स से स्टीव बाल्मर, Amazon में जेफ बेजोस से एंडी जेसी, Oracle में लैरी एलिसन और Alphabet में लैरी पेज से सुंदर पिचाई को कमान सौंपने के बाद शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी. लेकिन कुछ बाद ही इन सभी कंपनियों के शेयर में जबरदस्त वापसी देखी गई.

क्या बेटा, बेटी या दामाद संभालेंगे Nvidia? कंपनी के अंदर किस पोस्ट पर बैठे हैं Jensen Huang के बच्चे?

क्या है कल्पेर रिसर्च की रिपोर्ट और चीन विवाद

इस पूरे विवाद की जड़ मई 2026 में आई शॉर्ट-सेलर फर्म कलपर रिसर्च की एक रिपोर्ट है. 31 साल पुरानी रिसर्च संस्था ने NVIDIA के शेयरों में शॉर्ट पोजीशन लेते हुए दावा किया कि कंपनी के साथ चीन से जुड़ी बड़ी समस्या छिपी है. रिपोर्ट के अनुसार NVIDIA ने दावा किया था कि अप्रैल 2025 के अमेरिकी ट्रेड बैन के बाद चीन में उसका कारोबार जीरो हो गया. लेकिन कलपर रिसर्च का आरोप था कि फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी के कंप्यूट रेवेन्यू का 20 फीसदी से ज्यादा हिस्सा अवैध जीपीयू डायवर्जन और साउथ-ईस्ट एशियाई बिचौलियों के जरिये से आ रहा था. इस खुलासे के बाद कंपनी की साख को झटका लगा. इसका असर शेयरों पर दिखाई दे रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES