SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चीन ने अमेरिका को दिया $407000000000 का दर्द, एनवीडिया CEO के 'सीक्रेट' अफेयर से हाहाकार, फिर भी गद्दी सेफ

Nvidia Love Affair: जेन्सन हुआंग के लव अफेयर ने एनवीडिया को दो दिन में 470 अरब डॉलर का झटका दे चुकी है. सवाल है कि क्या एनवीडिया जैसी वैश्विक AI कंपनी का किसी एक व्यक्ति पर इतना निर्भर होनी चाहिए कि उसकी पर्सनल लाइफ पूरी कंपनी की प्रतिष्ठा, निवेशकों के भरोसे और कॉरपोरेट गवर्नेंस के लिए चुनौती बन जाए?

Written By Bavita Jha
Published: Nov 11, 2026, 02:01 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 02:14 PM IST
Image Credit: Nvidia CEO Row
Join

Nvidia CEO Love Affair:  दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया के 62 साल के सीईओ जेन्सन हुआंग का अफेयर कंपनी को काफी भारी पड़ रहा है. हुआंग के चीनी महिला के साथ लव अफेयर की खबरों के बाद से Nvidia के शेयर संभल नहीं पा रहे हैं. मंगलवार को स्टॉक्स 6.5% से ज्यादा लुढ़क गए.

अफेयर के चक्कर में डूबे 470 अरब डॉलर  

जेन्सन हुआंग के कथित तौर पर चीनी जासूस के साथ अफेयर की खबरों और जांच की खबरें आने के बाद Nvidia के शेयर सोमवार को 4.5% और मंगलवार को 6.5% तक लुढ़क गए. दो दिन में कंपनी के मार्केट कैप में 470 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आ चुकी है. 

6 अक्टूबर 2025 को एनवीडिया के शेयर 243.37 डॉलर पर थे. कंपनी का मार्केट कैप 5.79 ट्रिलियन डॉलर पर था. 10 नवंबर को ये गिरकर  4.08  ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच चुका था. यानी एनवीडिया के मार्केट कैप में  1.71 ट्रिलियन डॉलर की गिरावट आ चुकी है, यानी करीब 30% तक ये गिर चुका है.

पढ़ें-  दुनिया का सबसे महंगा अफेयर! चीनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में एनवीडिया के CEO ने गंवाए ₹69200 करोड़, ₹7.4 लाख करोड़ खोने का डर बाकी
 

सीईओ के अफेयर ने Nvidia की बादशाहत छीनी

इस बड़ी गिरावट के बीच माइक्रोसॉफ्ट ने बाजी मार ली और एनवीडिया को पीछे छोड़कर दुनिया की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई. Nvidia के शेयरों में लगातार गिरावट ने उसकी बादशाहत भी छीन ली है. एनवीडिया के शेयर क्रैश होने और वैल्यूएशन गिरने सेमाइक्रोसॉफ्ट दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली कंपनी बन गई है. जून 2025 के बाद पहली बार एनवीडिया को पछाड़कर माइक्रोसॉफ्ट ने दुनिया की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी का खिताब हासिल किया है.

कंपनी को नुकसान, क्या जाएगी जेन्सन हुआंग की कुर्सी  ?

एनवीडिया के बोर्ड ने कंपनी के सीईओ जेन्सन हुआंग के लव अफेयर और चीनी जासूस के साथ संबंधों की जांच के लिए अमेरिकी की टॉप लॉ फर्म को हायर किया है. कंपनी को इस अफेयर के चलते भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, लेकिन बोर्ड के लिए हुआंग को हटाना आसान नहीं है. एनवीडिया के 60 फीसदी से अधिक अधिकारी सीधे उन्हें रिपोर्ट करते हैं. कंपनी के पास हुआंग का कोई विकल्प नहीं है.  

90 फीसदी चिप मार्केट पर कब्जा

गेमिंग के लिए ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट बनाने वाली एनवीडिया को जेन्सन हुआंग ने अपने दम पर दुनिया की सबसे बड़ी चिप मेकिंग कंपनी बनाया . 90 फीसदी चिप मार्केट पर Nvidia का कब्जा है. हुआंग के विजन की बदौलत आज एनवीडिया दुनिया की सबसे बड़ी चिप मेकिंग कंपनी बन चुकी है. दुनिया की बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां जैसे ओरेकल, टेस्ला, स्पेसएक्स भी जेन्सन हुआंग के सामने चिप के लिए हाथ फैला चुके हैं.  

जासूसी कांड के बाद भी हुआंग को हटाना आसान नहीं  

हुआंग के पास एनवीडिया की 3.56% हिस्सेदारी है और वो सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक हैं . कंपनी के शेयर के साथ-साथ उसके कामकाज में भी हुआंग का दबदबा है. 60 से ज्यादा अधिकारी सीधे उन्हें रिपोर्ट करते हैं. कंपनी के बड़े फैसलों से लेकर रोजमर्रा के कामकाज पर हुआंग की पकड़ है. इसके अलावा एनवीडिया के बोर्ड में उनके कारोबारी साझेदार शामिल है. कुल 11 सदस्य हैं, जिसमें से 2  उन निवेश कंपनियों से जुड़े रहे हैं, जिन्होंने 1993 में एनवीडिया में शुरुआती निवेश किया था. 2 बोर्ड सदस्य एनवीडिया के साथ काम करने वाली चिप डिजाइन कंपनी सिंप्सिस से कनेक्ट हैं. बोर्ड में हुआंग की चलती है . कंपनी के छोटे से बड़े फैसले हुआंग लेते हैं.  

अमेरिका की AI पॉलिसी पर दबदबा

जेन्सन हुआंग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद नजदीकी है.  चीनी जासूस गर्लफ्रेंड विवाद के बीच ट्रंप उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने हुआंग का पक्ष रखने हुए कहा कि गर्लफ्रेंड के चीनी जासूस होने की जानकारी उन्हें नहीं थी.  मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि मई 2026 में ट्रंप के बीजिंग दौरे से पहले जेन्सन हुआंग के चीनी गर्लफ्रेंड की जानकारी दी गई थी.  

सिर्फ एनवीडिया नहीं AI इंडस्ट्री के लिए झटका  

Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग के चीनी गर्लफ्रेंड के साथ अफेयर के चलते कंपनी के शेयर गिर रहे हैं. अफेयर का असर कंपनी को मिलने वाले निवेश का बड़ा हिस्सा खतरे में फंस सकता है.  कंपनी की जांच  और उनके नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता से निवेशकों में डर है, AI डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स, चिप फाइनेंसिंग पर असर पड़ने का डर है. जेन्सन हुआंग विवाद से अरबों डॉलर की डील पर खतरा मंडराने लगा है.  

अमेरिका और चीन के बीच एनवीडिया  

अमेरिका AI तकनीक का मास्टर हैं, तो चीन सेमीकंडक्टर की बदौलत मैन्युफैक्चरिंग का. इन  दोनों के बीच एनवीडिया केंद्र में है. ट्रंप किसी कीमत में चीन को AI की रेस में जीतने नहीं देना चाहते हैं और इस रेस में उनका सबसे बड़ा हथियार एनवीडिया है.  

एनवीडिया से जुड़े हैं मेटा, गूगल सबके तार , जासूसी कांड ने AI मिशन को झटका 

एनवीडिया ताइवान सेमीकंडक्टर मैनुफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) के साथ काम करती है, जो दुनिया की 90% एडवांस चिप्स तैयार करती है. मेटा, गूगल,OpenAI, माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनी एनवीडिया के चिप का इस्तेमाल करती है.

अमेरिका ने साल 2022 में एडवांस चिप्स के निर्यात पर प्रतिबंध लगाए थे, ताकि उसकी तकनीक चीन के हाथ न लग सके. एनवीडिया में जासूसी कांड ने अमेरिका के इस मिशन को फेल कर दिया है. ग्लोबल एआई चिप मार्केट में 90% हिस्सेदारी रखने वाली एनवीडिया में उठे बवाल के बाद अमेरिका के एआई मिशन को झटका लगा है.  

क्या एनवीडिया के लिए हुआंग की बन गए हैं बड़ा खतरा  

दरअसल एनवीडिया का पूरा भार एक व्यक्ति पर टिका है, उसकी सफलता जेन्सन हुआंग पर टिकी है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एक व्यक्ति पूरी कंपनी ने बड़ा हो सकता है. जिसके एक अफेयर ने कंपनी को अरबों डॉलर का झटका दे दिया, जिसके लव अफेयर के चलते कंपनी के निवेश पर खतरा मंडराने लगे, ऐसे व्यक्तिगत छवि और नेतृत्व पर अत्यधिक निर्भरता निवेशकों के हितों के लिए सही है? क्या Nvidia जैसी वैश्विक AI कंपनी किसी एक व्यक्ति पर इतनी निर्भर होनी चाहिए कि उसकी पर्सनल लाइफ पूरी कंपनी की प्रतिष्ठा, निवेशकों के भरोसे और कॉरपोरेट गवर्नेंस के लिए चुनौती बन जाए?
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES