SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, तमिलनाडु में बनेगा दूसरा कंटेनर टर्मिनल, असम को मिलेगा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

केंद्रीय कैबिनेट ने पांच बड़े फैसलों के तहत कुल ₹19,934 करोड़ के वित्तीय आवंटन को मंजूरी दी है. इसमें ₹11,000 करोड़ की मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल, असम में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और डाक विभाग की दो योजनाएं शामिल हैं.

Written By Gaurav Singh
Published: Nov 25, 2026, 15:16 IST | Updated: Nov 25, 2026, 15:39 IST
Image Credit: असम के सिलचर के डोलू में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाएगा। AI
Join

Cabinet Meeting Update: 25 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कुल 19,934 करोड़ रुपये के 5 बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निर्माण और बुनियादी ढांचा उपकरण (CIE) विनिर्माण इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए 11,000 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को मजबूत करना और भारत को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु स्थित कामराजार पोर्ट पर दूसरे कंटेनर टर्मिनल के विकास को मंजूरी दी. परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा. इससे बंदरगाह की क्षमता और कंटेनर संचालन को मजबूती मिलेगी.

कैबिनेट ने दी ₹8,934 करोड़ की मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने बुनियादी ढांचे, हवाई कनेक्टिविटी और डाक सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इन चार योजनाओं पर कुल ₹8,934 करोड़ खर्च किए जाएंगे. तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट पर दूसरे कंटेनर टर्मिनल का निर्माण, असम के सिलचर में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और डाक विभाग की दो योजनाएं शामिल हैं.

 

कामराजार पोर्ट पर बनेगा दूसरा कंटेनर टर्मिनल

कैबिनेट ने तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट पर दूसरे कंटेनर टर्मिनल के निर्माण को मंजूरी दी है. इस परियोजना पर ₹4,288 करोड़ खर्च किए जाएंगे. इससे पोर्ट की कंटेनर हैंडलिंग क्षमता को बढ़ाने और समुद्री माल परिवहन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट जंग पर भारी तेल की 'ओवर सप्लाई', फिर नीचे आए क्रूड ऑयल के दाम; घटकर क्या रह गया रेट?

असम के सिलचर में बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

कैबिनेट ने असम के सिलचर स्थित डोलू में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. इस परियोजना के लिए ₹2,014 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है. नए एयरपोर्ट से क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार और यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

डाक विभाग की दो योजनाओं को मंजूरी

डाक सेवाओं को मजबूत करने के लिए कैबिनेट ने डाक विभाग की पोस्टल ऑपरेशंस स्कीम को मंजूरी दी है. इस योजना पर ₹1,141 करोड़ खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा, डाक विभाग की एस्टेट मैनेजमेंट स्कीम को भी मंजूरी मिली है, जिसके लिए ₹1,491 करोड़ का प्रावधान किया गया है. इन दोनों योजनाओं के जरिए डाक विभाग के संचालन और संपत्तियों के प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा.

4 योजनाओं पर ₹8,934 करोड़ का आवंटन

कैबिनेट की मंजूरी के बाद इन चार परियोजनाओं पर कुल ₹8,934 करोड़ खर्च किए जाएंगे. इनमें पोर्ट और एयरपोर्ट जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के साथ डाक विभाग के ऑपरेशन और एस्टेट मैनेजमेंट से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES