भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिज़नेस
  • /TCS, एयरटेल और इंफोसिस बने टॉप गेनर्स, टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप ₹3.65 लाख करोड़ बढ़ा

TCS, एयरटेल और इंफोसिस बने टॉप गेनर्स, टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप ₹3.65 लाख करोड़ बढ़ा

बीते सप्ताह शेयर बाजार में जोरदार तेजी के बीच देश की 10 में से 9 दिग्गज कंपनियों के संयुक्त मार्केट कैप में 3.65 लाख करोड़ रुपए की भारी बढ़ोतरी हुई है.

Written ByGaurav Singh
Published: Oct 18, 2026, 07:59 PM IST|Updated: Oct 18, 2026, 08:09 PM IST
joinshare
TCS, एयरटेल और इंफोसिस बने टॉप गेनर्स, टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप ₹3.65 लाख करोड़ बढ़ा
Image Credit: शेयर बाजार में तेजी के बीच टॉप-10 में से नौ कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप 3.65 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गया./Social media/X

About the Author

    Gaurav Singh

    Gaurav Singh

    जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

    5

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Indian Share Market :  भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में बीते सप्ताह आई तेज उछाल के बीच देश की 10 सबसे वैल्युएबल कंपनियों में से 9 के संयुक्त मार्केट कैपिटलाइजेशन में 3.65 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल और इंफोसिस सबसे अधिक लाभ पाने वाली कंपनियों के रूप में उभरीं हैं. दलाल स्ट्रीट पर सकारात्मक माहौल के बीच सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 2,256.94 अंक यानी 3.11 प्रतिशत चढ़ा, जबकि निफ्टी में 625.7 अंकों यानी 2.77 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

    TCS सबसे बड़ी वेल्थ क्रिएटर

    शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस सबसे बड़ी वेल्थ क्रिएटर रही. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,08,542.63 करोड़ रुपए बढ़कर 8,91,134.96 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. इसके बाद भारती एयरटेल का स्थान रहा, जिसकी मार्केट वैल्यू 61,406.53 करोड़ रुपए बढ़कर 11,88,815.45 करोड़ रुपए हो गई. वहीं, इंफोसिस ने 55,893.05 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की और उसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 4,71,409.41 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.

    देश की सबसे वैल्युएबल  लिस्टेड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी 53,047.56 करोड़ रुपए बढ़कर 16,37,437.19 करोड़ रुपए हो गया और उसने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है.

    निजी क्षेत्र के बैंकों में भी अच्छी तेजी

    निजी क्षेत्र के बैंकों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली. एचडीएफसी बैंक की मार्केट वैल्यू 32,379.05 करोड़ रुपए बढ़कर 11,22,628.07 करोड़ रुपए हो गई, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 30,769.95 करोड़ रुपए बढ़कर 10,02,871.44 करोड़ रुपए हो गया.

    अन्य बढ़त दर्ज करने वाली कंपनियों में बजाज फाइनेंस शामिल रही, जिसकी वैल्यू 14,786.65 करोड़ रुपए बढ़कर 6,11,326.72 करोड़ रुपए हो गई. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में 4,933.5 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई और यह 5,02,204.82 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. वहीं, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मार्केट वैल्यू 3,323.07 करोड़ रुपए बढ़कर 8,87,722.84 करोड़ रुपए हो गई.

    लार्सन एंड टुब्रो के मार्केट कैपिटलाइजेशन में गिरावट

    शीर्ष 10 कंपनियों में केवल लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ऐसी कंपनी रही, जिसके बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई, और कंपनी की मार्केट वैल्यू 9,232.26 करोड़ रुपए घटकर 4,99,725.06 करोड़ रुपए रह गई. देश की सबसे वैल्युएबल कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही. इसके बाद भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एलआईसी, लार्सन एंड टुब्रो और इंफोसिस का स्थान रहा.

     IT शेयरों में मजबूत सुधार

    सितंबर तिमाही के उत्साहजनक नतीजों के बाद घरेलू बाजार में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) शेयरों में काफी मजबूत सुधार देखने को मिला है. ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म 'एनरिच मनी' के CEO पोनमुडी आर के मुताबिक, कई बड़े शेयरों में फिर से खरीदारी शुरू होने से भी बाजार को बढ़त मिली है. 'एनरिच मनी' के CEO पोनमुडी आर ने बताया, 'यह तेजी मुख्य रूप से सितंबर तिमाही के अच्छे नतीजों के बाद IT शेयरों में आए जोरदार उछाल की वजह से आई है. इसके साथ ही, कई बड़े शेयरों में फिर से खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को और समर्थन मिला.'

    (IANS के इनपुट के साथ)

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Share Market