1178 फीट की ऊंचाई पर हवा की रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, वैष्णो देवी,कश्मीर का सफर हुआ सुपरफास्ट
Vande Bharat Express: वैष्णोदेवी-कटरा तक पहुंचना अब और आसान होगा. रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा कर दी है.
Indian Railway: भारतीय रेलवे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा रही है. कश्मीर तक पहुंचना अब सिर्फ आसान नहीं हुआ, बल्कि सुपरफास्ट भी हो गया है. कटरा-बनिहाल रेलखंड पर दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. रेलवे ने इस गति को मंजूरी दे दी है.
अब कश्मीर, वैष्णोदेवी के लिए सुपरफास्ट हुई वंदे भारत एक्सप्रेस
रेलवे ने कई ट्रायल के बाद इस रूट पर वंदे भारत ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. 2 अक्टूबर से चिनाब, अंजी ब्रिज से वंदे भारत ट्रेन 100 km/h की रफ्तार से दौड़ने वाली है. 111 km लंबे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-बनिहाल रेलखंड पर ट्रेन की रफ्तार को 75 km/h से बढ़ाकर 100 km/h कर दिया गया है, यानी सफर में लगने वाला वक्त और कम हो जाएगा.
1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों के बीच फर्राटे से दौड़ती वंदे भारत
चेनाब ब्रिज (Chenab Bridge) दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है, जिसकी लंबाई करीब 1315 मीटर और ऊंचाई 1178 फीट है. इस ऊंचाई पर जब ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरेगी, जो नजारा अद्भुत होगा. ऐसा जैसे बादलों के बीच कोई उसे हवा की रफ्तार से चीरता हुआ निकल रहा हो. इसी तरह से अंजी ब्रिज भारत का पहला केबल-स्टेड रेलवे ब्रिज है
100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन
वंदे भारत एक्सप्रेस (Train No. 26401/26404) ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज चिनाब और भारत के पहले केबल ब्रिज Anji पर 100 km/h की रफ्तार भरी है. ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (USBRL) पर ट्रेनों की बढ़ती रफ्तार से ट्रैवल टाइम घटेगा, यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक के साथ-साथ अब तेल रफ्तार का भी आनंद मिलेगा.
ट्रायल रन के बाद रेलवे का फैसला
इस रूट पर ट्रेनों की अधिकतम गति 100 किमी प्रति घंटा तय करने से पहले कई राउंड के ट्रायल किए गए. आसिलेशन मानिटरिंग सिस्टम (ओएमएस) के जरिए ट्रेन के माध्यम से ट्रैक का परीक्षण भी किया गया. ट्रेस्ट रन में ट्रेन को 110-115 km/h की रफ्तार से दौड़ाया गया.
यात्रियों को क्या फायदा होगा?
रेलवे के इस फैसले से इस रेलखंड पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार बढ़ने से सफर में लगने वाला समय और कम हो जाएगा. यात्री कम समय में जम्मू-कश्मीर के बीच तेज और सुविधाजनक वंदे भारत से सफर कर सकेंगे. USBRL प्रोजेक्ट जम्मू और कश्मीर घाटी को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेल लिंक है. इसी साल अप्रैल में रेलवे ने इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन में कोच की संख्या भी बढ़ाकर 20 कर दी.