SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अर्थव्यवस्था के लिए राहत का संकेत, सितंबर में 5% पर स्थिर रही बेरोजगारी दर, जानिए क्या होगा असर?

सितंबर 2026 में भारत की कुल बेरोजगारी दर 5.0% पर स्थिर बनी हुई है. इसमें ग्रामीण इलाकों में हल्का सुधार (4.2%) और शहरी क्षेत्रों में मामूली बढ़ोतरी (6.9%) दर्ज की गई है.

Written By Gaurav Singh
Published: Oct 15, 2026, 05:38 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 05:49 PM IST
Join

India's unemployment rate : रोजगार के मोर्चे पर सितंबर महीने में थोड़ी राहत देखने को मिली है. सितंबर 2026 में भारत की कुल बेरोजगारी दर पिछले महीने की तुलना में 5.0% पर स्थिर रही है. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MOSPI) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2026 में भारत की कुल बेरोजगारी दर अगस्त की तुलना में 5.0% पर स्थिर रही है.

शहरी क्षेत्रों में मामूली बढ़ोतरी

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण बेरोजगारी दर 4.2% पर लगभग स्थिर रही (पिछले महीने ये 4.1% थी), जबकि शहरी बेरोजगारी दर 6.8% से मामूली रूप से बढ़कर 6.9% हो गई है. भारत में कुल बेरोजगारी दर 5 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है, जबकि शहरी क्षेत्रों में इसमें मामूली बढ़ोतरी देखी गई है.


नेशनल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस (NSO) के 'पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे' के मुताबिक, सितंबर 2025 की तुलना में कुल बेरोजगारी दर 0.2% घटकर 5.0% पर आ गई है. ग्रामीण बेरोजगारी दर में सालाना आधार पर 0.4% की कमी आई. ये पिछले साल सितंबर के 4.6% से घटकर सितंबर 2026 में 4.2% रह गई है.

ग्रामीण बेरोजगारी दर में सुधार

ग्रामीण बेरोजगारी दर में सुधार होकर ये 4.2% हो गई, जबकि शहरी बेरोजगारी दर मामूली रूप से बढ़कर 6.9% हो गई. लिंग-आधारित बेरोजगारी दरों में स्थिरता देखी गई है. हालांकि, शहरी महिलाओं में बेरोजगारी दर बढ़कर 9.2% हो गई है.

सितंबर 2026 के लिए 'लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट' (श्रम बल भागीदारी दर) 55.5% दर्ज की गई. ये पिछले साल के मुकाबले ग्रोथ को दर्शाती है. 'वर्कर पॉपुलेशन रेशियो' (कामगार-जनसंख्या अनुपात) में भी ग्रोथ देखी गई और यह 52.7% तक पहुंच गया है.

बेरोजगारी दर में सालाना आधार पर गिरावट

पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए बेरोजगारी दर में सालाना आधार पर गिरावट आई है. 2026 के दौरान ग्रामीण महिलाओं की बेरोजगारी दर अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई. वहीं, शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर लगभग स्थिर रही- सितंबर 2025 में ये 6.8% थी. अब ये सितंबर 2026 में 6.9% हो गयी है.

15 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों में बेरोजगारी दर सितंबर 2026 में 4.9 प्रतिशत पर स्थिर रही है. ये पिछले महीने के स्तर के बराबर है और जून 2026 से चले आ रहे गिरावट या स्थिरता के रुझान को दर्शाता है.

महिलाओं में क्या है बेरोजगारी दर का हाल?

महिलाओं के मामले में बेरोजगारी दर 5.2 प्रतिशत पर लगभग स्थिर रही है. ये पिछले महीने 5.1 प्रतिशत थी. ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की बेरोजगारी दर 3.9 प्रतिशत रही. ये 2026 में इसका सबसे निचला स्तर है. वहीं, शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की बेरोजगारी दर 8.9 प्रतिशत से मामूली रूप से बढ़कर 9.2 प्रतिशत हो गई है.

सर्वे के मुताबिक, सितंबर 2026 में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए कुल लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट यानी श्रम बल भागीदारी दर (LFPR) 55.5 प्रतिशत रही. ये सितंबर 2025 की तुलना में 0.2% अधिक है. इसी तरह, शहरी क्षेत्रों में LFPR अगस्त 2026 के 50.4% से बढ़कर सितंबर 2026 में 50.7% हो गई है. सितंबर 2026 में कुल श्रमिक जनसंख्या अनुपात (Worker Population Ratio) सालाना आधार पर 0.3% बढ़कर 52.7% हो गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES