SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अभी तो कुछ नहीं, ₹1.25 लाख से भी सस्ता होगा गोल्ड! दिवाली से पहले सोने पर अमेरिका से आई बड़ी रिपोर्ट

Gold Rate: जो सोना जनवरी 2026 तक चमक रहा था, वो अचानक अपनी चमक क्यों खोने लगा है. सोने की कीमत में बड़ी गिरावट का दौर थम नहीं रहा है. अब अमेरिका से आई रिपोर्ट से बड़ी हलचल मच गई है.

Written By Bavita Jha
Published: Oct 05, 2026, 02:06 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 02:18 PM IST
Join

Gold Rate: क्या सोना अपनी चमक खो रहा है? क्या सोने की सेफ हेवन वाली छवि कमजोर हो रही है? क्या सोने से लोगों को मोहभंग हो रहा है? साल 2025 में महंगाई का रिकॉर्ड तोड़ने वाला सोना साल 2026 में क्यों हांफ रहा है?  

गिरता ही जा रहा है सोना?  

सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी है. साल 2026 के शुरुआत में 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई को छूने के बाद सोना गिरता ही जा रहा है. जिस तरह से मौजूदा जियोपॉलिटिकल हालात बन रहे हैं, सोना पर सिर्फ दबाव ही नहीं बढ़ा है, बल्कि सोने की सुरक्षित निवेश वाली छवि को भी बड़ा झटका लहा है.  

कितना गिरा सोना

5 अक्टूबर 2026 में सोने की कीमत में इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू बाजार में फिर से लुढ़का. कॉमैक्स गोल्ड की कीमत 4,163.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.  MCX पर सोना 400 रुपये से अधिक गिरकर 1,49,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना 1400 रुपये से अधिक फिसला. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक आज 24 कैरेट से 14 कैरेट वाले सोने का भाव कुछ इस तरह से रहा है...

क्या अभी और सस्ता होगा सोना?

टाइम्स  ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 10 ग्राम सोने के भाव 1.25 लाख रुपये तक गिर सकता है. जिस तरह से अमेरिका में रोजगार के कमजोर आंकड़े, बढ़ती ब्याज दर और डॉलर की चाल है, सोने की कीमत में आने वाले दिनों में गिरावट देखने को मिल सकती है.  सिर्फ बीते हफ्ते गोल्ड में 3% तक की गिरावट दर्ज हुई.   अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना जनवरी के रिकॉर्ड $5,595 प्रति औंस से 26% तक  नीचे फिसल चुका है. भारत में जनवरी से लेकर अब तक सोने की कीमत में 23%  की गिरावट आ चुकी है.  

क्यों गिरता ही जा रहा है सोना ?

सोने की कीमत में गिरावट के पीछे कई फैक्टर्स हैं. अमेरिका के कमजोर रोजगार के आंकड़े सोने को संभलने नहीं दे रहे हैं. अमेरिकी श्रम मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर में अमेरिका में सिर्फ 29 हजार नौकरियां जुड़ीं. बेरोजगारी डर बढ़कर 4.2% पर पहुंच गया है, कमजोर  रोजगार के आंकड़े ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ाते हैं, जिससे सोने को सहारा मिलता है, लेकिन इस बार सोना उल्टी चाल चल रहा है.  दरअसल अर्थव्यवस्था की सुस्ती और ऊंची बॉन्ड यील्ड ऊपर से महंगाई का बढ़ता दबाव सोने  में निवेश का आकर्षण कमजोर हो रहा है, जिससे कीमत पर प्रेशर बढ़ रहा है.  कमजोर रोजगार के आंकड़े के साथ अक्टूबर में ब्याज दर बढ़ने की संभावना कम हुई है, लेकिन आगे आने वाले महीनों में ब्याज दर में बढ़ोतरी की आशंका तेज है.

क्या 1.25 लाख रुपये तक गिर  सकता है सोना?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक मौजूदा स्थिति में सोने की कीमत 1.25 लाख रुपये तक गिरना संभव तो है, लेकिन इसकी संभावना कम है. Mirae Asset Sharekhan के कमोडिटी एक्सपोर्ट प्रवीण सिंह के मुताबिक सोने को पहले $3,930–4,000 पर सपोर्ट मिल सकता है. अगर  सोना इससे नीचे फिसला, तो अगला सपोर्ट जोन $3,600–3,750 का हो सकता है. यानी भारत में सोने की कीमत 1.34 लाख रुपये/10 ग्राम तक आ सकता है.  इसके बाद भी अगर अमेरिकी यील्ड और महंगाई उम्मीद से काफी ज्यादा बढ़ें, तो सोना 1.25 लाख  रुपये पर पहुंच सकता है. 
 

बैंक ऑफ अमेरिका  की सोने पर भविष्यवाणी

सोने को लेकर अमेरिका से आई रिपोर्ट और चिंता बढ़ा रही है. बैंक ऑफ अमेरिका (BofA Gold Price Outlook) ने अपनी रिपोर्ट में सोने की कीमतों को लेकर अनुमान लगाया है. बैंक का कहना है कि चालू साल की चौथी तिमाही में सोने की कीमत 4,000 डॉलर प्रति औंस से भी नीचे फिसल  सकती है.  अमेरिकी बैंक ने कीमत करीब 3,750 डॉलर प्रति औंस तक गिरने की आशंका जताई है. भारतीय करेंसी में ये कीमत 1.15 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ सकती है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES