SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दोधारी तलवार पर लटके ट्रंप: ईरान युद्ध पर खर्च ₹44,80,95,88,50,000 के पार, अमेरिका महंगाई की मार से बेहाल

US-Iran War: अमेरिका ने युद्ध की शुरुआत तो कर ली, लेकिन अब तक इस युद्ध पर वो 47 अरब डॉलर से अधिक का खर्च कर चुका है. युद्ध ने सिर्फ खर्च नहीं बल्कि अमेरिका में महंगाई भी बढ़ा दी है.

Written By Bavita Jha
Published: Oct 29, 2026, 11:29 AM IST | Updated: Oct 29, 2026, 12:10 PM IST
Image Credit: donald trump (AI IMAGE)
Join

US-Iran war Cost: 28 फरवरी को शुरू हुए अमेरिका-ईरान युद्ध कब खत्म होगा, शायद इसका जवाब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी नहीं जानते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति दावे तो बहुत करते हैं कि वो जब चाहेंगे युद्ध खत्म हो जाएगा, लेकिन अब दुनिया भी उनकी इस हकीकत को समझ चुकी है. ट्रंप ने कभी फ्रंटफुट पर आकर तो कभी बैकफुट से युद्ध खत्म करने की जुगत लगाई, लेकिन सफलता मिल नहीं सकी. ट्रंप की कोशिशें नाकाम रही, अब बढ़ते खर्च का बोझ देखकर ट्रंप खुद परेशान हैं.  


अमेरिका पर ईरान युद्ध का बढ़ रहा है खर्च

ईरान युद्ध में ट्रंप ने एंट्री तो कर ली है, लेकिन उन्हें एग्जिट नहीं मिल पा रहा है. ईरान युद्ध में अमेरिका का खर्च बढ़कर 47 अरब डॉलर के ऊपर पहुंच गया है. अगर इसे भारतीय करेंसी में देखें, तो 44,78,70,52,00,000 रुपये इस युद्ध पर खर्च हो रहे हैं और अब तक इसके खर्च होने से आसान नहीं दिख रहे हैं.  

अमेरिका पर बढ़ रहा है युद्ध का खर्च

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान युद्ध पर ट्रंप प्रशासन ने मिड अक्टूबर तक करीब 47 अरब डॉलर से अधिक का खर्च किया है.बीते कुछ हफ्तों में इस खर्च में 3 अरब डॉलर से अधिक की बढ़ोतरी हुई है.  अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के मुताबिक बीते 8 महीनों में अमेरिका ने गोला-बारूद और हथियारों पर करीब 29 अरब डॉलर का खर्च किया है. जबकि लड़ाकू विमान समेत दूसरे सैन्य ठिकानों को हुए नुकसान की लागत 6 अरब डॉलर से अधिक पर पहुंच गया है. जबकि इसमें फारस की खाड़ी में मौजूद सैन्य ठिकानों को हुए नुकसान को शामिल नहीं किया गया है .  

अमेरिकी रिपोर्ट क्यों डरा रही

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अपनी रिपोर्ट में ईरान युद्ध पर हो रहे इन खर्चों का दावा किया है. इससे पहले युद्ध की लागत को 43.6 अरब डॉलर आंका गया था, जिसे अब बढ़ाकर 47 अरब डॉलर कर दिया गया है. ट्रंप प्रशासन को उम्मीद थी कि युद्ध दो हफ्तों में खत्म हो जाएगा, लेकिन अगले 8 महीनों से भी ज्यादा वक्त से ये वॉर जारी है. खर्च का सबसे बड़ा हिस्सा बम, मिसाइलों और अन्य हथियारों पर जा रहा है. ईरान सीमा और होर्मुज के पास अमेरिकी नौसेना ने विमानवाहक पोत और युद्धपोतों की तैनाती पर 1.5 अरब डॉलर खर्च हो रहे हैं.  


सिर्फ खर्च नहीं, महंगाई भी बढ़ रही है

अमेरिका  का सिर्फ युद्ध खर्च नहीं बढ़ रहा, बल्कि महंगाई भी बेलगाम बढ़ रही है. अमेरिका में रिटेल महंगाई 3.7% बढ़ी है. फरवरी में ये आंकड़ा 2.4% पर था. फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर 2 % रहने की उम्मीद जताई थी, लेकिन ईरान युद्ध और खाड़ी संकट के चलते कच्चे तेल की बढ़ती कीमत ने अमेरिका में महंगाई को उम्मीद से ऊपर पहुंचा दिया है. ईरान युद्ध के चलते अमेरिका में डीजल की कीमत 50% से अधिक बढ़ चुकी है.  AAA की रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ हफ्तेभर में पेट्रोल की औसत कीमत 31 सेंट बढ़कर 4.48 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई. पेट्रोल, डीजल की महंगाई ने अमेरिका में रिटेल महंगाई बढ़ा दिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES