SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IndiGo का बड़ा फैसला! 30 नवंबर तक सऊदी अरब की सभी उड़ानें रद्द, इन 4 शहरों पर पड़ेगा असर

सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए इंडिगो ने 30 नवंबर 2026 तक जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं.

Written By Gaurav Singh
Published: Nov 18, 2026, 19:05 IST | Updated: Nov 18, 2026, 19:18 IST
Image Credit: 30 नवंबर तक सऊदी अरब की सभी उड़ानें रद्द | Social media
Join

IndiGo Cancels all Saudi Arabia flights : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (Indigo) ने सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा हालात का हवाला देते हुए 30 नवंबर 2026 तक वहां आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है.

इंडिगो ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. कैंसिलेशन 30 नवंबर, 2026 तक प्रभावी रहेगा. एयरलाइन ने यह भी कहा है कि प्रभावित यात्रियों को बुकिंग के समय उनके द्वारा प्रदान किए गए संपर्क डिटेल के माध्यम से सूचित किया जा रहा है.
 

 

एयरलाइन ने बुधवार को एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की. इसमें बताया गया है कि सऊदी अरब के चार प्रमुख शहरों- जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्मम - को जोड़ने वाली सर्विस इस महीने के अंत तक रद्द रहेंगी.

इंडिगो ने सऊदी अरब के चार शहरों के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं. एयरलाइन की ट्रैवल एडवाइजरी के अनुसार, इन जगहों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं:-

इंडिगो ने अपनी एडवाइजरी में किसी भी तरह की छूट का जिक्र नहीं किया है और कहा है कि इस दौरान इन जगहों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें प्रभावित रहेंगी. ये घोषणा सऊदी अरब में सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों के बीच की गई है. हालांकि, एयरलाइन के बयान में इस फैसले के पीछे की सुरक्षा चिंताओं के बारे में कोई डिटेल जानकारी नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें : Stock Market Today: दो दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम; निवेशकों को ₹4 लाख करोड़ का नुकसान
 

प्रभावित यात्रियों को कैसे सूचित किया जाएगा?

इंडिगो ने बताया कि जिन ग्राहकों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं. उनसे बुकिंग के समय दी गई जानकारी के जरिए संपर्क किया जा रहा है. एयरलाइन ने यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि वह उन्हें लगातार अपडेट देती रहेगी और इस दौरान जरूरी मदद भी मुहैया कराएगी. जिन यात्रियों ने इन चार शहरों के लिए उड़ानें बुक की थीं. उन्हें सलाह दी जाती है कि वे एयरलाइन से आने वाले संदेशों के लिए अपना रजिस्टर्ड ईमेल और फोन नंबर चेक करते रहें.

एयरलाइन स्थिति पर नजर रख रही है. यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और हालात का आकलन कर रही है. एयरलाइन ने कहा कि उसके ग्राहकों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. एयरलाइन ने ये भी दोहराया कि फ्लाइट रद्द होने की इस अवधि के दौरान, प्रभावित यात्रियों को हर संभव मदद दी जाएगी.

ये एडवाइजरी फिलहाल 30 नवंबर, 2026 तक की उड़ानों के लिए है. फ्लाइट शेड्यूल में कोई भी बदलाव या आगे की जानकारी, बदलती हुई स्थिति के बारे में एयरलाइन के आकलन पर निर्भर करेगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES