)
IndiGo Cancels all Saudi Arabia flights : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (Indigo) ने सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा हालात का हवाला देते हुए 30 नवंबर 2026 तक वहां आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है.
इंडिगो ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. कैंसिलेशन 30 नवंबर, 2026 तक प्रभावी रहेगा. एयरलाइन ने यह भी कहा है कि प्रभावित यात्रियों को बुकिंग के समय उनके द्वारा प्रदान किए गए संपर्क डिटेल के माध्यम से सूचित किया जा रहा है.
IndiGo cancels all flights to and from Jeddah, Madinah, Riyadh and Dammam until 30 November 2026 (inclusive), in view of the prevailing security situation in the Kingdom of Saudi Arabia. https://t.co/lqaXwksjEB
— ANI (@ANI) November 18, 2026
एयरलाइन ने बुधवार को एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की. इसमें बताया गया है कि सऊदी अरब के चार प्रमुख शहरों- जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्मम - को जोड़ने वाली सर्विस इस महीने के अंत तक रद्द रहेंगी.
इंडिगो ने सऊदी अरब के चार शहरों के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं. एयरलाइन की ट्रैवल एडवाइजरी के अनुसार, इन जगहों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं:-
इंडिगो ने अपनी एडवाइजरी में किसी भी तरह की छूट का जिक्र नहीं किया है और कहा है कि इस दौरान इन जगहों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें प्रभावित रहेंगी. ये घोषणा सऊदी अरब में सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों के बीच की गई है. हालांकि, एयरलाइन के बयान में इस फैसले के पीछे की सुरक्षा चिंताओं के बारे में कोई डिटेल जानकारी नहीं दी गई है.
इंडिगो ने बताया कि जिन ग्राहकों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं. उनसे बुकिंग के समय दी गई जानकारी के जरिए संपर्क किया जा रहा है. एयरलाइन ने यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि वह उन्हें लगातार अपडेट देती रहेगी और इस दौरान जरूरी मदद भी मुहैया कराएगी. जिन यात्रियों ने इन चार शहरों के लिए उड़ानें बुक की थीं. उन्हें सलाह दी जाती है कि वे एयरलाइन से आने वाले संदेशों के लिए अपना रजिस्टर्ड ईमेल और फोन नंबर चेक करते रहें.
Travel Advisory In view of the prevailing security situation in the Kingdom of Saudi Arabia, all flights to and from Jeddah, Madinah, Riyadh and Dammam have been cancelled until 30 November 2026 (inclusive). Affected customers are being informed through the contact details provided at the time of booking. We remain committed to keeping our customers updated and extending the necessary assistance during this period. We continue to closely monitor developments and assess the situation. The safety and security of our customers and crew remain our highest priority.
— IndiGo (@IndiGo6E) November 18, 2026
एयरलाइन स्थिति पर नजर रख रही है. यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और हालात का आकलन कर रही है. एयरलाइन ने कहा कि उसके ग्राहकों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. एयरलाइन ने ये भी दोहराया कि फ्लाइट रद्द होने की इस अवधि के दौरान, प्रभावित यात्रियों को हर संभव मदद दी जाएगी.
ये एडवाइजरी फिलहाल 30 नवंबर, 2026 तक की उड़ानों के लिए है. फ्लाइट शेड्यूल में कोई भी बदलाव या आगे की जानकारी, बदलती हुई स्थिति के बारे में एयरलाइन के आकलन पर निर्भर करेगी.