SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘इकोनॉमी की मौजूदा स्थिति बहुत अच्छी’, 7% से ज्यादा ग्रोथ को लेकर अरविंद पनगढ़िया ने किया बड़ा दावा

16वें वित्त आयोग के चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि वैश्विक संघर्षों के बावजूद भारत में खाद्य संकट की बड़ी आशंका नहीं है और अर्थव्यवस्था की विकास दर आगे भी 7% से ऊपर रह सकती है.

Written By Gaurav Singh
Published: Oct 03, 2026, 17:37 IST | Updated: Oct 03, 2026, 19:04 IST
Join

Arvind Panagariya on India's GDP: दुनिया भर में जारी संघर्षों के बावजूद भारत में खाने-पीने की चींजों या खाद का कोई बड़ा संकट आने की संभावना नहीं है. ये बात 16वें वित्त आयोग के चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया ने कही है. उन्होंने बताया कि देश ने खाद की सप्लाई को मजबूत किया है और हाल के एनर्जी झटकों को झेलने की अपनी क्षमता साबित की है.

नई दिल्ली में 5वें कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के दौरान पनगढ़िया, विदेश मंत्री जयशंकर की चेतावनी का जवाब दे रहे थे. विदेश मंत्री जयशंकर ने हाल में संघर्षों, खाद की कमी, जलवायु के दबाव और एनर्जी और वित्तीय स्थितियों के कारण दुनिया भर में खाने-पीने की चींजों के बड़े संकट के जोखिम के बारे में बताया था. पनगढ़िया ने कहा, 'अगर हम वेस्ट एशिया में युद्ध के साथ अपने हालिया अनुभव और जिस तरह से हमने एनर्जी के मामले को संभाला, उसे देखें तो मुझे नहीं लगता कि यहां ऐसी कोई बात है जिससे हमें बहुत ज्यादा डरने की जरूरत है.'

खाद की स्थिति में सुधार

जयशंकर ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संघर्षों का दबाव अनाज के निर्यात और खाद के उत्पादन पर पड़ रहा है, जबकि एनर्जी और सख्त वित्तीय स्थितियों से विकासशील अर्थव्यवस्थाओं पर बोझ बढ़ रहा है. पनगढ़िया ने कहा कि भारत की खाद की स्थिति में सुधार हुआ है. इसका श्रेय घरेलू प्लांट के फिर से शुरू होने को जाता है, साथ ही दूसरे देशों से भी सप्लाई ली जा सकती है. उन्होंने बताया अभी सप्लाई मौजूद है और दूसरे देशों से भी खाद खरीदी जा सकती है.

वेस्ट एशिया के संघर्ष ने पैदा की अनिश्चितता

पनगढ़िया ने आगे कहा कि वेस्ट एशिया के संघर्ष ने अनिश्चितता पैदा की है. लेकिन, एनर्जी के बड़े झटके का जो डर था, वो भारत के लिए सच साबित नहीं हुआ है. सरकार ने ये भी कहा है कि वेस्ट एशिया से जुड़ी सप्लाई में रुकावटों के बावजूद उसने घरेलू प्रोडक्शन, अलग-अलग जगहों से आयात और पहले से स्टॉक जमा करके खाद की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखी है.

पनगढ़िया ने कहा कि भारत परिवारों पर एनर्जी के झटके के असर को सीमित करने में कामयाब रहा. हालांकि, रेस्तरां और होटल जैसे कमर्शियल LPG इस्तेमाल करने वालों को कुछ समय के लिए दबाव का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा, 'हम इस झटके को काफी अच्छी तरह से झेल पाए और आगे चलकर ऐसे झटकों को झेलने की हमारी क्षमता बढ़ेगी, कम नहीं होगी.'

खाने-पीने की सामान की सप्लाई पर पनगढ़िया ने कृषि निर्यातक के तौर पर भारत की स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा कि यूक्रेन जैसे बड़े उत्पादकों से सप्लाई में रुकावट के कारण कुछ भारतीय निर्यात की मांग बढ़ सकती है. उन्होंने कहा, 'अगर युद्ध के कारण यूक्रेन से सप्लाई कम होती है, तो हमारे खाद्य उत्पादों की मांग बढ़ सकती है. अगर इससे कीमतें बढ़ती हैं, तो हमारे एक्सपोर्टर्स को फायदा होगा.'

रियल GDP 7.8 प्रतिशत से बढ़ने का अनुमान!

पनगढ़िया ने कहा, 'पूरे मार्केट को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि हम किसी संकट की ओर बढ़ रहे हैं.' वित्त वर्ष 2027 की अप्रैल-जून तिमाही में रियल GDP के 7.8 प्रतिशत बढ़ने के बाद, पनगढ़िया भारत की व्यापक विकास संभावनाओं को लेकर भी सकारात्मक हैं. उन्होंने कहा कि सालाना विकास दर आने वाले कुछ समय तक कम से कम 7 प्रतिशत बनी रह सकती है.

पनगढ़िया ने माना कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का विकास पर कुछ असर पड़ेगा. लेकिन, अन्य कारक सहायक बने हुए हैं. उन्होंने तर्क दिया कि रुपये की कीमत में गिरावट से भारतीय एक्सपोर्टर्स और इंपोर्ट से मुकाबला करने वाले घरेलू उत्पादकों की कॉम्पिटिटीवनेस में सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि हर अर्थव्यवस्था को कुछ झटकों का सामना करना पड़ता है. लेकिन, भारत ने पहले भी कोविड महामारी और बैंकिंग सिस्टम में बैड लोन के कारण पैदा हुए तनाव जैसी बड़ी मुश्किलों का सामना किया है और उनसे उबर चुका है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES