SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Indian Railways: बुलेट ट्रेन स्टेशन के नीचे दौड़ेंगी भारतीय रेलवे की ट्रेनें, अहमदाबाद में तैयार हुए 3 नए प्लेटफॉर्म

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन के नीचे भारतीय रेलवे की एक्सप्रेस, वंदे भारत और लोकल ट्रेनों के परिचालन के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 10, 11 और 12 और तीन ब्रॉड गेज रेल लाइनें तैयार हो गई हैं.

Written By Gaurav Singh
Published: Oct 28, 2026, 07:52 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 08:04 PM IST
Image Credit: अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर बुलेट ट्रेन स्टेशन के नीचे से भारतीय रेलवे की सामान्य ट्रेनें भी चलेंगी । AI
Join

Indian Railways: भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार बुलेट ट्रेन स्टेशन के नीचे से पारंपरिक यात्री ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था विकसित की गई है. मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना के अंतर्गत अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन के नीचे भारतीय रेलवे की एक्सप्रेस ट्रेनों, वंदे भारत एक्सप्रेस और लोकल यात्री ट्रेनों के परिचालन के लिए नए प्लेटफॉर्म और ब्रॉड गेज रेल लाइनें बनकर तैयार हो गई हैं. ये  देश में हाई स्पीड रेल और पारंपरिक रेल सेवाओं के लिए इंटीग्रेटेड इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि है.

पश्चिम रेलवे का अहमदाबाद मंडल रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण, परिचालन क्षमता के विस्तार  औरयात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है. इसी क्रम में अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के व्यापक पुनर्विकास और यार्ड रीमॉडलिंग कार्यों के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है. 

आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि

स्टेशन पर नयी ब्रॉड गेज लाइन संख्या 16, 17  और 18 (जो प्लेटफॉर्म संख्या 10, 11  और 12 से संबंधित हैं) का रेल संरक्षा आयुक्त (CRS),  द्वारा निरीक्षण किया गया. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के संबंध में अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने कहा कि अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर बुलेट ट्रेन स्टेशन के नीचे भारतीय रेलवे की ट्रेनों के परिचालन के लिए नए प्लेटफॉर्मों एवं ब्रॉड गेज रेल लाइनों का निर्माण पूरा होना भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.

देश में पहली बार मुंबई -अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना के अंतर्गत विकसित अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन के नीचे भारतीय रेलवे की पारंपरिक ट्रेनों के परिचालन के लिए प्लेटफॉर्म संख्या 10, 11 और 12 तथा संबंधित रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित की गई है. ये अपने आप में आधुनिक रेलवे इंजीनियरिंग और विभिन्न रेल सिस्टम के बीच तकनीकी समन्वय का एक अनूठा उदाहरण है.

ये भी पढ़ें : DA Hike News: सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! DA के लिए ₹10016 करोड़ की मंजूरी, दिवाली से पहले मिला तोहफा

आने वाले समय में इन प्लेटफॉर्मों से एक्सप्रेस ट्रेनों, वंदे भारत एक्सप्रेस तथा लोकल यात्री ट्रेनों का परिचालन किया जा सकेगा. इससे अहमदाबाद रेलवे स्टेशन की परिचालन क्षमता में ग्रोथ होगी और यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और सुगम रेल सर्विस उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी.

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर बुलेट ट्रेन स्टेशन के नीचे भारतीय रेलवे की ट्रेनों के परिचालन की यह व्यवस्था केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय रेलवे के भविष्य की आधुनिक, सुरक्षित इन्फ्रास्ट्रक्चर एकीकृत रेल परिवहन प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह परियोजना आधुनिक भारत की बदलती रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर और भविष्य की परिवहन आवश्यकताओं के अनुरूप रेलवे की विकास यात्रा को दर्शाती है.

अहमदाबाद–कांकरिया डिपो के बीच पांचवीं रेल लाइन से बढ़ेगी परिचालन क्षमता

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन एवं कांकरिया डिपो के बीच पांचवीं रेल लाइन का विकास अहमदाबाद क्षेत्र के रेल नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस अतिरिक्त रेल लाइन से रेल परिचालन के लिए उपलब्ध इन्फ्रास्ट्रक्चर में विस्तार होगा, साथ ही ट्रेनों के आवागमन के बेहतर प्रबंधन, परिचालन संबंधी बाधाओं को कम करने तथा रेल यातायात को अधिक व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलने की अपेक्षा है.

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और अतिरिक्त रेल लाइनों का विकास भविष्य की बढ़ती रेल यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें : Air Traffic Data : इंडिगो की बादशाहत बरकरार, SpiceJet की हर 5 में से 1 फ्लाइट कैंसिल, जानिए बाकी एयरलाइंस का कैसा रहा प्रदर्शन?

असारवा-साबरमती बायपास लाइन (Y-कनेक्टिविटी) से मजबूत होगा रेल नेटवर्क

अहमदाबाद क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से असारवा रेलवे स्टेशन एवं साबरमती ‘ए’ केबिन के बीच नई ब्रॉड गेज बायपास (Y-कनेक्टिविटी) लाइन का निर्माण किया गया है. इस नई लाइन के माध्यम से रेल नेटवर्क में अतिरिक्त कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी, जिससे विभिन्न रेल मार्गों के बीच ट्रेनों के संचालन की योजना बनाने तथा रेल यातायात के बेहतर प्रबंधन में सहायता मिलेगी. ये परियोजना अहमदाबाद क्षेत्र में उपलब्ध रेल अवसंरचना का अधिकतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

मीटर गेज की ऐतिहासिक विरासत से आधुनिक ब्रॉड गेज नेटवर्क तक

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का रेल इतिहास अत्यंत समृद्ध रहा है. वर्ष 2017 से पहले स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 11 और 12 से मीटर गेज ट्रेनों का परिचालन किया जाता था. उस समय अहमदाबाद–हिम्मतनगर मीटर गेज रेलखंड पर अहमदाबाद–उदयपुर फास्ट पैसेंजर, अहमदाबाद–खेड़ब्रह्मा पैसेंजर, अहमदाबाद–हिम्मतनगर पैसेंजर, अहमदाबाद–नांदोल–दहेगाम पैसेंजर तथा अहमदाबाद–उदयपुर एक्सप्रेस सहित कुल 8 जोड़ी यात्री सेवाएं संचालित होती थीं.

इसके अलावा अहमदाबाद–महेसाणा पैसेंजर, अहमदाबाद–बोटाद पैसेंजर, अहमदाबाद–रणुज पैसेंजर और अहमदाबाद–महेसाणा एक्सप्रेस सहित 5 जोड़ी अन्य यात्री रेल सेवाएं भी संचालित होती थीं. इन रेल सेवाओं ने अहमदाबाद को आस-पास के शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. समय के साथ गेज परिवर्तन, रेल नेटवर्क के विस्तार और आधुनिक रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास से अहमदाबाद स्टेशन की परिचालन व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन आया है.

यार्ड रीमॉडलिंग से अधिक सुदृढ़ होगी परिचालन व्यवस्था

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पश्चिम रेलवे के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है. स्टेशन पर बढ़ती रेल यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक यार्ड रीमॉडलिंग और रेल अवसंरचना के आधुनिकीकरण का कार्य किया जा रहा है. इस परियोजना के अंतर्गत नई ब्रॉड गेज लाइन संख्या 16, 17 और 18 का निर्माण किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES