App

DA Hike News: सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! DA के लिए ₹10016 करोड़ की मंजूरी, दिवाली से पहले मिला तोहफा

8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले इस बढ़ोतरी से महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा. इससे लगभग 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा.

DA Hike News: सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! DA के लिए ₹10016 करोड़ की मंजूरी, दिवाली से पहले मिला तोहफा
Image Credit: 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा | AI

Cabinet Meeting Updates: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा दे दिया है. सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 3% महंगाई भत्ता (DA) मंजूर किया है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का यह फैसला मंगलवार, 28 अक्टूबर को हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया. 

DA/DR में ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी, क्योंकि राहत दर (रिलीफ रेट) में 3% की ग्रोथ हुई है यानी यह 60% से बढ़कर 63% हो गई है.

 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ 

DA में यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार की गई है. महंगाई भत्ते में हुई इस ताजा बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के लगभग 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा. कैबिनेट मीटिंग में अन्य महत्वपूर्ण मंजूरियों में 10,000 करोड़ रुपये के आवंटन वाली 'कंटेनर निर्माण प्रोत्साहन योजना', 1,856 करोड़ रुपये के बजट वाली 'खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम' और 7,395 करोड़ रुपये के बजट वाली 'प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना' शामिल हैं.

'खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम' 

'खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम' आठ वर्षों (वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2033-34 तक) के लिए है. इस योजना के तहत मिलने वाले प्रोत्साहनों में विशेष विनिर्माण क्षेत्र (मैन्युफैक्चरिंग जोन), एंकर इन्वेस्टमेंट सपोर्ट, टर्नओवर पर आधारित सहायता और मौजूदा क्लस्टर्स के लिए मदद शामिल है.

वहीं, दूसरे हिस्से (उपायों) में सर्टिफिकेशन और टेस्टिंग, रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप्स, तथा ब्रांडिंग और आउटरीच जैसी चीजें शामिल हैं.

इस साल अप्रैल में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दी थी। ये 1 जनवरी 2026 से लागू हुई थी और इसमें मूल वेतन/पेंशन के मौजूदा 58 प्रतिशत की दर पर 2 प्रतिशत की ग्रोथ शामिल है.

सरकारी खजाने पर 6791.24 करोड़ रुपये का असर पड़ेगा

महंगाई भत्ते और महंगाई राहत, दोनों में हुई इस ग्रोथ के कारण सरकारी खजाने पर सालाना कुल 6791.24 करोड़ रुपये का असर पड़ेगा.
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा दे दिया है. कैबिनेट ने DA में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है.

ये फैसला जुलाई 2026 की किस्त में बढ़ोतरी की उम्मीदों के मुताबिक हुआ है. सरकार साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) में महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में संशोधन करती है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई का सामना करने में मदद मिल सके.

जहां DA केंद्र सरकार के सेवारत कर्मचारियों को दिया जाता है, वहीं DR पेंशनभोगियों को मिलता है. इस संशोधन से दोनों दरों में 3 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी होगी, जिससे ये मूल वेतन (बेसिक पे) के 60% से बढ़कर 63% हो जाएंगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Gaurav Singh

Gaurav Singh

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More