SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

10 अक्टूबर को नई दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आने वाली सभी ट्रेनें रद्द, रेलवे ने क्यों लिया ये फैसला?

Indian Railway: 10 अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनों को रद्द किया जा सकता है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रह सकती है.

Written By Bavita Jha
Published: Oct 09, 2026, 11:45 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 01:13 PM IST
Join

Indian Railway: 10 अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने में आपको दिक्कत हो सकती है. रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली सभी ट्रेनों को रद्द करने की तैयारी कर ली है. सुबह के 4 बजे से दोपहर 2  बजे तक नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे  स्टेशन पहुंचने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया जा सकता है. दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन भी बंद रह सकते हैं. DMRC आज रात 9 बजे से ही कुछ मेट्रो स्टेशन को बंद करने की तैयारी कर रही है. 

दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द, राजधानी से संपूर्ण क्रांति तक कैंसल

भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर 10 अक्टूबर को पहुंचने वाली सभी मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों को रद्द कर दिया है.सुबह के 4 बजे से लेकर दोपहर के 2 बजे तक पहुंचने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया.  रेलवे ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते यह फैसला लिया है. रेलवे के इस फैसले का असर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों पर होगा. खासकर , जो लोग 9 और 10 अक्तूबर को सफर करने वाले हैं और उनकी ट्रेन 10 तारीख को दिल्ली पहुंचने वाली है.  

किन ट्रेनों पर होगा असर

रेलवे के मुताबिक उन ट्रेनों पर इस फैसले का असर होगा, जो  9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली . जो ट्रेनें 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या फिर  हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली  है, वो सभी ट्रेनें आज से सोर्स स्टेशन पर ही रोकी जा रही हैं.


कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द  


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रोजाना 50 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं, जबकि निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर करीब 25 हजार से अधिक सफर करते हैं.इन दोनों स्टेशन पर रोजाना करीब 200 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES