SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्या भारत बनने वाला है दुनिया का अगला सबसे बड़ा एक्सपोर्ट किंग? ये 4 सेक्टर्स लिख रहे नई कहानी

भारत की तरफ से किया जाने वाला एक्सपोर्ट बढ़कर रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है. फाइनेंशियल ईयर 2027 के शुरुआती 7 महीने के दौरान यह बढ़कर 568.84 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया. आइए जानते हैं ग्लोबल डिमांड बढ़ने के पीछे का असली कारण और ऐतिहासिक ग्रोथ की पूरी कहानी.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 14, 2026, 09:48 IST | Updated: Nov 14, 2026, 09:52 IST
Image Credit: (Reuters) पेट्रोलियम प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट में 140.21 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई.
Join

दुनियाभर की बड़ी-बड़ी इकोनॉमी सुस्ती और महंगाई से जूझ रही हैं. लेकिन इस सबके बीच भारत की बम-बम हो रही है. भारत ने निर्यात में ऐसा कमाल किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के शुरुआती सात महीने में देश का एक्सपोर्ट 16.66 फीसदी बढ़कर 568.84 बिलियन डॉलर के आंकड़े पर पहुंच गया. पिछले साल इसी अवधि में एक्सपोर्ट का आंकड़ा 487.59 बिलियन डॉलर पर था. इस आंकड़े को देखने के बाद यह तो साफ है कि ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की पकड़ पहले से ज्यादा मजबूत हुई है.

भारत की तरफ से किये जाने वाले एक्सपोर्ट में उछाल का सबसे शानदार हिस्सा अक्टूबर महीना रहा. अक्टूबर के महीने में ही देश का कुल एक्सपोर्ट अब तक के रिकॉर्ड लेवल 89.99 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया . यह पिछले साल के मुकाबले करीब 30 फीसदी ज्यादा है. यदि केवल मर्चेंडाइज शिपमेंट्स की बात करें तो इसमें अक्टूबर के दौरान सीधा 45.06 प्रतिशत का बंपर उछाल आया. इसके साथ ही यह 49.47 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया.

भारत ने रचा इतिहास, अक्टूबर में रिकॉर्ड लेवल पर एक्सपोर्ट; आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

309.06 बिलियन डॉलर पर पहुंचा गुड्स एक्सपोर्ट

इसी तेजी का असर यह हुआ कि FY 2027 के सात महीने के दौरान कुल गुड्स एक्सपोर्ट 21.96 फीसदी की उछाल के साथ 309.06 बिलियन डॉलर हो गया. दूसरी तरफ सर्विस सेक्टर ने भी शानदार प्रदर्शन को जारी रखा है. सर्विसेज एक्सपोर्ट 10.93 फीसदी बढ़कर 259.78 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया. इससे देश को 124.80 बिलयन डॉलर का सर्विसेज ट्रेड सरप्लस मिला. इसने दूसरे देशों से मंगाए जाने वाले सामान के भारी बिल को संभालने में बहुत बड़ी मदद मिली.

इन चीजों की विदेश में रही जबरदस्त डिमांड

भारत के एक्सपोर्ट के आंकड़ों में आया यह उछाल किसी एक चीज के भरोसे नहीं है. देश के मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल सेक्टर ने मिलकर यह कमाल किया है. अक्टूबर के महीने में दर्जनों सेक्टर्स में जबरदस्त तेजी देखी गई, जिनमें ये चार सेक्टर सबसे आगे रहे.

भारत की तरफ क्यों खिंच रहे ग्लोबल बायर्स?

निर्यात में आए जबरदस्त उछाल के बाद यह सवाल भी किया जा रहा है कि अचानक पूरी दुनिया का रुख भारत की तरफ क्यों हो गया है? इसके पीछे बहुत बड़ा स्ट्रक्चरल चेंज है. पिछले कुछ साल में दुनिया की दिग्गज एमएनसी ने समझ लिया है कि किसी एक ही देश पर निर्भरता खतरनाक हो सकती है. सप्लाई चेन के रिस्क को कम करने के लिए दुनियाभर की कंपिनयां अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को भारत में शिफ्ट कर रही हैं. इसके अलावा सरकार की पॉलिसी भी इसमें मददगार साबित हो रही हैं.

Analysis: बैंकों का रिकॉर्ड मुनाफा: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यह बड़ी खबर क्यों है?

सरकार ने ग्लोबल मार्केट तक पहुंच को आसान करने के लिए ताबड़तोड़ कदम उठाए हैं. भारत के टॉप 50 एक्सपोर्ट डेस्टिनेशंस में से 43 ऐसे देश रहे, जहां अक्टूबर में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की गई. अलग-अलग देशों के साथ सात महीने के आंकड़ों से यह साफ है कि भारत के एक्सपोर्ट में जबरदस्त उछाल आया है. सिंगापुर के साथ भारत का एक्सपोर्ट 107.5 प्रतिशत, मलेशिया के साथ 106.87 प्रतिशत, स्पेन के साथ 88.38 प्रतिशत, चीन के साथ 37.71 प्रतिशत और अमेरिका के साथ 14.48 प्रतिशत बढ़ गया. पिछले दिनों यूके और न्यूजीलैंड के साथ भी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भी साइन हुए हैं.

इंडियन इकॉनमी के लिए इसका क्या मतलब?

अक्टूबर में भारत का ट्रेड डेफिसिट घटकर महज 20.09 बिलयन डॉलर रह गया. ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड के दाम गिरने से भ्ज्ञी इकोनॉमी की सेहत में सुधार आने की उम्मीद है. जब देश में हाई-स्किल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ती है तो ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर तेजी से फैलते हैं और अलग-अलग देशों के साथ हमारे ट्रेड कॉरिडोर मजबूत होते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES