App

सोना ₹35000 फिसला, तो चांदी ₹2.19 लाख सस्ती...करवा चौथ पर गोल्ड ज्वैलरी गिफ्ट करने का गोल्डन मौका, चेक करें 10 ग्राम सोने का दाम

Gold Rate Today: करवाचौथ पर सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई है. सोना अपने पीक से 35000 रुपये तक सस्ता हो चुका है. चांदी में इस साल अब तक 2.19 लाख रुपये तक की गिरावट आ चुकी है.

सोना ₹35000 फिसला, तो चांदी ₹2.19 लाख सस्ती...करवा चौथ पर गोल्ड ज्वैलरी गिफ्ट करने का गोल्डन मौका, चेक करें 10 ग्राम सोने का दाम
Image Credit: gold rate today

Gold Rate: करवाचौथ पर पत्नी को अगर सोने की ज्वैलरी गिफ्ट करना चाहते हैं , तो इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा. सोने की कीमत में गिरावट आपको कम बजट में गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का मौका मिल सकता है. आज, 29 अक्टूबर को फिर से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई है. इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव गिरे हैं.  

आज सोने की कीमत में गिरावट  

सोने की कीमत में गुरुवार को फिर से गिरावट लौटी है.सर्राफा बाजार में गोल्ड के दाम गिरकर 1.42 लाख रुपये के करीब पहुंच चुके हैं. इंटरनेशनल  मार्केट में फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर पर फैसले का असर दिखा. ब्याज दर में कोई कटौती नहीं की गई, जिसके चलते गोल्ड पर दबाव देखने को मिला है.  चांदी के भाव में भी 4000 रुपये तक की गिरावट आई.  

सोने-चांदी का आज का भाव क्या है

इंटरनेशनल मार्केट में सोना आज 35 डॉलर के करीब लुढ़का और कॉमैक्स गोल्ड की कीमत 4033 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. MCX पर 10 ग्राम गोल्ड का भाव  240 रुपये की गिरावट के साथ 143450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. घरेलू बाजार की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट वाले सोने की कीमत कुछ इस तरह से हैं...

  • 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 142144 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना आज 130204 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट शुद्धता वाला सोना 106608 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट शुद्धता वाला गोल्ड 83154 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी की कीमत आज 190497 रुपये प्रति किलोग्राम पर है.

कितना सस्ता बिक रहा है सोना

अगर सोने की कीमत की तुलना उसके ऑल टाइम हाई से करें तो 29 जनवरी को 1.79 लाख रुपये पर बिकने वाला गोल्ड आज 1.42 लाख रुपये में बिक रहा है . मतलब सोना जनवरी के बाद से अब तक 35000 रुपये तक सस्ता हो चुका है. चांदी 29 जनवरी को 3.89 लाख रुपये बिक रही थी, जो आज 1.90 लाख रुपये पर पहुंच चुकी है. यानी चांदी अपने ऑल टाइम हाई से  2.19 लाख रुपये तक गिर चुकी है. ऐसे में अगर  सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो  सकता है.  


डिस्क्लेमर: Zee न्यूज आपको सोने-चांदी या शेयर में निवेश की सलाह नहीं देता है. निवेश से पहले आपको सेबी रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लेनी चाहिए. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More