सोने-चांदी आज फिर धड़ाम, अभी और गिरेगा दाम? अगले 15 दिन बेहद अहम; इन 3 रिपोर्ट से तय होगा रेट
सोने और चांदी के दाम में फिर से गिरावट का सिलसिला देखा जा रहा है. अमेरिका में महंगाई दर बढ़ने की आशंका के बीच सोना इंटरनेशनल मार्केट में गिरकर 3500 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया. इसका असर घरेलू बाजार में भी देखा गया और 24 कैरेट वाला सोना 1.21 लाख से 1.22 लाख के करीब कारोबार कर रहा है.
अगर आप शादियों के सीजन में गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. जी हां, मंगलवार की तेजी के बाद सोने-चांदी के दाम में बुधवार को फिर से गिरावट देखी जा रही है. आज घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट दोनों में ही सोने-चांदी की कीमत में नरमी बनी हुई है. खास बात यह है कि पिछले सत्र के दौरान चांदी के दाम 5.7 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए, जबकि सोने की चमक भी फीकी पड़ी है. अमेरिका में जारी होने वाले महंगाई के आंकड़ों से पहले से निवेशक संभलकर ट्रेड कर रहे हैं. इसका सीधा असर सर्राफा बाजार के साथ ही इंटरनेशनल मार्केट पर पड़ रहा है.
बुधवार सुबह शुरुआती कारोबार के दौरान इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी रहा. ग्लोबल वायदा बाजार कॉमेक्स (COMEX) में गोल्ड 27.90 डॉलर टूटकर 3,534 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गया. सिल्वर एक प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 40.28 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. घरेलू वायदा बाजार यानी MCX की बात करें तो दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1138 रुपये गिरकर 121191 रुपये प्रति 10 ग्राम पद देखा गया. दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 2295 रुपये टूटकर 143143 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करते नजर आई.
91,275 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया रेट
बुलियन मार्केट की बात करें तो यहां 24 कैरेट वाला गोल्ड 1160 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर 121,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखा गया. इसके अलावा चांदी 2210 रुपये लुढ़क गई और 143,660 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है. बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का दाम कम होकर 111,558 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड 91,275 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.
रियल एस्टेट ने डुबाया, अब चीन को बचाएगा Gold! धड़ाधड़ सोना खरीद रहे 'ड्रैगन' का गोल्डन प्लान डिकोड
एक महीने में 21 हजार रुपये की गिरावट
सोने और चांदी के दाम में पिछले कुछ महीने के दौरान बड़ी गिरावट देखी गई है. एमसीएक्स पर एक महीने के दौरान सोना करीब 13 प्रतिशत टूट गया है. 26 अक्टूबर 2026 को एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोना 1,42,024 रुपये का था. 25 नवंबर को यही दाम गिरकर 1,21,000 रुपये (11.30 बजे) के करीब ट्रेड कर रहा है. इसका मतलब यह हुआ कि सोना एक महीने में 21,000 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया. बाजार से जुड़े जानकारों का कहना है कि सोने में गिरावट का दौर अभी जारी रह सकता है. आने वाले समय में अमेरिका के महंगाई के आंकड़े और जॉब रिपोर्ट से सोने की अगली दिशा तय हो सकती है.
सोने की कीमत में गिरावट का कारण
- अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ब्याज दर में बढ़ोतरी की आशंका
- अमेरिका में ब्याज दर 25 से 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ने की आशंका
इन तारीखों से तय होगा सोने का दाम
- 25 नवंबर 2026 को अमेरिका में महंगाई दर से जुड़ा डेटा जारी किया जाएगा. महंगाई दर उम्मीद से ज्यादा रही तो ब्याज दर बढ़ने की आशंका से सोना नीचे आएगा.
- 4 दिसंबर 2026 को अमेरिका में नवंबर की जॉब रिपोर्ट से जुड़े आंकड़े आएंगे. नौकरियों के आंकड़े मजबूत आए तो डॉलर मजबूत होगा और सोने नीचे जा सकता है.
- 9 व 10 दिसंबर 2026 को फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दर पर फैसला किया जाएगा. ब्याज दर बढ़ने से भी भी सोने के दाम में गिरावट आ सकती है.
DNA: भारत सोना खरीदने से पीछे हटा, चीन ने बढ़ाई खरीदारी; मोदी-जिनपिंग की गोल्ड पॉलिसी में कितना फर्क?
खरीदारों और निवेशकों को क्या करना चाहिए?
कमोडिटी मार्केट से जुड़े जानकारों का कहना है यदि आपके घर में शादी है तो यह मौका ज्वैलरी बनवाने के लिहाज से अच्छा हो सकता है. आप एक साथ पैसा लगाने की बजाय थोड़ा-थोड़ा करके निवेश कर सकते हैं. लेकिन यदि आप निवेश के लिहाज से गोल्ड या सिल्वर में पैसा लगाना चाहते हैं तो आपको अमेरिकी महंगाई दर के आंकड़ों का इंतजार करना चाहिए. महंगाई दर से जुड़ा डेटा आने के बाद बाजार की दिशा ज्यादा साफ हो जाएगी. बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. इसलिए एक साथ बड़ी रकम निवेश करने की बजाय धीरे-धीरे निवेश करना बेहतर विकल्प हो सकता है.