SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अमेरिकी महंगाई के आंकड़े देख सोना-चांदी धड़ाम, आज सुबह से फिर दिख रही रिकवरी; अभी निवेश करें या नहीं?

Silver Price Today: अमेरिका की तरफ से महंगाई दर के आंकड़े जारी किये जाने के बाद ग्लोबल मार्केट में इन दिनों हलचल तेज हो गई है. महंगाई दर के आकंड़े सामने आने के बाद ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. लगातार तीसरे सत्र में सोने की कीमत में गिरावट के बाद इसमें रिकवरी देखी जा रही है.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Oct 15, 2026, 08:23 AM IST | Updated: Oct 15, 2026, 08:26 AM IST
Join

Gold Price Today: अमेरिका में बुधवार को जारी हुए महंगाई दर (CPI) के आंकड़ों के अनुमान से ज्यादा रहने के बाद सोने के दाम में 1 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट देखी गई. लेकिन बाद में इंटरनेशनल वायदा बााजर कॉमेक्स पर सोने की कीमत में रिकवरी देखी गई. अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स  (CPI) के आंकड़े आने के बाद सोने में लगातार तीसरे दिन बिकवाली का दबाव बना रहा. स्पॉट गोल्ड गिरकर 4,083.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, यह पिछले कुछ दिन का सबसे निचला लेवल है. हालांकि, गुरुवार सुबह सोने और चांदी दोनों के ही दम में रिकवरी देखी जा रही है.

सोने की कीमत में गिरावट का कारण अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में 0.5% की बढ़त और 10 साल के अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड का मजबूत होना है. डॉलर के मजबूत होने से दूसरे देशों की करेंसी रखने वालों के लिए डॉलर में बिकने वाला सोना काफी महंगा हो जाता है. इससे विदेशी खरीदारों की डिमांड पर सीधा असर पड़ा है और सर्राफा बाजार में बिकवाली बढ़ गई है.

फेड रिजर्व और ब्याज दर का असर

अमेरिका में महंगाई दर पिछले महीने के मुकाबले 0.6% बढ़ी है. महंगाई दर के आंकड़े आने के बाद बाजार में यह उम्मीद बढ़ गई है कि फेड रिजर्व की तरफ से इस महीने  के आखिर में होने वाली मीटिंग में ब्याज दर को फिर से बढ़ाया जा सकता है. ब्याज दर बढ़ने पर ब्याज नहीं देने वाली संपत्तियों जैसे सोने में निवेश का आकर्षण कम हो जाता है. हालांकि, फेड के अधिकारियों की तरफ से कहा गया कि वे इकोनॉमी के हालात को देखकर ही अगला कदम उठाएंगे.

सोने के दाम को फिर बड़ा सपोर्ट मिलने की उम्मीद

इंटरनेशनल मार्केट में सोने में गिरावट आने के बाद दूसरी मेटल में भी भारी गिरावट देखी जा रही है. स्पॉट सिल्वर में 6 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई और यह 55.53 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. इसके अलावा प्लेटिनम 3.5% गिरकर 1,605.37 डॉलर और पैलेडियम 2.8% गिरकर 1,094.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ.
बाजार से जुड़े जानकारों का मानना है कि शॉर्ट टर्म में ब्याज दर बढ़ने की आशंका से कीमत नीचे आ रही हैं. लेकिन लंबे समय में केंद्रीय बैंकों की तरफ से मजबूत सोने की खरीदारी और अमेरिका के बढ़ते कर्ज के चलते सोने को फिर से बड़ा सपोर्ट मिलेगा.

घरेलू बाजार में सोने-चांदी का रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर एसोसिएशन (IBJA) की तरफ से जारी रेट के अनुसार बुधवार को सोने और चांदी दोनों के दाम में गिरावट देखी गई. IBJA की तरफ से दिन में दो बार सोने और चांदी के रेट जारी किये जाते हैं. बुधवार शाम को जारी किये गए रेट के अनुसार 24 कैरेट वाला सोना गिरकर 146064 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए. दूसरी तरफ चांदी की बात करें तो यह गिरकर 213822 रुपये प्रति किलो पर आ गई. 22 कैरेट वाला सोना 133795 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 18 कैरेट गोल्ड 109548 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखी गई.

(डिस्क्लेमर: सोने-चांदी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. अगर आप गोल्ड या सिल्वर में निवेश करना चाहते हैं, तो वित्तीय जानकारों की सलाह जरूर लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES