SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सोने का ब्रेकफेल,चांदी ढेर! ₹58000 गिरा सोना, चांदी 1.48 लाख से नीचे...गोल्ड खरीदने का गोल्डन टाइम या और करें वेट?

Gold-Silver Price Today: 20 नवंबर को सोने की कीमत में 5500 रुपये, तो चांदी में 10000 रुपये से अधिक की गिरावट आई है. सोना 1.22 लाख रुपये पर पहुंच चुका है. क्या ये सोना खरीदने का सही समय है या कीमत और गिरने वाली है?

Written By Bavita Jha
Published: Nov 20, 2026, 11:22 IST | Updated: Nov 20, 2026, 11:55 IST
Image Credit: Gold price today (AI IMAGE)
Join

Gold-Silver Biggest Crash: सोने-चांदी में गिरावट देखकर ऐसा लग रहा है मानो किसी ने उसे ऊंचे पहाड़ से नीचे फेंक दिया हो. हर नए दिन सोने-चांदी की गिरावट का नया रिकॉर्ड बन रहा है, गोल्ड में भूचाल आया है, चांदी में रिकॉर्ड गिरावट से खरीदार खुश है, लेकिन जिन्होंने निवेश के तौर पर पैसा लगाया था, वो कंगाल हो रहे हैं.  आज सुबह बाजार खुलते ही सोना फिर से भरभराया और गिरकर 1,22,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. 20 नवंबर को सोने की कीमत में 5500 रुपये के करीब गिरावट देखी गई. शुक्रवार को सोना अगस्त 2025 के बाद सबसे सस्ता बिक रहा है.

मार्केट खुलते ही सोना 4.20 % से अधिक फिसल गया.  अब सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कीमतों में भयानक गिरावट आई है. ऐसी गिरावट , जो थमने का नाम नहीं ले रही है. क्या ये गिरावट आपके लिए मौका है या फिर और इंतजार करना सही रहेगा?  

सोना भयंकर सस्ता, चांदी का ब्रेकफेल

किसी को उम्मीद नहीं थी कि सोना-चांदी इतना सस्ता हो जाएगा. लोग कयास लगा रहे थे कि सोना इस साल 2 लाख रुपये के पार जाएगा और चांदी 4 लाख रुपये को छू लेगी, लेकिन फरवरी 2026 के बाद से सोना-चांदी ने ऐसा यूटर्न लिया कि अब इसकी गिरावट हैरान कर रही है.  

सोने के दाम आज अपने ऑल टाइम हाई से 58000 रुपये से अधिक गिर चुका है. घरेलू बाजार में सोने में 33% की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है, जबकि इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स गोल्ड अपने रिकॉर्ड भाव से 37% तक सस्ता हो चुका है. कॉमैक्स गोल्ड फ्यूचर्स आज 3555 डॉलर प्रति औंस से नीचे पर है.   
 

चांदी की हालात भी खराब है. MCX पर चांदी अपने रिकॉर्ड कीमत से 2,72,000 रुपये तक सस्ती हो चुकी है. आज चांदी के भाव में 10076 रुपये की गिरावट देखी गई है. सुबह बाजार खुलते ही चांदी 6.42% गिरकर 1,47,275 रुपये पर पहुंच चुकी है. शुक्रवार को चांदी की कीमत सितंबर 2025 के बाद सबसे कम पर पहुंच चुकी है.  घरेलू बाजार में चांदी अपने रिकॉर्ड से करीब 65% सस्ती हो चुकी है.कॉमेक्स पर चांदी  41.84 डॉलर प्रति औंस से नीचे लुढ़क चुकी है.  कॉमेक्स पर चांदी रिकॉर्ड से 66% नीचे गिर चुकी है.  

रिकॉर्ड से कितना गिरा सोना-चांदी  

सोने और चांदी में भारी गिरावट आई है. कीमतें साल 2026 के उच्चतम स्तर से करीब 60 फीसदी तक गिर गई हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी का भाव 1980 के स्तर के नीचे चला गया है. इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स सिल्वर आज 5.68% फिसला, तो  सोना 3.52% टूटकर 3,555.90 डॉलर प्रति औंस पर  आ गया.

93 लाख करोड़ रुपये डूबे  

MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 3.51% टूटा, तो चांदी 5.08% . इस गिरावट ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया है. रिकॉर्ड लेवल से करीब 15 ट्रिलियन डॉलर, यानी करीब 1,395 लाख करोड़ रुपये निवेशकों के डूब चूके हैं. आज मार्केट खुलने के बाद से ही सोने-चांदी की गिरावट ने 93 लाख करोड़ रुपये का नुकसान करवा दिया है.  

सोने-चांदी का इतना बुरा हाल कैसे हुआ ? 

अमेरिकी डॉलर की बढ़ती ताकत: अमेरिकी डॉलर की मजबूत सोने के लिए खतरनाक है. नवंबर 2026 में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स आज  1.75% से 2% तक मजबूत हुआ . 103.97 पर पहुंचकर 19-महीने के उच्चतम स्तर पर है. डॉलर के मजबूत होने पर दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा पड़ता है, जिसके चलते सोने की मांग और कीमत में कमी आती है. 

पढ़ें-अमेरिका के खेल से चारों खाने चित हुआ सोना, ₹50000 गिरे दाम, चांदी ₹2.25 लाख सस्ती...खरीदारी का मौका या फिर बड़ा खतरा?

फेडरल रिजर्व के फैसले से हिला सोना

अमेरिका में महंगाई के आंकड़े और फेडरल रिजर्व की सख्त टिप्पणी के बाद दिसंबर 2026 और साल 2027 के शुरुआत में ब्याज दर में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है. ब्याज दर बढ़ने से बॉन्ड और सेविंग्स से जुड़े इन्वेस्टमेंट पर बेहतर रिटर्न मिलता है, जिससे निवेशक सोने से पैसा निकालकर बॉन्ड में लगाने लगते हैं.  

क्या सोना और गिरेगा? 

फंडामेंट और टेक्निकल स्तर पर सोने-चांदी की कीमतें कमजोर नजर आ रही है. फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर बढ़ाने की संभावना बढ़ी हुई है, जिसे देखते हुए एक्सपर्ट मान रहे हैं कि सोने-चांदी में अभी 4-5 फीसदी और गिर सकती है. हालांकि लॉन्ग टर्म में सोना हमेशा से बेहतर रिटर्न दे सकता है. अगर आप 3, 5 या 7 साल के लिए सोने में निवेश करते हैं, तो सोना आपको बेहतर रिटर्न दे सकता है.  मार्केट एक्सपर्ट और अर्थशास्त्री डॉ. शरद कोहली की माने , तो... 

सोना भले अभी गिर रहा हो, लेकिन ऐसे कई संकेत मिल रहे हैं, जिससे आने वाले महीनों में ये बाउंसबैक करेगा. जिस तरह से दुनियाभर के सेंट्रल बैंक सोने की खरीदारी कर रहे हैं. सोने के दाम में भारी तेजी लौटने की उम्मीद है. दुनियाभर के देशों में मॉनेटरी रिस्क (Monetary Risk) बढ़ रहा है . इससे अलावा फिस्कल डेफिसिट बढ़ रहा है. अमेरिका का राजकोषीय घाटा  बढ़कर 2 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच चुका है. ये घाटा करेंसी डिफिसेट करती है, करेंसी की परचेंजिंग पावर गिरती है और सोने के दाम बढ़ते हैं.

 

क्या अभी सोना खरीदना सही है?

अगर आप शादी-ब्याह के लिए सोना खरीद रहे हैं, तो थोड़ा-थोड़ा कर खरीदारी करें. अगर आप निवेश के लिए सोना खरीद रहे हैं, तो भी थोड़े-थोड़े अंतराल पर खरीदारी करना सही फैसला साबित हो सकता है.


डिस्क्लेमर: Zee News आपको सोने-चांदी में निवेश की सलाह नहीं देता है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहाकर से सलाह जरूर लें. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES