)
Gold-Silver Biggest Crash: सोने-चांदी में गिरावट देखकर ऐसा लग रहा है मानो किसी ने उसे ऊंचे पहाड़ से नीचे फेंक दिया हो. हर नए दिन सोने-चांदी की गिरावट का नया रिकॉर्ड बन रहा है, गोल्ड में भूचाल आया है, चांदी में रिकॉर्ड गिरावट से खरीदार खुश है, लेकिन जिन्होंने निवेश के तौर पर पैसा लगाया था, वो कंगाल हो रहे हैं. आज सुबह बाजार खुलते ही सोना फिर से भरभराया और गिरकर 1,22,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. 20 नवंबर को सोने की कीमत में 5500 रुपये के करीब गिरावट देखी गई. शुक्रवार को सोना अगस्त 2025 के बाद सबसे सस्ता बिक रहा है.
मार्केट खुलते ही सोना 4.20 % से अधिक फिसल गया. अब सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कीमतों में भयानक गिरावट आई है. ऐसी गिरावट , जो थमने का नाम नहीं ले रही है. क्या ये गिरावट आपके लिए मौका है या फिर और इंतजार करना सही रहेगा?
किसी को उम्मीद नहीं थी कि सोना-चांदी इतना सस्ता हो जाएगा. लोग कयास लगा रहे थे कि सोना इस साल 2 लाख रुपये के पार जाएगा और चांदी 4 लाख रुपये को छू लेगी, लेकिन फरवरी 2026 के बाद से सोना-चांदी ने ऐसा यूटर्न लिया कि अब इसकी गिरावट हैरान कर रही है.
सोने के दाम आज अपने ऑल टाइम हाई से 58000 रुपये से अधिक गिर चुका है. घरेलू बाजार में सोने में 33% की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है, जबकि इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स गोल्ड अपने रिकॉर्ड भाव से 37% तक सस्ता हो चुका है. कॉमैक्स गोल्ड फ्यूचर्स आज 3555 डॉलर प्रति औंस से नीचे पर है.

चांदी की हालात भी खराब है. MCX पर चांदी अपने रिकॉर्ड कीमत से 2,72,000 रुपये तक सस्ती हो चुकी है. आज चांदी के भाव में 10076 रुपये की गिरावट देखी गई है. सुबह बाजार खुलते ही चांदी 6.42% गिरकर 1,47,275 रुपये पर पहुंच चुकी है. शुक्रवार को चांदी की कीमत सितंबर 2025 के बाद सबसे कम पर पहुंच चुकी है. घरेलू बाजार में चांदी अपने रिकॉर्ड से करीब 65% सस्ती हो चुकी है.कॉमेक्स पर चांदी 41.84 डॉलर प्रति औंस से नीचे लुढ़क चुकी है. कॉमेक्स पर चांदी रिकॉर्ड से 66% नीचे गिर चुकी है.
सोने और चांदी में भारी गिरावट आई है. कीमतें साल 2026 के उच्चतम स्तर से करीब 60 फीसदी तक गिर गई हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी का भाव 1980 के स्तर के नीचे चला गया है. इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स सिल्वर आज 5.68% फिसला, तो सोना 3.52% टूटकर 3,555.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.
MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 3.51% टूटा, तो चांदी 5.08% . इस गिरावट ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया है. रिकॉर्ड लेवल से करीब 15 ट्रिलियन डॉलर, यानी करीब 1,395 लाख करोड़ रुपये निवेशकों के डूब चूके हैं. आज मार्केट खुलने के बाद से ही सोने-चांदी की गिरावट ने 93 लाख करोड़ रुपये का नुकसान करवा दिया है.

अमेरिकी डॉलर की बढ़ती ताकत: अमेरिकी डॉलर की मजबूत सोने के लिए खतरनाक है. नवंबर 2026 में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स आज 1.75% से 2% तक मजबूत हुआ . 103.97 पर पहुंचकर 19-महीने के उच्चतम स्तर पर है. डॉलर के मजबूत होने पर दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा पड़ता है, जिसके चलते सोने की मांग और कीमत में कमी आती है.
अमेरिका में महंगाई के आंकड़े और फेडरल रिजर्व की सख्त टिप्पणी के बाद दिसंबर 2026 और साल 2027 के शुरुआत में ब्याज दर में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है. ब्याज दर बढ़ने से बॉन्ड और सेविंग्स से जुड़े इन्वेस्टमेंट पर बेहतर रिटर्न मिलता है, जिससे निवेशक सोने से पैसा निकालकर बॉन्ड में लगाने लगते हैं.
फंडामेंट और टेक्निकल स्तर पर सोने-चांदी की कीमतें कमजोर नजर आ रही है. फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर बढ़ाने की संभावना बढ़ी हुई है, जिसे देखते हुए एक्सपर्ट मान रहे हैं कि सोने-चांदी में अभी 4-5 फीसदी और गिर सकती है. हालांकि लॉन्ग टर्म में सोना हमेशा से बेहतर रिटर्न दे सकता है. अगर आप 3, 5 या 7 साल के लिए सोने में निवेश करते हैं, तो सोना आपको बेहतर रिटर्न दे सकता है. मार्केट एक्सपर्ट और अर्थशास्त्री डॉ. शरद कोहली की माने , तो...
सोना भले अभी गिर रहा हो, लेकिन ऐसे कई संकेत मिल रहे हैं, जिससे आने वाले महीनों में ये बाउंसबैक करेगा. जिस तरह से दुनियाभर के सेंट्रल बैंक सोने की खरीदारी कर रहे हैं. सोने के दाम में भारी तेजी लौटने की उम्मीद है. दुनियाभर के देशों में मॉनेटरी रिस्क (Monetary Risk) बढ़ रहा है . इससे अलावा फिस्कल डेफिसिट बढ़ रहा है. अमेरिका का राजकोषीय घाटा बढ़कर 2 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच चुका है. ये घाटा करेंसी डिफिसेट करती है, करेंसी की परचेंजिंग पावर गिरती है और सोने के दाम बढ़ते हैं.
अगर आप शादी-ब्याह के लिए सोना खरीद रहे हैं, तो थोड़ा-थोड़ा कर खरीदारी करें. अगर आप निवेश के लिए सोना खरीद रहे हैं, तो भी थोड़े-थोड़े अंतराल पर खरीदारी करना सही फैसला साबित हो सकता है.
डिस्क्लेमर: Zee News आपको सोने-चांदी में निवेश की सलाह नहीं देता है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहाकर से सलाह जरूर लें.