App

महा-सस्ता होने के बाद चढ़ा सोने का भाव, चांदी ₹4600 महंगी...अभी गिरेगा या और चढ़ेंगे दाम, ये 3 तारीखें करेगी तय

Gold-Silver Price Update: 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद सोने में आज बड़ा उछाल आया है. एक झटके में सोना 2800 रुपये महंगा हो गया. क्या सोना अब यहां से चढ़ने लगेगा? क्या सोना अब नहीं सस्ता होने वाला है?

महा-सस्ता होने के बाद चढ़ा सोने का भाव, चांदी ₹4600 महंगी...अभी गिरेगा या और चढ़ेंगे दाम, ये 3 तारीखें करेगी तय
Image Credit: gold rate (AI Image)

Gold-Silver Rate Hike: सोना साल 2026 के सबसे सस्ते रेट पर पहुंच चुका था. 24 कैरेट गोल्ड की कीमत इस साल 1.76 लाख रुपये के अपने ऑल टाइम हाई से गिरकर 1.22 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. सालभर में सोना 31.7% तक क्रैश हो गया. चांदी की हालत तो और खराब हो गई.

चांदी 3.86 लाख रुपये से गिरकर 1.47 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई.  आज 23 नवंबर को सोने ने जबरदस्त कमबैक किया है. सोने-चांदी की कीमत में तेजी का ग्राफ लौट आया है.  आज एक झटके में सोना करीब 2800 रुपये और चांदी 4600 रुपये महंगी हो गई.  

क्या अब महंगा होगा गोल्ड  ?

सिर्फ घरेलू बाजार में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के दाम में तेजी लौटी है. चांदी करीब 3% बढ़कर 42 डॉलर प्रति औंस पर, सोना करीब 3%  चढ़कर 3,617 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. लेकिन क्या आज की ये तेजी तय करती है कि अब सोने-चांदी के भाव में गिरावट और नहीं आएगी?

सोमवार को चमका सोना, चांदी में तेज उछाल

MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड 1,24,618 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और  चांदी 1,52,528 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. जिन घरों में शादियां है, फंक्शन है और सोना-चांदी खरीदना है, उसके मन में एक ही सवाल है कि क्या सोना अब नहीं गिरेगा? क्या यहां से सोने की कीमत में तेजी लौटी जाएगी? क्या सोना यहां से महंगा होने लगेगा? इन सवालों के जवाब जानने से पहले आज सोने-चांदी की ताजा कीमत जानते हैं.

आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत क्या है ? 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक....

  • 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना आज 1,23,584 रुपये से बढ़कर 1,25,123 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.  
  • 22 कैरेट वाला सोना 1,13,203 रुपये से महंगा होकर 1,14,613 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.  
  • 18 कैरेट वाला सोना 92,688 रुपये से बढ़कर 93,842 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.  
  • 14 कैरेट वाला गोल्ड आज 72,297 रुपये से महंगा होकर 73,197 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.  
  • चांदी की बात करें, तो 1,50,650 रुपये से बढ़कर 1,52,941 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है.  

सोना-चांदी के दाम क्यों चढ़ने लगे ? 

14 महीनों के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद सोने-चांदी की कीमत ने बाउंसबैक किया है. इस तेजी की सबसे बड़ी वजह निचले स्तर पर खरीदारी का मौका है. सोना साल 2026 के सबसे नीचे भाव (1.22 लाख) पर पहुंच चुका था. ऐसे में निवेशक और आम खरीदारों ने खरीदारी शुरू कर दी. जिसके बाद शॉर्टटर्म में सोने में उछाल देखने को मिला है.  

कौन तय करेगा सोना सस्ता होगा या महंगा  ? 

सोने के दाम आगे गिरेंगे या और चढ़ेंगे ये तीन तारीखों पर निर्भर करेगा.  अमेरिका में आने वाले दिन में होने वाले 3 बड़े फैसले सोने के दाम पर असर डालेगी. 25 नवंबर, 4 दिसंबर और 9 दिसंबर को अमेरिका में आने वाले आर्थिक आंकड़े और फेडरल रिजर्व के फैसले तय करेंगे कि सोना सस्ता होने वाला है या महंगा ?  

सोना खरीदने वालों के लिए 3 तारीख खास  

दरअसल 25 नवंबर को अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी किए जाएंगे. अगर इन्फ्लेशन डेटा बढ़ा, महंगाई उम्मीद से ज्यादा रही, तो ब्याज दर बढ़ने का खतरा मंडराने लगेगा. जिससे सोने पर दबाव बढ़ेगा. वहीं अगर महंगाई का आंकड़ा उम्मीद से बेहतर रहा, तो सोने को सहारा मिल जाएगा.  

4 दिसंबर तो अमेरिका में नवंबर महीने के रोजगार के आंकड़े जारी होंगे. मजबूत रोजगार डेटा का मतलब है ज्यादा नई नौकरियां और कम बेरोजगारी. ऐसे में अर्थव्यवस्था मजबूत दिखती है, लोगों की खरीदारी की क्षमता बढ़ती हैं, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ता है और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना बढ़ जाती है. ब्याज दर बढ़ी, तो बॉन्ड यील्ड निवेशकों को अपनी तरफ खींचने लगती है. निवेशक सोने से पैदा निकालकर बॉन्ड में लगाने लगता है, जहां उन्हें बेहतर रिटर्न मिलता है, जिससे सोने के दाम गिरने लगते हैं.  इसके उलट कमजोर जॉब्स डेटा सोने को सहारा देता है.  

9 दिसंबर पर दुनियाभर की नजर अमेरिका पर होगी. फेडरल रिडर्व की ओर से ब्याज दर को लेकर फैसला लिया जाएगा. ब्याज दर बढ़ाया गया, तो सोने पर प्रेशर बढ़ेगा. ब्याज दर में कटौती हुई तो सोने को सपोर्ट मिलेगा. निवेशकों की नजर सिर्फ ब्याज दर पर भी नहीं होगी, बल्कि फेडरल के अगले कदम को लेकर संकेतों पर टिकी होगी. ब्याज दरों में बढ़ोतरी या फेडरल के सख्त रुख सोने की कीमतों को और नीचे धकेल सकता है. यानी सोना सस्ता हो सकता है.

खरीदारी का मौका या इंतजार करें ? 

भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, रुपये-डॉलर के एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क से प्रभावित होती हैं. यानी अमेरिका में मची हलचल का असर भारत पर भी होगा. अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के फैसलों का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिलेगा.  मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की माने तो...

जिन घरों में शादियां है, उनके लिए ये खरीदारी का गोल्डन चांस है. कीमतें कम है, खरीदारी की जा सकती है. जो निवेशक 3 या 5 साल के लिए इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, वो थोड़ी-थोड़ी कर टुकड़ों में खरीदारी कर सकते हैं.


डिस्क्लेमर-Zee News आपको निवेश की सलाह नहीं देता है. शेयर, गोल्ड, सिल्वर आदि में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से निवेश की सलाह जरूर लें. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More