Gold Price in Delhi: ग्लोबल टेंशन और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते विवाद का सीधा असर भारतीय सर्राफा बाजार पर दिख है. पिछले कुछ दिन से सोने-चांदी में चल रही गिरावट के बाद आज घरेलू वायदा और रिटेल बाजार में तेजी देखी जा रही है. इस तेजी का असर सोने और चांदी दोनों की कीमत पर देखा गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से हाल ही में दिये गए बयानों और कूटनीतिक बातचीत रुकने की खबरों ने निवेशकों को सिक्योर इन्वेस्टमेंट की तरफ मोड़ दिया है. इसके बाद सोने के दाम में फिर से उछाल देखा जा रहा है.
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कीमती धातुओं के दाम में लगातार उठा-पटक चल रही है. पिछले कुछ दिन से जारी कमजोरी के बाद आज एमसीएक्स (MCX) और रिटेल मार्केट में गोल्ड और सिल्वर दोनों मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान के खिलाफ सख्त रुख अख्तयार करने या फिर नई डील करने की बात कही है. इसके साथ ही न्यूयॉर्क में दोनों देशों के बीच बातचीत रुकने की खबर आई. इस ग्लोबल अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने सिक्योर इन्वेस्टमेंट का रुख किया है.
MCX पर 5 नवंबर को डिलीवरी वाला गोल्ड आज सुबह चढ़कर 1,48,288 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, 4 दिसंबर का सिल्वर वायदा 0.9% उछलकर 2,25,730 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता नजर आया. इंटरनेशनल वायदा बाजार की बात करें तो कॉमेक्स लाइव पर सोना 33 डॉलर प्रति औंस चढ़कर 4,220 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. इसी तरह चांदी के दाम में तेजी देखी गई और यह एक डॉलर से ज्यादा की तेजी के साथ 61.62 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखी गई.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन (IBJA) की तरफ से गुरुवार को जारी किये गए रेट में तेजी देखी गई. IBJA की तरफ से हर दिन सुबह और शाम के समय सोने और चांदी के रेट जारी किये जाते हैं. गुरुवार (1 अक्टूबर) सुबह जारी किये गए रेट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड 800 रुपये की तेजी के साथ 1,48,687 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसी तरह 22 कैरेट गोल्ड चढ़कर 1,36,197 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 18 कैरेट गोल्ड 111515 रुपये प्रति 10 पर पहुंच गया. चांदी के रेट में गुरुवार को 1500 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी गई और यह चढ़कर 2,21,954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखी गई.
मुंबई
बेंगलुरू
कोलकाता
हैदराबाद
चेन्नई
(सोने के दाम प्रति 10 ग्राम और चांदी के प्रति किलो के हिसाब)
(डिस्क्लेमर: सोने-चांदी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. अगर आप गोल्ड या सिल्वर में निवेश करना चाहते हैं, तो वित्तीय जानकारों की सलाह जरूर लें.)