SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अमेरिकी महंगाई के आंकड़े जारी, गिरावट के बाद सोना 2700 और चांदी ₹6000 उछली; क्या खरीदारी का सही समय?

अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की आशंका के बीच सोने में उठा-पटक का दौर बना हुआ है. बुधवार को गिरकर बंद होने वाला सोना आज फिर 2700 रुपये से ज्यादा चढ़ गया. हालांकि, चांदी के दाम में 6000 रुपये की तेजी देखी जा रही है.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 26, 2026, 11:48 IST | Updated: Nov 26, 2026, 12:05 IST
Image Credit: (File Pic) अमेरिका में PCE महंगाई आंकड़ों से साफ है कि सालाना बेस पर महंगाई 3.8 फीसदी के करीब बनी है.
Join

अमेरिका में महंगाई के ऊंचे आंकड़े आने के बावजूद सोने-चांदी के दाम में तेजी देखी जा रही है. पीली धातु के दाम में यह तेजी इंटरनेशनल मार्केट के साथ घरेलू वायदा बाजार में भी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के साथ ही बुलियन मार्केट में भी सोने-चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है. इंटरनेशनल वायदा बाजार कॉमेक्स (Comex) पर सोना 54.90 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 3,590 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करते देखा गया. एमसीएक्स पर आज सुबह सोने का दाम 1,22,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और कुछ देर बार ही यह चढ़कर 1,23,673 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया.

गुरुवार सुबह से ही चांदी के दाम में भी तेजी देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में यह 1,45,800 रुपये प्रति किलो के लेवल पर खुली और कुछ देर में चढ़कर 1,48,336 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई. कारोबारी सत्र के दौरान तेजी का सिलसिला बना हुआ है. सुबह करीब 11 बजे दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 2589 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 123726 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. चांदी की बात करें तो लगभग इसी समय 5687 रुपये की तेजी के साथ 148204 रुपये प्रति किलो के करीब देखी गई. बुलियन मार्केट में सोने का रेट देखें तो 24 कैरेट वाला सोना 1,630 रुपये की तेजी के साथ ₹123,540 प्रति 10 ग्राम पर देखा गया. इसी तरह चांदी 4,360 रुपये चढ़कर 148,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई.

सोने-चांदी आज फिर धड़ाम, अभी और गिरेगा दाम? अगले 15 दिन बेहद अहम; इन 3 रिपोर्ट से तय होगा रेट

आज के कारोबार में कितनी तेजी

एमसीएक्स (MCX) पर सोना बुधवार को 142517 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इंट्रा डे सेशन के दौरान सुबह 11.10 बजे तक चांदी ने 148685 रुपये का हाई टच किया. इस तरह कुछ ही घंटे में चांदी 6000 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा चढ़ गई. बात सोने की करें तो 24 कैरेट वाला गोल्ड बुधवार को 121137 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इंट्रा डे के दौरान यह चढ़कर 123888 रुपये प्रति 10 ग्राम के हायर लेवल पर पहुंच गया. इस तरह सोने का दाम 2700 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा चढ़ गया. आज घरेलू रिटेल और इंटरनेशनल मार्केट में मजबूत खरीदारी का माहौल दिख रहा है.

सोने-चांदी में तेजी का क्या है कारण?

Tastylive के ग्लोबल मैक्रो हेड इल्या स्पिवाक के अनुसार अमेरिका में छुट्टी से पहले निवेशक शॉर्ट पोजीशन को कवर कर रहे हैं. इससे सोने के दाम को सपोर्ट मिल रहा है. हालांकि, उनका यह भी कहना है कि रिस्क से बचने के माहौल के बीच नकदी जुटाने के लिए सोने में बिकवाली बनी रह सकती है. दूसरी तरफ, अमेरिका की तरफ से भारत समेत 14 देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के प्रस्ताव ने भी बाजार में अनिश्चितता बढ़ाई है. हालांकि, भारत के साथ व्यापार करार होने पर इसे 17 फीसदी तक सीमित करने का प्रावधान रखा गया है.

रियल एस्टेट ने डुबाया, अब चीन को बचाएगा Gold! धड़ाधड़ सोना खरीद रहे 'ड्रैगन' का गोल्डन प्लान डिकोड

सोने-चांदी में निवेश की क्या है सलाह?

कमोडिटी मार्केट के जानकार केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया कहते हैं यदि परिवार में शादी नजदीक आ गई है तो यह मौका आपके लिए है. आप इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते. लेकिन यदि आप सोने में निवेश करने  मूड बना रहे हैं तो आपको एक साथ पैसा लगाने की बजाय SIP के फार्मेट में थोड़ाज्-थोड़ा निवेश करना चाहिए. अमेरिका में महंगाई से जुड़े आंकड़े सामने आने के बाद यह तो साफ है कि यूएस में इंफ्लेशन 4 प्रतिशत के आसपास ही बना रहेगा, जो कि तय टारगेट से ज्यादा है. ऐसे में सोने में बिकवाली का माहौल जारी रहेगा और बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. ऐसे में एक साथ बड़ी रकम लगाने की बजाय धीरे-धीरे निवेश करना बेहतर रहेगा.

अमेरिका में महंगाई दर के आंकड़े

अमेरिका में अक्टूबर के महीने में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI ) में महीने दर महीने के हिसाब से 0.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके अलावा 25 नवंबर को जारी किये किये गए PCE महंगाई आंकड़ों से साफ हुआ कि सालाना बेस पर महंगाई 3.8 फीसदी के करीब बनी हुई है. यह फेडरल रिजर्व के 2 फीसदी के टारगेट से काफी ऊपर है. ऐसे में फेड रिजर्व की अगले महीने होने वाली मीटिंग के दौरान ब्याज दर बढ़ाए जाने की आशंका बनी हुई है. ब्याज दर बढ़ने से सोने की कीमत में कमजोरी आ सकती है.

(डिस्क्लेमर: जी न्यूज की तरफ से किसी भी पाठक को निवेश करने या बिकवाली से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती। सोने-चांदी में निवेश जोखिक के अधीन है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से संपर्क करें। फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें।)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES