SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली-छठ पर नहीं मिला कंफर्म टिकट? रेलवे ने किया 'खास इंतजाम', यूपी-बिहार के लिए दौड़ेगी बिना रिजर्वेशन वाली स्पेशल ट्रेन

Special Train for Chhath: दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने वालों के लिए रेलवे ने दर्जनों स्पेशल ट्रेनें शुरू की है. अब पूर्व रेलवे ने बिना रिजर्वेशन वाली 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 03, 2026, 06:30 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 06:39 PM IST
Image Credit: Indian railway
Join

Indian Railway Chhath Special Train: दीवाली -छठ पर यूपी-बिहार आने वाले लोगों की तादात बहुत अधित होती है. त्योहारों की वजह से रेलवे में टिकटों की भारी डिमांड रहती है. कंफर्म टिकट मिल पाना मुश्किल होता है. ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है, लेकिन इन ट्रेनों में भी टिकट मिल पाना आसान नहीं होता. टिकटों की लंबी वेटिंग लिस्ट और ट्रेनों पर यात्रियों के भारी दबाव को देखते हुए ईस्टर्न रेलवे ने बड़ा फैसला किया है.  

बिना रिजर्वेशन ट्रेन से सफर  

फेस्टिव सीजन में लोगों की परेशानी को कम करने के लिए पूर्व रेलवे ने 5 जोड़ी अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इसके तहत रेलवे पश्चिम बंगाल के हावड़ा और सियालदह से बिहार और यूपी के गोरखपुर, पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर व दरभंगा जैसे सबसे बिजी रूट्स पर ये स्पेशल ट्रेन चलाएगा.  

रिजर्वेशन का झंझट नहीं

इन ट्रेनों में आपको रिजर्वेशन करवाने की जरूरत नहीं होगी. आप जनरल टिकट लेकर इन ट्रेनों से सफर कर सकते हैं. रेलवे की ओर से इन ट्रेनों की पूरी डिटेल शेयर की जा रही है, ताकि जिन लोगों को अब तक कंफर्म टिकट नहीं मिल पाया है, वो इन ट्रेनों का विकल्प चुन सकते हैं.  

कहां से कहां तक जाएगी स्पेशल ट्रेन, क्या होगी टाइमिंग  

रेलवे की ओर से  हावड़ा – पटना – हावड़ा (03033/03034) स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की जा रही है, जो  हावड़ा से शाम 5:40 बजे चलकर अगली सुबह 5:00 बजे पटना पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन  बंडेल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, फतुहा और राजेंद्र नगर स्टेशन पर स्टॉपेज लेगी.  

इसके अलावा  हावड़ा – पटना – हावड़ा (03035/03036) स्पेशल ट्रेन रात 11:45 बजे हावड़ा से चलकर अगले दिन सुबह 10:45 बजे पटना पहुंचेगी.  

तीसरी ट्रेन  हावड़ा – गोरखपुर – हावड़ा (03037/03038) हावड़ा से रात 11:45 बजे चलकर अगले दिन शाम 6:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.  

चौथी ट्रेन हावड़ा – मुजफ्फरपुर – हावड़ा (03039/03040) हावड़ा से शाम 5:40 बजे चलकर अगली सुबह 6:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.

पांचवीं ट्रेन सियालदह – जयनगर – सियालदह (03145/03146) सियालदह से शाम 5:00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे जयनगर पहुंचेगी.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES