App

ट्रंप का टैरिफ अटैक! चीन पर लगेगी 20% की ड्यूटी, भारत पर कम से कम 17% टैक्स की तैयारी

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन ने जिन देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा है. उनमें भारत के अलावा चीन, बांग्लादेश, कंबोडिया, यूरोपीय संघ, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, ताइवान, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं.

ट्रंप का टैरिफ अटैक! चीन पर लगेगी 20% की ड्यूटी, भारत पर कम से कम 17% टैक्स की तैयारी
Image Credit: अमेरिकी प्रशासन ने भारत समेत 14 प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है। Social media

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक व्यापार को लेकर हलचल बढ़ा दी है. अमेरिकी प्रशासन ने भारत समेत 14 प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है. इस प्रस्ताव के तहत चीन पर सबसे ज्यादा 20% तक टैरिफ लगाया जा सकता है. 

वहीं, भारत को लेकर ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता होने की स्थिति में भी भारत पर कम से कम 17% टैरिफ लगाया जा सकता है. हालांकि, भारत के लिए प्रस्तावित टैरिफ की आधिकारिक दर अभी स्पष्ट नहीं की गई है.

 

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है.....

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Gaurav Singh

Gaurav Singh

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More