SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ट्रंप ने किया हुआंग की Nvidia में वापसी का स्वागत, बोले- अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है उनका नेतृत्व, शेयरों में 30% का उछाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेंसन हुआंग की Nvidia के CEO पद पर वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है.

Written By Gaurav Singh
Published: Nov 23, 2026, 20:24 IST | Updated: Nov 23, 2026, 20:30 IST
Image Credit: ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा कि अमेरिका को Nvidia में जेंसन हुआंग के नेतृत्व की जरूरत है। Social media
Join

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Nvidia के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ओर से जेंसन हुआंग को दोबारा कंपनी का CEO नियुक्त करने के फैसले का स्वागत किया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सरकार के पास ऐसा मानने की कोई वजह नहीं है कि हुआंग की Nvidia में वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सरकार को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो कि हुआंग ने कोई गैरकानूनी काम किया है.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि Nvidia के बोर्ड ने जेंसन हुआंग को CEO के पद पर वापस लाने का सही और उचित फैसला किया है. उन्होंने हुआंग को एक महान देशभक्त और राष्ट्रीय धरोहर बताते हुए कहा कि वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं.

अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए हुआंग का नेतृत्व जरूरी: ट्रंप

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा कि अमेरिका को Nvidia में जेंसन हुआंग के नेतृत्व की जरूरत है. ये न केवल कंपनी की सफलता और समृद्धि, बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए भी जरूरी है. हालांकि, उन्होंने साथ ही Nvidia को अमेरिकी निर्यात नियंत्रण नियमों के अनुपालन की आंतरिक जांच जारी रखने की सलाह दी. ट्रंप ने कहा है कि कंपनी को ये सुनिश्चित करने के लिए अपनी जांच पूरी गंभीरता से जारी रखनी चाहिए कि वह अमेरिकी कानूनों के तहत अपनी सभी जिम्मेदारियों का पालन कर रही है.

12 नवंबर को हुआंग ने छोड़ा था CEO का पद

दरअसल, हुआंग ने 12 नवंबर को Nvidia के CEO पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके कुछ दिन पहले ही कंपनी के बोर्ड ने उन रिपोर्टों को लेकर जांच शुरू की थी, जिनमें दावा किया गया था कि एक महिला कर्मचारी के साथ कथित संबंधों के जरिए हुआंग विदेशी खुफिया एजेंसी के निशाने पर आ गए थे. इस महिला कर्मचारी पर चीनी जासूस होने का संदेह जताया गया था.

बोर्ड ने सर्वसम्मति से लिया वापसी का फैसला

Nvidia के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सर्वसम्मति से हुआंग को दोबारा कंपनी का प्रेसिडेंट, CEO और डायरेक्टर नियुक्त करने का फैसला किया है. कंपनी ने बताया कि इस फैसले से पहले बोर्ड को अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी इनपुट मिला था. इस बीच ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी सरकार के पास हुआंग के किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने का कोई सबूत नहीं है.

Nvidia के शेयरों में 30% का उछाल

दिग्गज टेक कंपनी Nvidia के शेयरों में सोमवार को प्री-मार्केट ट्रेडिंग के दौरान करीब 30% की जोरदार तेजी देखने को मिली है. कंपनी ने हुआंग को दोबारा CEO नियुक्त करने का ऐलान किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में उछाल आया.

Nvidia के बोर्ड ने सर्वसम्मति से हुआंग को कंपनी की कमान दोबारा सौंपने का फैसला किया. उन्होंने 12 नवंबर को CEO पद छोड़ दिया था. ये फैसला उन रिपोर्टों के बाद आया था. इनमें दावा किया गया था कि हुआंग का एक महिला के साथ अफेयर था.अमेरिकी अधिकारियों को उस महिला पर चीन के लिए जासूसी करने का संदेह था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES