SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

DA Hike: दीपावली से पहले 8 लाख सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! DA में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के करीब 8 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

Written By Gaurav Singh
Published: Nov 04, 2026, 05:02 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 05:23 PM IST
Image Credit: सरकार के इस फैसले से करीब 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा | AI
Join

Diwali Gift for Punjab Government Employees : पंजाब सरकार ने दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दे दिया है. पंजाब सरकार के 8 लाख कर्मचारियों के DA में 3% की ग्रोथ हुई है. 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, 'पंजाब सरकार के 8 लाख कर्मचारियों के DA में 3% में बढ़ोतरी की गई है. हमारी सरकार ने अब तक बिना किसी भ्रष्टाचार के मेरिट के आधार पर 71,777 सरकारी नौकरियां दी हैं.' 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने दो महीने के भीतर DA की दर में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इससे पहले, इसमें 8 प्रतिशत की ग्रोथ की गई थी.

DA की दर 28% से बढ़कर 53% हुई

मान ने कहा कि जब AAP सरकार सत्ता में आई थी, तब DA की दर 28 प्रतिशत थी. उन्होंने कहा, 'अब DA की दर बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है. मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने दो महीने के भीतर DA की दर में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इससे पहले इसमें 8 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी. 

संगरूर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मान ने कहा कि हर किसी को रैली करने का अधिकार है.

ये भी पढ़ें : तेजी का फिर बनेगा रिकॉर्ड? सोना 3500 और चांदी ₹7800 चढ़ी; एक्सपर्ट ने बताया-अब आपको क्या करना चाहिए?

केंद्र सरकार भी बढ़ा चुकी है महंगाई भत्ता

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.
केंद्र सरकार पहले आधिकारिक मंजूरी दे चुकी है. इसके साथ DA और DR की दर बढ़कर 63 प्रतिशत हो गई है. 

ED की छापेमारी

मोगा की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के यहां ED की छापेमारी पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी से पता चलता है कि चुनाव समय पर होने वाले हैं. BJP सरकार पर निशाना साधते हुए मान ने कहा, 'वे चुनाव के करीब अपने हथियारों का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें छापेमारी करने दें। हमें पूरा भरोसा है कि उन्हें कुछ नहीं मिलेगा.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES