DA Hike Update: दशहरा भी बीत गया और अब दिवाली भी आने वाली है, लेकिन 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का इंतजार खत्म नहीं हुआ है. DA बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार लंबा होता जा रहा है. जुलाई 2026 से ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की राह देख रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अब तक ऐलान नहीं हुआ है.
कयास लगाए जा रहे थे कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान होगा, लेकिन 6 अक्टूबर को हुई कैबिनेट ब्रीफिंग में कोई घोषणा नहीं की गई. 14 अक्टूबर को फिर से केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, लेकिन इस बार भी सरकार की तरफ से कोई ऐलान नहीं किया गया. हालांकि केंद्र सरकार ने रेलवे के कर्मचारियों के लिए परफॉर्मेंस लिंक बोनस का ऐलान किया, लेकिन महंगाई भत्ते पर चुप्पी साध ली.
16 अक्टूबर को सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के नॉन परफॉर्मेंस लिंक बोनस का ऐलान किया, लेकिन इस बार भी DA बढ़ोतरी पर एक शब्द नहीं कहा गया. दशहरे के अगले दिन 21 अक्टूबर को हुई कैबिनेट मीटिंग में इस बात के कयास तेज थे कि सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ोतरी की घोषणा करेगी, लेकिन फिर एक बार उनके कर्मचारियों के चेहरे पर मायूसी दिखी.
केंद्र सरकार साल में 2 बार अपने कर्मचारियों के लिए DA और DR का ऐलान करती है. जनवरी और जुलाई महीने से महंगाई भत्ते में संशोधन प्रभावी होते हैं. सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में देरी को लेकर कोई वजह अब तक नहीं बताई गई है. ऐसे में अब केंद्रीय कर्मचारियों की नजर 28 अक्टूबर को होने वाले कैबिनेट मीटिंग पर टिकी है. उन्हें उम्मीद है कि दिवाली से पहले सरकार उन्हें बड़ी राहत दे सकती है.
जुलाई 2025- से जून 2026 के बीच एवरेज रिटेल इन्फ्लेशन डेटा के आधार पर सरकार DA का कैलकुलेशन करेगी. इसके आधार पर सरकार इस बार DA में 3 % बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% पर पहुंच सकता है.
कर्मचारियों के DA का कैलकुलेश उनके बेसिक सैलरी के हिसाब से होता है. DA बढ़ने पर ग्रॉस सैलरी बढ़ती है, जिससे इनहैंड सैलरी में इजाफा हो जाता है. बेसिक सैलरी के अलावा DA के साथ ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TPTA) भी लिंक होता है, मतलब ये कि डीए बढ़ने से कर्मचारियों का टीए भी बढ़ जाता है.