भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिज़नेस
  • /समुद्री सुरंग से टकराया सुपरटैंकर, लाल सागर में जहाजों पर हमले! फिर 110 डॉलर पर पहुंचा क्रूड ऑयल

समुद्री सुरंग से टकराया सुपरटैंकर, लाल सागर में जहाजों पर हमले! फिर 110 डॉलर पर पहुंचा क्रूड ऑयल

मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव, रेड सी में जहाजों पर हमले और सऊदी के तेल ठिकानों पर हूती विद्रोहियों की तरफ से हमले के कारण इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत तेजी से बढ़ रही है. पिछले दो हफ्ते के दौरान समुद्र में जहाजों पर कम से कम 18 हमलों की घटनाएं दर्ज की गई हैं.

Written ByKriyanshu Saraswat
Published: Oct 21, 2026, 07:19 AM IST|Updated: Oct 21, 2026, 07:26 AM IST
joinshare
समुद्री सुरंग से टकराया सुपरटैंकर, लाल सागर में जहाजों पर हमले! फिर 110 डॉलर पर पहुंचा क्रूड ऑयल
Image Credit: क्रूड ऑयल के दाम एक बार फिर से चढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. (Reuters)

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

मिडिल ईस्ट की जियो-पॉलिटिकल टेंशन एक बार फिर से चरम पर पहुंच गई है. तनाव बढ़ने के साथ ही क्रूड ऑयल के दाम में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. रेड सी में जहाजों पर हमलों और सऊदी अरब के ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर खतरे के कारण इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. बुधवार सुबह ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड दोनों में ही तेजी दर्ज की गई. ईरान के पास समुद्र में एक सुपरटैंकर के समुद्री सुरंग से टकराने और सऊदी अरामको के ठिकानों पर हमलों के बाद ग्लोबल ऑयल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है.

लगातार तनाव बढ़ने के बाद इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड वायदा एक डॉलर से भी ज्यादा चढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं, WTI क्रूड भी एक डॉलर की तेजी के साथ 99 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की तरफ से बताया गया कि होर्मुज स्ट्रेट के साउथ में ईरानी नियमों को तोड़ने पर एक सुपरटैंकर समुद्री सुरंग से टकरा गया और उसमें आग लग गई. शिपिंग ट्रैकर केप्लर के डाटा के अनुसार बीते दो हफ्ते के दौरान समुद्र में जहाजों पर कम से 18 हमलों की घटनाएं दर्ज की गई हैं.

हूती हमलों के बाद खाड़ी देशों की फ्लाइट्स पर संकट बरकरार, एयरलाइंस फूंक-फूंककर रख रहीं कदम

हालात में सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा

जानकारों का मानना है कि जहाहों पर हमले अब होर्मुज स्ट्रेट तक ही नहीं नहीं रहे, बल्कि ईरान ओमान की खाड़ी तक तेल के जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है. यमन के हूती विद्रोहियों की तरफ से सऊदी अरामको की यनबू साइट, शायबाह तेल सेक्टर और रियाद व अब्हा एयरपोर्ट पर हमलों की जिम्मेदारी ली गई है. इस बीच यमन के सरकारी बलों पर हूतियों के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 पहुंच गई है. हालांकि, इससे पहले वाले ट्रेडिंग सेशन में कीमत में कुछ गिरावट आई थी जब ईरान के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख से तेहरान में मुलाकात के दौरान शांति की बात कही थी. लेकिन हालात में सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा.

अमेरिका के क्रूड ऑयल रिजर्व में गिरावट

अमेरिका में एनर्जी डिपार्टमेंट के अधिकारी रिफाइनरियों के साथ मिलकर तेल का प्रोडक्शन बढ़ाने पर काम कर रहे हैं, क्योंकि डीजल की किल्लत से दाम काफी बढ़ गए हैं. इसके अलावा अमेरिका में क्रूड ऑयल के कमर्शियल स्टॉक में भी भारी गिरावट आने की आशंका जताई जा रही है. जानकारों की तरफ से अनुमान जताया गया कि 16 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में अमेरिका के क्रूड ऑयल रिजर्व में 8,00,000 बैरल तेल की कमी आई है. इससे आने वाले दिनों में तेल की कीमत में और तेजी आ सकती है.

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दांव, रूसी तेल पर ढील मिलते ही बदल रहा ग्लोबल ऑयल मार्केट का रुख

पेट्रोल-डीजल के रेट पर क्या आया अपडेट?

क्रूड की कीमत में पिछले काफी समय से चल रही उठापटक के बीच देश की प्राइवेट कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा कर दिया था. लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने मई में ही इसकी कीमत में इजाफा किया था. उसके बाद से दाम में किसी तरह का चेंज नहीं हुआ है. पिछले दिनों क्रूड के दाम में गिरावट आई तो आम आदमी के मन में यही सवाल था कि इसका फायदा उन्हें मिलेगा या नहीं? लेकिन अब फिर क्रूड चढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेंड कर रहा है. बुधवार सुबह इंडियन ऑयल की तरफ से जारी दाम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Crude Oil