SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्या खत्म होने वाला है ऑयल क्राइसिस? IEA के इस ऐलान से चौंका बाजार; क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट

क्रूड ऑयल के दाम में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिल रही है. मिडिल ईस्ट के हालात में सुधार और शिपमेंट दोबारा पटरी पर लौटने के कारण बाजार में तेल की कमी के बजाय सरप्लस की चर्चा तेज हो गई. IEA की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में डिमांड के मुकाबले सप्लाई बढ़ने की पूरी संभावना है.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 16, 2026, 08:59 IST | Updated: Nov 16, 2026, 09:01 IST
Image Credit: (File Pic) क्रूड ऑयल के दोनों बेंचमार्क में 13 से 16 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई.
Join

मिडिल ईस्ट में पहले के मुकाबले हालात में सुधार के संकेत और शिपमेंट दोबारा पटरी पर लौटने के बीच बाजार में तेल की कमी के बजाय सरप्लस की चर्चा तेज हो गई है. इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में डिमांड के मुकाबले सप्लाई बढ़ने की संभावना है. इसके बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है. मिडिल ईस्ट से होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते होने वाला शिपमेंट करीब-करीब पहले की तरह बहाल हो गया है. इसका असर यह हुआ कि इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 65 सेंट गिरकर 95.19 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. इसके अलावा अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी WTI क्रूड 23 सेंट घटकर 88.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता देखा गया.

पिछले हफ्ते के पूरे कारोबारी सत्र के दौरान दोनों बेंचमार्क में 13 से 16 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई थी. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष में नरमी की संभावना दिखाई दे रही है. इस बीच इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) की तरफ से भी कहा गया कि इस साल की चौथी तिमाही में ग्लोबल ऑयल मार्केट एक बार फिर से सरप्लस में लौटेगा. एजेंसी के अनुसार शिपिंग पर लगातार हमलों के बावजूद तेल की डिमांड के मुकाबले मिडिल ईस्ट से तेल के निर्यात में इजाफा हो रहा है. केसीएम ट्रेड के चीफ एनालिस्ट टिम वाटरर ने बताया कि ईरान जंग शुरू होने के बाद से यह पहला मौका है जब व्यापारी लगातार तंगी के बजाय सरप्लस सप्लाई की संभावना के बारे में सोच रहे हैं.

जोंस एक्ट के तहत दी जाने वाली छूट को बढ़ाया

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) की तरफ से अनुमान जताया गया कि चौथी तिमाही के दौरान तेल की सप्लाई औसतन 105 मिलियन बैरल रोजाना की रहेगी. यह अनुमानित डिमांड से 1.7 मिलियन बैरल प्रतिदिन ज्यादा होगी. इससे पहले एजेंसी ने चौथी तिमाही में सप्लाई डेफिसिट को लेकर अनुमान जताया था. इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से जोंस एक्ट (Jones Act) के तहत दी जाने वाली छूट को 90 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है. इसके बाद भी कीमत पर दबाव बढ़ गया है. इस छूट के बाद विदेशी झंडे वाले जहाजों को अमेरिकी पोर्ट के बीच आसानी से तेल और ईंधन ले जाने की अनुमति मिल गई है, जिससे तेल टैंकरों की उपलब्धता बढ़ गई है.

जानकारों का यह भी मानना है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों के सामने सिक्योरिटी रिस्क बने रहने के कारण शिपिंग के रेट अभी भी ऊंचे हैं. ईरान के सरकारी मीडिया की तरफ से यह जानकारी भी दी गई कि होर्मुज स्ट्रेट के पूर्व में एक नौसैनिक खदान से टकराने के बाद तेल टैंकर में आग लग गई. इससे सुरक्षा चुनौतियां पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES