App

छठ के बाद यात्रियों की वापसी पर रेलवे अलर्ट! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वार रूम से संभाली कमान

रेलवे ने होल्डिंग एरिया, CCTV से 24 घंटे निगरानी और छठ स्पेशल ट्रेनों के जरिए यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने की तैयारी की है.

छठ के बाद यात्रियों की वापसी पर रेलवे अलर्ट! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वार रूम से संभाली कमान
Image Credit: छठ के मद्देनजर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संभाली कमान । रेल मंत्रालय

Indian Railways: छठ पर्व के बीतने के बाद यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेल मंत्रालय पूरी तरह सतर्क है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव स्वयं यात्रियों की सुविधाओं की विशेष निगरानी कर रहे हैं. इसी क्रम में आज उन्होंने रेल मंत्रालय स्थित 'वार रूम' (War Room) से बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर बनाए गए होल्डिंग एरिया और भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का लाइव जायजा लिया है.

यात्रियों की सर्विस सर्वोपरि

निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री ने स्टेशनों पर यात्रियों के ठहरने, टिकटिंग, सुरक्षा और ट्रेनों के समय पर संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान घर जा रहे और वापस लौट रहे यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए.

रेलवे की क्या है तैयारी?


होल्डिंग एरिया का निर्माण: स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां यात्रियों के बैठने, पीने के पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

चौबीसों घंटे निगरानी: रेल मंत्रालय के वार रूम और मंडलीय स्तर पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशनों की स्थिति पर 24x7 नजर रखी जा रही है.

विशेष ट्रेनों का संचालन: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा बड़ी संख्या में छठ स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

रेल मंत्रालय ने दोहराया है कि वह इस त्योहारी सीजन में छठ मनाने गए सभी यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

बता दें, उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया था कि उत्तर रेलवे ने 2026 के पूजा और त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ का सफलतापूर्वक प्रबंधन करते हुए लगभग 1.82 करोड़ यात्रियों की सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक आवाजाही सुनिश्चित की है. नियमित और विशेष सेवाओं के माध्यम से कुल यात्री संख्या लगभग 1.82 करोड़ तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष के 1.72 करोड़ की तुलना में लगभग 10 लाख यात्रियों की समग्र ग्रोथ दर्शाती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Gaurav Singh

Gaurav Singh

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More