SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

7 दिन बाद कच्चे तेल की बहार, अमेरिका-ईरान के बीच यूरेनियम पर बनी बात! धड़ाम होगा क्रूड

Crude Oil: अगले 7 दिन में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा बदलाव आने वाला है. तेल के दाम अचानक से गिर सकते हैं. अमेरिका-ईरान के बीच डील का ड्राफ्ट तैयार हो गया है.

Written By Bavita Jha
Published: Oct 31, 2026, 09:33 AM IST | Updated: Oct 31, 2026, 09:39 AM IST
Image Credit: crude oil
Join

Crude Oil  :  कच्चे तेल को लेकर बड़ी खबर आ रही है. खबर अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर है, लेकिन इसकी सीधा असर कच्चे तेल की कीमत पर होगा. अगले साल दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. तेल के दाम नीचे आ सकते हैं.  

अमेरिका-ईरान में होगी डील

खबरें आ रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से डील का सीन बनता दिख रहा है. दोनों देशों के बीच डील का ड्राफ्ट तैयार हो गया है. अगले 7 दिनों में ये डील फाइनल हो जाएगी. अगर ये डील हो गई, तो कच्चे तेल के दाम फिर से नीचे आ जाएंगे. दरअसल  अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के लिए एक प्रारंभिक ड्राफ्ट तैयार किया गया है. सऊदी अखबार अल अरबिया ने दावा किया है कि अमेरिका-ईरान समझौते के ड्राफ्ट में ईरान के समृद्ध यूरेनियम को हटाने के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को कमर्शियल शिपिंग के लिए खोलने की बात तय की गई है. अमेरिका इस बात पर सहमत हो गया है कि ईरान अपना यूरेनियम भंडार को किसी सहमत तीसरे देश में ट्रांसफर कर सकता है. इसके बदले अमेरिका ईरान पर प्रतिबंधों में राहत देगा. वहीं ईरान होर्मुज का रास्ता खोलने को तैयार हो जाएगा.  

होर्मुज खुलते ही गिरेंगे कच्चे तेल के दाम

अगर बिना किसी बाधा के ये डील पूरी हो जाती है और होर्मुज का रास्ता जाता है, खाड़ी युद्ध थमता है, तो कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है. आज, 31 अक्टूबर को इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंड क्रूड की कीमत 1.53 डॉलर की तेजी के साथ 112.33 डॉलर प्रति बैरल पर है. WTI  क्रूड की कीमत 102.95 डॉलर प्रति बैरल पर है. कच्चे तेल की कीमत में ये तेजी आने वाले दिनों में थम सकती है.

शिपिंग कॉस्ट में आएगी गिरावट  

सप्लाई संकट की वजह से  तेल कंपनियों को शिपिंग के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है. होर्मुज खुलने पर इस लागत में गिरावट आएगी, जिसका असर तेल के दाम पर दिखेगा. यानी 7 दिन बाद तेल के बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES