App

दिवाली पर धनवर्षा, ₹500000 करोड़ का होगा कारोबार , रैली-प्रदर्शन के बीच दिल्ली में ₹80000 करोड़ की सेल की उम्मीद

दिल्ली में रैलियों और प्रदर्शन पर जोर रहा है, लेकिन इसके बावजूद दिवाली पर खरीदारी में मजबूती दिखी है. इस साल 5 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी का अनुमान है.

दिवाली पर धनवर्षा, ₹500000 करोड़ का होगा कारोबार , रैली-प्रदर्शन के बीच दिल्ली में ₹80000 करोड़ की सेल की उम्मीद
Image Credit: DIWALI SALE

Diwali Business : देश में महंगाई बढ़ी है, खाने-पीने से लेकर कपड़े, कार, जेवर की कीमतों में उछाल आया है, लेकिन दिवाली पर लोगों की खरीदारी के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी है. साल के सबसे बड़े त्योहार दिवाली पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं और कारोबारियों को पिछले साल के बेहतर सेल की उम्मीद है. CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल की माने तो इस साल दिवाली पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है.

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच दिवाली पर कारोबार में उछाल  

CTI के मुताबिक राजधानी दिल्ली रैलियों और प्रदर्शन का अखाड़ा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद फेस्टिव सेल पर बहुत असर नहीं दिखा है.  दिल्ली में 80000 करोड़ के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है. दिवाली त्यौहार का फेस्टिवल सीजन इस बार दिल्ली और देश भर के व्यापारियों के लिए व्यापार के बड़े अवसर लेकर आ रहा है और उम्मीद है कि दिवाली की त्यौहारी खरीद एवं अन्य सेवाओं के जरिये देश भर में लगभग 5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा, जबकि पिछले 1 महीने से दिल्ली में धरने प्रदर्शनों, रैलियों का दौर जारी रहा है.  

गाड़ियों की खरीदारी में बंपर उछाल  

सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल  ने  कहा कि एक अनुमान के अनुसार, दिवाली उत्सव के कारोबार में देश भर में 5 लाख करोड़ रुपये के कारोबार दर्ज करने की उम्मीद है.  ऑटोमोबाइल क्षेत्र के शीर्ष संगठन  की ओर से हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार,  ऑटोमोबाइल की कुल खुदरा बिक्री में 55% की भारी वृद्धि हुई. टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, कॉमर्शियल व्हीकल्स , प्राइवेट व्हीकल्स और ट्रैक्टरों में बारी उछाल आया है.  

  • टू व्हीलर-52%,
  • थ्री व्हीलर-110%
  • कॉमर्शियल व्हीकल्स - 48%
  • प्राइवेट व्हीकल्स -70%
  • ट्रैक्टरों -58%  

     

एक अनुमान के अनुसार दिवाली त्योंहार की अवधि के दौरान छोटे से लेकर उच्च श्रेणी के सभी प्रकार की वस्तुओं के लगभग 5 करोड़ उपहारों का आदान-प्रदान किया जाता है, जो दिवाली उत्सव की बिक्री में महत्वपूर्ण योगदान देता है. सीटीआई ने होटल एवं बैंक्वेट एसोसिएशन्स, रेस्टोरेंट एवं मॉल एसोसिएशन्स, सिनेमा एसोसिएशन्स, शॉपिंग सेंटर एसोसिएशन, कार डीलर्स एसोसिएशन्स, मेकअप एवं सैलून एसोसिएशन्स , ट्यूर एवं ट्रेवल एसोसिएशन , मार्केट एसोसिएशन्स, इंडस्ट्री एसोसिएशन्स आदि से बात करके यह निष्कर्ष निकाला है कि इस फेस्टिवल सीजन में देश भर में लगभग 5 लाख करोड़ रुपए का व्यापार हो सकता है.    

मेड इन इंडिया  पर जोर 

भारत में  निर्मित उत्पादों विशेष रूप से घर की सजावट के सामान, दिवाली पूजा के सामान जिसमें मिट्टी के दीये, देवता, दीवार पर लटकने वाले, हस्तशिल्प के सामान, शुभ-लाभ, ओम जैसे पारंपरिक सौभाग्य के प्रतीक, देवी लक्ष्मी एवं श्री गणेश जी की पूजा का सामान, घर की सजावट का सामान जो  स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और कुशल कलाकारों द्वारा बनाई गई  वस्तुओं को देश भर के बाज़ारों में बड़ा व्यापार देंगे .  

इन सामानों की खरीदारी

इसके अलावा एफएमसीजी सामान, उपभोक्ता वस्तुएं, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली उपकरण और सामान, रसोई के सामान और अन्य उपकरण, उपहार की वस्तुएं, व्यक्तिगत उपभोग्य वस्तुएं, मिष्ठान्न-नमकीन ,होम फर्निशिंग, कपड़ा, रेडीमेड वस्त्र, फैशन परिधान, कपड़ा, टेपेस्ट्री, बर्तन, बिल्डर्स हार्डवेयर, जूते, घड़ियां, फर्नीचर और फिक्स वस्त्र, वस्त्र, सौंदर्य प्रसाधन, सौंदर्य उत्पाद, मोबाइल और उसके सहायक उपकरण,  लकड़ी और प्लाईवुड, पेंट और कांच, दूध और दूध उत्पाद, डेयरी उत्पाद, किराना, खाद्यान्न, खाद्य तेल, दालें, साइकिल और उसके सामान, दीवार घड़ियां गोटा-जरी, साड़ी और ड्रेस मटेरियल आदि क्षेत्रों में बड़े व्यापार की संभावना है .

दिल्ली में दिवाली पर 80000 करोड़ रुपए का कारोबार  

दिल्ली में 1 अक्टूबर से 1 नवंबर का समय रैलियों, धरने प्रदर्शनों का रहा था जिसके कारण दिल्ली के व्यापार को लगभग 14 हजार करोड़ रुपए का नुक़सान हुआ था.  दिल्ली के व्यापारियों को दीपावली की बंपर खरीददारी की उम्मीद है जिससे कि वो पिछले दिनों हुए नुक़सान से उबर सकें.  बृजेश गोयल ने बताया कि दिल्ली में चाँदनी चौक, दरीबा कलां, मालीवाड़ा, सदर बाज़ार, कमला नगर, अशोक विहार, मॉडल टाउन, शालीमार बाग, वजीरपुर, पीतमपुरा, राजौरी गार्डन, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, ग्रीन पार्क, यूसुफ़ सराय, लाजपत नगर, प्रीत विहार, शाहदरा एवं लक्ष्मी नगर सहित विभिन्न बाज़ारों में सामानों की बिक्री के बाज़ारों में अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है.  गाड़ियों के अलावा लोग  मोबाइल, गिफ्ट आइटम्स, सजावटी सामान, ड्राई फ्रूट्स, कपड़े, इलैक्ट्रोनिक्स, होम फर्नीशिंग आदि के सामानों में भी अच्छी खासी खरीददारी कर रहे हैं . 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More