Bank Strike: सितंबर में 3 दिन की हड़ताल, 5 दिन तक लगातार बैंक बंद, SBI ने खाताधारकों को किया अलर्ट
Bank Strike: सितंबर के आखिरी हफ्ते में बैंक लगातार 5 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं. बैंकों की हड़ताल को लेकर एसबीआई ने अपने खाताधारकों को पहले से तैयार करने के लिए कहा है.
Bank Strike in September: सितंबर के आखिरी हफ्ते में बैंकों की लंबी हड़ताल होने वाली है. लगातार 5 दिन बैंक बंद रह सकते हैं. बैंक यूनियन ने देशव्यापी हड़ताल का आवाहन किया है. देशभर के सरकारी, ग्रामीण बैंक बंद रह सकते हैं. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस हड़ताल को लेकर ग्राहकों सको पहले से अलर्ट किया है.
3 दिन की बैंक हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU ने 5-डे वर्किंग समेत तमाम मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल बुलाई है. बैंक कर्मचारियों की मांगों को लेकर बैंक यूनियन और गृह मंत्रालय के सचिव के बीच बैठक होने वाली है. सोमवार, 21 सितंबर को सार्वजनिक बैंकों, आरआरबी, नाबार्ड के शीर्ष प्रबंधन के बीच मीटिंग महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. अगर बैंक यूनियन और सरकार के बीच सहमति नहीं बनी, तो 28 से 30 सितंबर के बीच बैंकों की देशव्यापी हड़ताल तय है.
3 दिन की हड़ताल, 5 दिन बंद रहेंगे बैंक
बैंक यूनियन ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल बुलाई है. हालांकि बैंकों का कामकाज लगातार 5 दिन तक ठप रहेगा. 26 और 27 सितंबर को साप्ताहिक छुट्टी की वजह से बैंक बंद रहने वाले हैं. यानी बैंकिंग सर्विस 26 से 30 सितंबर लगातार 5 दिन के लिए बंद रहने वाला है.
26 सितंबर- चौथे शनिवार को बैंक बंद
27 सितंबर- रविवार की छुट्टी
28 सितंबर-बैंक हड़ताल
29 सितंबर-बैंक हड़ताल
30 सितंबर-बैंक हड़ताल
बैंक कर्मचारियों की क्या डिमांड है ?
बैंक कर्मचारियों की ओर से लंबे वक्त से 5 डे वर्किंग की डिमांड रखी जा रही है. इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (IBA) की रजामंदी के बावजूद अब तक इसपर फैसला नहीं हो सका है. कर्मचारियों की मांग हैं कि सप्ताह में सभी शनिवार और रविवार की छुट्टी को लागू किया जाए.
- पेंशन अपडेशन और इसमें सुधार की मांग
- बैंकों में खाली पड़े पदों पर नई नियुक्ति की मांग
- सीनियर अफसरों के लिए लाई गई परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम में सुधार
बैंक हड़ताल पर कौन-कौन सी सेवा रहेगी बाधित
SBI ने सोशल मीडिया पोस्ट, SMS और ईमेल भेजकर अपने खाताधारकों को हड़ताल के लिए पहले से अलर्ट किया है, ताकि वो अपनी जरूरत के हिसाब पहले से कैश या जरूरी काम को निपटा सकें. बैंक शाखाएं बंद रहने पर कैश निकासी , चेक क्लियरेंस आदि में दिक्कत हो सकती है. हड़ताल के दौरान खाताधारक कैश की जरूरत एटीएम और ऑटोमेटिड डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीन यानी ADWMs से पूरा कर सकते हैं.बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा, ऐसे में किसी को पैसा भेजने के लिए ब्रांच जाने के बजाए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करें. फंड ट्रांसफर करने के लिए इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई के जरिए डिजिटल ट्रांजैक्शन करें.