Bank Holiday: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है . अक्टूबर में दुर्गापूजा, दशहरा है, तो नवंबर में दिवाली, धनतेरस , छठ पूजा जैसे त्योहार हैं. त्योहार के दौरान बैंकों की भी छुट्टियां रहने वाली है. दुर्गापूजा में 17 अक्टूबर, सप्तमी को देश के कई हिस्सों में बैंक बंद हैं, हालांकि पश्चिम बंगाल में इस साल बैंक कर्मियों को सप्तमी की छुट्टी नहीं मिली है.
लगातार 6 दिन बैंक बंद
RBI की वेबसाइट पर मौजूद बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल में बैंकों की तीन दिन की छुट्टी रहने वाली है. 19 से 21 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहने वाले हैं. इससे पहले 18 अक्टूबर को रविवार के चलते देश भर के बैंक बंद रहने वाले हैं. अब बंगाल के बैंक कर्मचारी मुख्यमंत्री से 17 अक्टूबर की छुट्टी की मांग कर रहे हैं. 17 अक्टूबर को सप्तमी की पूजा है , उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मांग की है कि 17 तारीख को भी बैंकों की छुट्टी तय की जाए.
दुर्गा पूजा में कब-कब बैंकों की छुट्टी
23 अक्टूबर-दशैन, दुर्गापूजा के मौके पर गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी, हालांकि देश के अन्य हिस्सों में बैंक खुले रहेंगे.