SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

34 साल की विरासत पर आगे बढ़ता ‘Z’, कंटेंट से टेक्नोलॉजी तक, मनोरंजन के नए दौर के लिए ग्रोथ पर फोकस

Zee Entertainment Enterprises Ltd: मजबूत विरासत और अनुभव के दम पर Zee Entertainment ने खुद को अगले पड़ाव और भविष्य के लिए तैयार किया है. बीते 34 सालों में कंपनी ने कंटेंट जगत में अपनी धाक जमाई है.

Written By Bavita Jha
Published: Oct 01, 2026, 06:36 PM IST | Updated: Oct 02, 2026, 10:44 PM IST
Join

34 Years of Zee Entertainment  Enterprises Ltd:  भारतीय मीडिया और  एंटरटेनमेंट जगत की टॉप कंपनी जी एंटरटेनमेंट ने 34 साल पूरे कर लिए हैं.  मजबूत विरासत और अनुभव के दम पर Zee Entertainment खुद को अगले पड़ाव और भविष्य के लिए तैयार कर रही है. बीते 34 सालों में कंपनी ने कंटेंट जगत में अपनी धाक जमाई है. कंटेंट बनाने से लेकर उसे लोगों तक पहुंचाने में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए रखी है.

‘Z’ के 34 साल

मनोरंजन और कंटेंट के बदलते तरीकों के बीच कंपनी खुद भी बदल रही है. टेक्नोलॉजी और नए अवसरों के साथ जी एंटरटेनमेंट अपने बिजनेस को और मजबूत करने पर फोकस बनाए हुए हैं और तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. ‘Z’ इस लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है कि  एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस का नया अनुभव यूजर्स को मिले. अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को जोड़ते हुए, उन्हें बेहतर अनुभव देते हुए कंपनी आगे बढ़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है.  

बदलती दुनिया के साथ बदल रहा ‘Z’

जिस दौर में लोगों का अटेंशन सबसे बड़ी वैल्यू बन चुका है, ‘Z’ उस दौर में अपने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर व्यूअर्स को जोड़ने की क्षमता को मजबूत कर रहा है. ब्रांड्स के लिए भी नए मौके तैयार करने के साथ-साथ हितधारकों के लिए लंबे समय तक वैल्यू बनाने पर जोर दिया जा रहा है. कंपनी उपभोक्ताओं के बीच बेहतर जुड़ाव और पसंद (Affinity) बनाने के नए अवसर तलाश रही है. मजबूत फाइनेंशियल स्टेटस के जरिए कंपनी भविष्य के ग्रोथ इंजन में निवेश कर रही है, जिससे अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंच बनाई और मजबूत की जा सके.  

34वीं एनिवर्सरी पर क्या बोले पुनीत गोयनका?

कंपनी की 34वीं वर्षगांठ के मौके पर भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए Zee Entertainment Enterprises Ltd. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पुनीत गोयनका ने कहा कि ‘Z’ का 34 साल का सफर नई सोच, नए बदलाव, लगातार किए जाने वाले इनोवेशन, अपने उपभोक्ताओं, शेयरधारकों, कर्मचारियों और साझेदारों के लिए बेहतर वैल्यू क्रिएट करने पर रहा है. ‘Z’ ने इन 34 वर्षों में कारोबार बढ़ाने के नए रास्ते तलाशे हैं. हम इस मजबूत विरासत को आगे बढ़ाने, विकास को और तेज करने पर काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपनी स्ट्रैटजिक प्रायोरिटीज को और साफ किया है. कंटेंट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट क्षेत्रों में निवेश कर रही है, ताकि प्रतिस्पर्धी बढ़त को और मजबूत किया जा सके. उन्होंने कहा कि ‘Z’ के अगले चैप्टर में और ज्यादा संभावनाएं हैं. कंपनी आने वाले दशकों की ग्रोथ के लिए अच्छी स्थिति में है. हमारा उद्देश्य कंपनी की ताकत बढ़ाना और बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना है.  

‘Z’ की  मजबूत गवर्नेंस और लॉन्ग टर्म तैयारी

अनुभवी बोर्ड के गाइडेंस में कंपनी की गवर्नेंस सिस्टम और इंटरनल प्रोसेस लगातार मजबूत बना हुआ है. इसकी बदौलत कंपनी को   मजबूत संस्थान के रूप में विकसित होने में मदद मिली है. ‘Z’ की ग्रोथ रणनीति में पूंजी का अनुशासित इस्तेमाल और लॉन्ग टर्म  तक वैल्यू क्रिएशन सबसे ज्यादा फोकस में रहा है. कंपनी का मकसद प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ाने और प्रतिस्पर्धी बढ़त मजबूत करने पर है, जिसपर वो लगातार काम कर रही है.  

कंपनी का फोकस

 कंपनी ने अपने भविष्य की ग्रोथ के लिए कई अहम क्षेत्रों की पहचान की है. भाषाई कंटेंट पर ज्यादा फोकस से कंपनी को बेहतर व्यूअरशिप और नेटवर्क शेयर हासिल करने में मदद मिल रही है.डिजिटल बिजनेस लगातार मुनाफे में है. फिल्म और म्यूजिक बिजनेस को कंपनी ने अपनी मजबूत ताकत बनाया है, इसके साथ-साथ ओम्नी-चैनल की स्ट्रैटजी के जरिए ‘Z’ देशभर में हर महीने 80 करोड़ से ज्यादा यूनिक दर्शकों तक पहुंच बनाए हुए हैं.  

बेहतर कंटेंट: अलग-अलग भाषाओं में कंटेंट को बेहतर तरीके से पेश कर कंपनी ने दर्शकों की संख्या बढ़ाई है और नेटवर्क की हिस्सेदारी मजबूत हुई है.

डिजिटल कारोबार में मुनाफा: कंपनी 7 भाषाओं की रणनीति पर काम कर रही है. अपनी दमदार कहानियों और बेहतर यूजर इंटरफेस की बदौलत कंपनी का डिजिटल कारोबार लगातार मुनाफे में है.

फिल्म और म्यूजिक कारोबार मजबूत: कंपनी फिल्मों और संगीत में दर्शकों की पसंद को बेहतर तरीके से समझता है, जो उसकी सबसे मजबूत ताकत है.

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पहुंच: इन सबके बीच कंपनी अपनी ओम्नी-चैनल रणनीति पर मजबूती से बढ़ रहा है. इसके जरिए वो हर महीने 80 करोड़ से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच बनाए हुए है.  

शॉर्ट वीडियो, स्पोर्ट्स और लाइव एंटरटेनमेंट: ऑडियंस के बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए कंपनी शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट के साथ-साथ माइक्रो ड्रामा जैसे नए फॉर्मेट पर तेजी के काम कर रहा है.  स्पोर्ट्स बिजनेस में ग्लोबल और लोकल स्पोर्ट्स में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए है. दर्शकों से हर स्तर पर कनेक्शन बनाने के लिए लाइव एंटरटेनमेंट पर कंपनी का फोकस है. बच्चों के मनोरंजन और एनिमेटेड कंटेंट के जरिए यूजर बेस बढ़ा रहा है.  

बेहतर तालमेल और कर्मचारियों पर फोकस

कंपनी  सिंडिकेशन, डिस्ट्रीब्यूशन और ब्रॉडबैंड में बेहतर तालमेल बनाकर बिजनेस की क्षमता बढ़ा रही है. ऑपरेशनल एफिशिएंसी सुधारने के साथ-साथ कर्मचारियों को ज्यादा Empower करने पर कंपनी का फोकस है. ‘Z’ हमेशा से अपने कर्मचारियों को सबसे महत्वपूर्ण असेट्स मानती है और उन्हें भविष्य के नेतृत्व के लिए तैयार करने पर लगातार काम कर रही है.

आगे की तैयारी  

भारत की प्रमुख घरेलू मनोरंजन कंपनियों में से एक के रूप में ‘Z’ अपने कारोबार का लगातार विस्तार कर रही है. कंपनी ने 34 सालों में मनोरंजन के बदलते रूप के साथ खुद को बदला है. दर्शकों की बदलती पसंद, नई तकनीक और इंडस्ट्री में आने वाले बदलावों के लिए खुद को पहले से तैयार रखा है और बदला है. कंपनी का फोकस आने वाले समय में दर्शकों की पसंद को फोकस करते हुए एंटरटेनमेंट के अनुभव को और बेहतर बनाने पर है.  अपनी मजबूत कंटेंट और बिजनेस मॉडल के सहारे ‘Z’ मनोरंजन की दुनिया में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. कंपनी के लिए दर्शकों की मनोरंजन पसंद सबसे आगे हैं.  

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES