SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छठ घाट पर था पूरा गांव, पीछे से महज 3-4 लकड़ी के टुकड़ों के लिए युवक की हत्या, मोतिहारी में सनसनी

मोतिहारी में छठ पर्व पर एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया, जब पूरा गांव छठ घाट पर गया हुआ था, तब गांव में लकड़ी काटने के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई.

Edited By Shailendra
Published: Nov 16, 2026, 11:46 IST | Updated: Nov 16, 2026, 12:21 IST
Image Credit: मोतिहारी में छठ पूजा के दौरान खूनी संघर्ष, युवक की हत्या (Z News)
Join

मोतिहारी के एक गांव में, जहां पूरा गांव छठ पूजा करने के लिए छठ घाट पर गया हुआ था. इसी बीच मात्र तीन-चार लकड़ी के टुकड़े काटने को लेकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया है.

सुगौली थाना क्षेत्र के करमवा गांव का मामला

मामला सुगौली थाना क्षेत्र के करमवा गांव का है, जहां पेड़ से लकड़ी काटने के विवाद में चन्द्रकिशोर यादव की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. हत्या से नाराज लोगों ने हत्या करने वाले ज्वाला प्रसाद को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. गांव में चार थानों की पुलिस कैंप कर रही है.

बेगूसराय में भाई-बहन को मारी गई गोली

दूसरी तरफ बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. ताजा मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां खेत में आलू की रोपनी कर रहे भाई-बहन को अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं.

दरसअल, पूरा मामला बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरांची खुर्द गांव का है, जहां संस्कृत विद्यालय के समीप खेत में आलू की रोपनी कर रहे भाई-बहन पर अपराधियों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी. इस गोलीबारी में अनिल महतो के 18 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार और 23 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी को गोली लग गई. गोली लगते ही दोनों खेत में गिर पड़े. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

परिजनों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरचक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि आरती कुमारी के सीने में गोली लगी है, जबकि मोनू कुमार को नाभि के पास गोली लगी, जो आर-पार हो गई. फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और निजी अस्पताल में इलाज जारी है.

तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि गोली लगने से घायल भाई-बहन निजी अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

मोतिहारी से पंकज कुमार और बेगूसराय से जितेंद्र चौधरी की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: बेगूसराय में पेड़ से टकराई बाइक और उजड़ गई मां-बाप दुनिया, 2 जवान बेटों की अर्थी उठने से मचा कोहराम

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES